झमाझम बारिश का कहर: नर्मदा में नौका विहार बंद, धुंध में ओझल हुआ ज्योतिर्लिंग मंदिर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, खंडवा।
तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में गुरुवार शाम हुई तेज बारिश ने जनजीवन के साथ-साथ श्रद्धालुओं की आवाजाही भी प्रभावित कर दी। मूसलाधार बारिश के चलते नर्मदा नदी में नौका विहार अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया, जबकि घाटों की ओर आने वाले नालों में तेज बहाव से श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
बारिश के दौरान घाटों की सीढ़ियों पर पानी का तेज बहाव देखने को मिला। कई श्रद्धालु एक-दूसरे का हाथ पकड़कर सावधानी से सीढ़ियां चढ़ते और उतरते नजर आए। अचानक बारिश शुरू होने पर लोगों ने दुकानों, धर्मशालाओं और शेड में शरण लेकर मौसम सामान्य होने का इंतजार किया।
धुंध की चादर में छिप गया ज्योतिर्लिंग
मूसलाधार बारिश के कारण गोमुख घाट से कोटितीर्थ घाट तक का नजारा पूरी तरह बदल गया। घनी धुंध और बारिश की चादर के बीच ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर दूर से लगभग दिखाई ही नहीं दे रहा था। सामान्य दिनों में स्पष्ट नजर आने वाला मंदिर और आसपास का क्षेत्र धुंध में ओझल हो गया।
सुरक्षा के लिए नौका विहार पर रोक
लगातार बारिश और नदी में बढ़ते बहाव को देखते हुए प्रशासन और नाव संचालकों ने एहतियात के तौर पर नौका संचालन रोक दिया। नाव चालकों ने श्रद्धालुओं से नदी किनारे सावधानी बरतने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की।
प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
सावन माह के चलते इन दिनों ओंकारेश्वर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। इसे देखते हुए प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान घाटों पर विशेष सतर्कता बरतें, तेज बहाव वाले क्षेत्रों से दूर रहें और किसी भी तरह का जोखिम न उठाएं, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।
संबंधित समाचार

इंदौर की ‘गूंज’ में गूंजते सवाल:परीक्षा छात्रों की नहीं राहुल की है

भीषण सड़क हादसा:ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार; 3 युवकों की मौत

इंदौर बना देश का ‘पॉलिटिकल हॉटस्पॉट’:सत्ता, संगठन और विपक्ष का आगमन, मालवा में सियासी तपिश तेज

8वीं के छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट:प्रिंसिपल ने घसीटा; फिर लात-घूंसों से पीटा

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का इस दिन होगा बड़ा आयोजन:इतने हजार की भीड़ जुटाने की तैयारी; व्यवस्था में लगेंगी 1800 बसें

वराह रैली पर रोक के बाद एक्शन:आयोजकों को घर से हिरासत में लिया; सुरक्षा के लिए 1000 पुलिसकर्मी तैनात

केंद्र सरकार का बैंकों को सख्त आदेश:इतने रुपए तक UPI पेमेंट पर नहीं लगेगा चार्ज

बारिश से बिगड़े हालात:केदारनाथ यात्रा लगातार तीसरे दिन बंद; 500 श्रद्धालु फंसे, 5 राज्यों में वर्षा का अलर्ट

बेटे ने की पिता की बेरहमी से हत्या:कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट

4 मासूम भाइयों की कुएं में डूबने से मौत:छुट्टी के दिन खेत की ओर घूमने निकले थे; एक को बचाने में सभी ने जान गवाई

गणेश उत्सव जुलूस में चाकूबाजी:एक की मौत; दूसरा ICU में भर्ती, डीजे के पीछे नाचते समय हुआ विवाद

पुलिस की नजर में चवन्नी छाप है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट:जिनकी ओट में छिपा है वो भी नहीं बचेंगे, बनेंगे आरोपी

अब यहां शराब पीने से बिगड़ी दो लोगों की तबीयत:अलग-अलग दुकानों से ली थी; जांच में जुटा प्रशासन

गांधी नगर की आइडीए मल्टी में बड़ा हादसा टला, ई- ब्लॉक में धंसी जमीन:लचर कार्यप्रणाली का एक और गंभीर मामला

जहरीली शराब से मौतों के बाद आबकारी विभाग का एक्शन:बड़ी मात्रा में लाहन और शराब जब्त; 8 लोगों के खिलाफ कार्रवाई

1200 करोड़ रुपए खर्च करने के बाद भी नाला बनी हुई है कान्ह-सरस्वती:पंचकुइया घाट और मंदिर में घुसा गंदा पानी

प्रॉपर्टी के नाम पर ठगी:फ्लैट बेचने का झांसा देकर लोगों से रुपए ठगे; महिला ने 3 लोगों से कर दिया सौदा, एफआईआर दर्ज

मकान बचाने की मांग के साथ भूमिगत मेट्रो के खिलाफ रहवासियों का प्रदर्शन:20 से ज्यादा कॉलोनियों के लोगों ने उठाई आवाज

MP में लर्निंग लाइसेंस बनवाना हुआ आसान:RTO जाने की जरूरत नहीं; जानिए घर बैठे कैसे करें आवेदन

सितारे पांच, पर थाली में कीड़े और जहर:बड़े होटलों की असली तस्वीर का खुलासा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!