राजस्थान से मौत की खेप लाकर इंदौर में सप्लाई: एक किलो एमडी ने किया ड्रग्स सिंडिकेट का खुलासा
KHULASA FIRST
संवाददाता

07 ट्रिप में 3 किलो से ज्यादा एमडी खपा चुके इंदौर के तस्कर इंदौर में ही
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मंदसौर पुलिस की कार्रवाई में पकड़ी गई 1 किलो एमडी ड्रग्स ने इंदौर में चल रहे बड़े ड्रग्स नेटवर्क का खुलासा किया है। राजस्थान से एमडी लाकर सप्लाई करने वाले तीन तस्करों की गिरफ्तारी के बाद सामने आया है कि आरोपी 7 ट्रिप मार चुके थे और करीब 3 किलो से ज्यादा एमडी ड्रग्स शहर में खपा चुके हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर इतनी बड़ी मात्रा में ड्रग्स इंदौर में पहुंच रही थी वएजेंसियां 10-20 ग्राम की कार्रवाई कर अपनी पीठ थपथपाने में लगी थीं।
जानकारी के मुताबिक मंदसौर के नाहरगढ़ थाना पुलिस ने डिगांव-कचनारा रोड पर नाकाबंदी कर सफेद रंग की टैक्सी हुंडई कार एमपी 09 बी एच 0822 को रोका। तलाशी लेने पर कार के गियर बॉक्स और पिछली सीट के नीचे बनाई गई गुप्त जगह से एक किलो एमडी ड्रग्स बरामद हुई।
जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब एक करोड़ रुपए है। पुलिस ने मौके से शोभित पिता प्रमोद कांटे, विश्वास राठौर पिता अशोक राठौर दोनों निवासी गंगवाल बस स्टैंड के पास छत्रीपुरा और दिपेन्द्र पिता शैलेंद्र चौहान निवासी नेहरू नगर, राऊ को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अलग-अलग ऐप बेस्ड टैक्सी बुक कर राजस्थान से इंदौर तक ड्रग्स पहुंचाते थे, ताकि किसी को शक न हो। नाहरगढ़ टीआई वरुण तिवारी के मुताबिक पूछताछ में खुलासा हुआ कि तीनों आरोपी राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के बागलिया गांव से सोनू पठान से एमडी लेकर आते थे। इंदौर तक हर 100 ग्राम ड्रग्स पहुंचाने के एवज में इन्हें 20 हजार रुपए मिलते थे।
आरोपी अब तक 7 बार खेप पहुंचा चुके थे। जांच में यह भी सामने आया कि इंदौर में ड्रग्स की डिलीवरी बड़े सप्लायर अनिकेत राठौर को दी जाती थी। अनिकेत को हर 100 ग्राम पर 50 हजार रुपए कमीशन मिलता था।
पुलिस अब राजस्थान के सोनू पठान और इंदौर के बड़े सप्लायर अनिकेत राठौर की तलाश में जुटी है।
टैक्सी संचालकों की भूमिका भी संदिग्ध
जिस कार से एमडी बरामद हुई, उसमें गुप्त होल और छिपाने की जगह थी। पुलिस को शक है कि टैक्सी संचालकों को भी तस्करी की जानकारी हो सकती है। पुलिस अब उस ट्रेवल्स ऑपरेटर की भूमिका जांच रही है, जो ऐप से गाड़ियों की जीपीएस मॉनिटरिंग करता था।
पुलिस पूछताछ में और खुलासों की उम्मीद: मंदसौर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में इंदौर और राजस्थान से जुड़े कई बड़े नाम सामने आ सकते हैं।
फिलहाल तीनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर ड्रग्स सप्लाई चैन, फाइनेंसिंग और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।
इंदौर में बड़े स्तर पर फैल चुका नेटवर्क: मंदसौर पुलिस की कार्रवाई ने इंदौर में ड्रग्स के बड़े नेटवर्क की तरफ इशारा किया है। शुरुआती जांच में साफ हुआ है कि शहर में एमडी की सप्लाई लंबे समय से चल रही थी और यह नेटवर्क राजस्थान से सीधे इंदौर तक सक्रिय था।
सूत्रों के मुताबिक शहर के कई पब, फार्महाउस पार्टियों और हाईप्रोफाइल युवाओं तक यह ड्रग्स पहुंच रही थी। छोटे पैकेट पकड़ने वाली कार्रवाई के बीच अब यह मामला पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर रहा है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!