16 साल की किशोरी का शव कुएं में मिला: तीन दिन से थी लापता; क्षेत्र में फैली सनसनी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, कटनी।
3 दिन से लापता 16 साल की किशोरी का शव शनिवार को एक पुराने कुएं में मिला। इस घटना से पूरे इलाके में शोक और सनसनी का माहौल है। मृतका की पहचान चाहत खान के रूप में हुई है, जो मूल रूप से मैहर की रहने वाली थी और इन दिनों कैमोर के खलवारा बाजार में अपने नाना-नानी के घर रह रही थी।
चाहत अपने बिस्तर पर नहीं मिली
परिजनों के अनुसार, 19 मार्च को रमजान के दौरान तड़के सेहरी के समय जब परिवार जागा, तो चाहत अपने बिस्तर पर नहीं मिली। काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला, जिसके बाद पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई गई।
कुएं में मिला शव, इलाके में हड़कंप
शनिवार दोपहर शुक्ला मोहल्ला स्थित पुराने भुवनेश्वरी स्कूल के पास एक कुएं में स्थानीय लोगों ने शव देखा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से शव बाहर निकाला गया। बाद में उसकी पहचान चाहत के रूप में हुई।
संदिग्ध हालात में मौत, जांच जारी
कैमोर थाना प्रभारी आशीष शर्मा के मुताबिक, मामले में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध लग रहा है।
पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हर एंगल से जांच की जा रही है। मौत के असली कारण का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!