पेड़ से लटके मिले जीजा-साली के शव: जंगल में मिली बाइक; 4 घंटे नहीं मिला शव वाहन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रायसेन।
सुल्तानपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को NH-45 किनारे केमवाली (पीपलवाली) जंगल में युवक और महिला के शव पेड़ से लटके मिले। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जानकारी में दोनों के रिश्ते में जीजा-साली होने की बात सामने आई है।
जांच शुरू
युवक की पहचान सिलवानी थाना क्षेत्र के ग्राम जैथारी निवासी रूपेश कुशवाह के रूप में हुई है। महिला की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष बताई जा रही है। सूचना मिलने पर सुल्तानपुर थाना पुलिस और बाड़ी एसडीओपी नीलम चौधरी मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू की।
जंगल में पेड़ से लटके देखे शव
बाड़ी से करीब 10 किलोमीटर दूर NH-45 स्थित केमवाली जंगल में स्थानीय लोगों ने दोनों के शव देखे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास से साक्ष्य जुटाए हैं।
बाइक, मोबाइल और कपड़ों से भरा बैग मिला
घटनास्थल से पुलिस को एक सीडी डीलक्स बाइक, मोबाइल फोन, पर्स और कपड़ों से भरा बैग सहित अन्य सामान मिला है। पुलिस ने सामान जब्त कर लिया है। मोबाइल और अन्य साक्ष्यों के जरिए दोनों के जंगल तक पहुंचने और घटना से पहले की गतिविधियों का पता लगाया जा रहा है।
4 घंटे नहीं मिला शव वाहन, पिकअप से भेजे शव
घटना के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने में भी परेशानी हुई। बताया जा रहा है कि करीब चार घंटे तक शव वाहन उपलब्ध नहीं हो सका। इसके बाद पुलिस ने NH-45 से गुजर रहे एक लोडिंग पिकअप वाहन की मदद से शवों को सुल्तानपुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
पुलिस हर एंगल से कर रही जांच
बाड़ी एसडीओपी नीलम चौधरी के अनुसार, दोनों की मौत के कारणों का अभी आधिकारिक रूप से खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।
संबंधित समाचार

एमपी में नायब तहसीलदार के इतने पदों पर निकली भर्ती:इस दिन से शुरू होंगे आवेदन; सिर्फ ये कर सकेंगे अप्लाई

राजधानी पहुंचे AIMIM प्रमुख:आज UCC के खिलाफ जनसभा; कार्यकर्ताओं से भी करेंगे मुलाकात

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:ब्रांच मैनेजर और सर्वेयर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

28 पुलिसकर्मी सम्मानित:घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाने से लेकर स्नैचिंग केस सुलझाने तक किया उत्कृष्ट काम; कमिश्नर ने किया पुरस्कृत

किसानों के लिए बडी खुशखबरी:इंजीनियर डे पर मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; दिन में इतने घंटे बिजली देने की तैयारी

राहुल गांधी के कार्यक्रम को IDA की मंजूरी:5 शर्तों के साथ मिलेगा मैदान; 5 एकड़ में बन रहा हाईटेक वॉटरप्रूफ डोम

पुलिस जनसुनवाई में पहुंचे 80 आवेदन:कमिश्नर ने सुनी समस्याएं; अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

जर्जर दीवार बनी काल:9 साल की बच्ची की मौत; तेज बारिश के मलबे में दबी थी दो बच्चियां

MP में 20 साल बाद बदलेगा बस परिवहन का सिस्टम:इस दिन से शुरू होगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा

नक्शा दरकिनार कर सड़क पर तान दी G+3 इमारत:गोकुल नगर में टीएनसीपी के स्वीकृत लेआउट का सरेआम उल्लंघन

चल समारोह की राह में रोड़े:जेल रोड से गौराकुंड तक प्रशासनिक लापरवाही का आलम

कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले:2031 तक जारी रहेंगे इतने हजार करोड़ के काम; इन प्रस्तावों को भी मिली मंजूरी

खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमार कार्रवाई:त्योहारों पर आस्था और सेहत से खिलवाड़; नामी किचनों में कॉकरोच, बिल्ली और सड़े-गले खाद्य पदार्थ मिले

हर शाम इंदौर की सड़कों पर बिखरता सब्र:ट्रैफिक जाम में जिंदगी; जरूरत सब बराबर

होर्डिंग्स पर सियासत:बीजेपी नेताओं के स्वागत द्वार देख भड़के कांग्रेस अध्यक्ष

युवक को बंधक बनाकर लूटा:तीन बदमाशों ने पहले बीयर मंगवाई; फिर पीटकर मोबाइल-पर्स छीना,ऑनलाइन ट्रांसफर कराए रुपए

जुए की फड़ पर पुलिस का छापा:4 जुआरी गिरफ्तार; कैश और 6 बाइक जब्त

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज' से पहले संघ-भाजपा की बड़ी घेराबंदी:मालवा में युवाओं को साधने आ रहे नितिन नबीन और मोहन भागवत

200 साल पुराना ‘पिता-पुत्र’ मंदिर:जहां आमने-सामने विराजते हैं शिव और गणेश

मोबाइल कंपनी ने फोड़ी नर्मदा पाइप लाइन हजारों घरों में जल संकट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!