खबर
टॉप न्यूज

रिश्तों में खून-खराबा: इस साल आधा दर्जन मामलों में पत्नियों के हत्यारे बने पति

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

27 दिसंबर 2025, 2:08 pm
शेयर करें:
रिश्तों में खून-खराबा

रिश्तों में हुए इन कत्लों से भी दहला शहर

माता-पिता ने बेटा-बेटी का तो भतीजे ने बहाया मौसी का खून

मुकेश मुवाल 98934-39951 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इस साल हत्या के आंकड़ों ने पिछले साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 1 जनवरी से अब तक हत्या के 68 केस दर्ज हुए। खास बात यह सबसे ज्यादा हत्या तात्कालिक विवाद और रजिश की रही, लेकिन करीब डेढ़ दर्जन मामलों में रिश्तों में खून-खराबा हुआ और बात कत्ल तक जा पहुंची।

माता-पिता ने बेटा-बेटी तो भतीजे ने टोने-टोटके की शंका में मौसी का खून बहा दिया, ऐसे करीब डेढ़ दर्जन मामलों में आधा दर्जन ऐसे मामले सामने आए जिनमें पतियों ने ही पत्नियों की हत्या कर सनसनी मचा दी। इसे लेकर खुलासा फर्स्ट की खास खबर...।

27 मार्च को कनाडि़या थाना क्षेत्र के बडि़याकीमा गांव में किसान बाबूलाल उर्फ गब्बर परमार निवासी कनाड़िया की करोड़ों की पैतृक जमीन के विवाद में हत्या हुई। पुलिस ने रिश्ते के भाइयों मानसिंह परिहार, घनश्याम परिहार व अन्य को गिरफ्तार किया। बिल्डर अनूप कटारिया और पूर्व सरपंच कमल पटेल पर आरोप लगे थे, लेकिन साबित नहीं हो सके।

15 मार्च को तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में सिल्वर स्प्रिंग में चौकीदारी करने वाले दयाराम पिता गणपत मालवीय निवासी मालवीय मोहल्ला की संपति के विवाद में उसके बेटे बालाराम ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी। 15 दिन इलाज के बाद बुजुर्ग की मौत हुई थी। कातिलाना हमले के बाद पुलिस ने हत्या की धारा बढ़ाई थी। 30 मार्च को केस दर्ज किया था।

22 जून को विजय नगर क्षेत्र में गुस्साई बहू नेहा पति संदीप पटेल निवासी श्रीराम नगर ने पत्थर से वार कर सास गोमतीबाई पति कौशल प्रसाद (45) की हत्या की। ससुर पहुंचा तो हत्यारी बहू लाश का सिर धोने लगी, ताकि लगे सास गिरने से मर गई। सास, बहू पर शंका करती थी इसे लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होते थे।

15 अगस्त को तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के नायता मुंडला में जन्मदिन के एक दिन पहले ही मां बिंजल ने दो वर्षीय बच्ची राधिका के रोने से नाराज होकर डंडे से पीटकर हत्या की।

10 अक्टूबर को जूनी इंदौर थाना क्षेत्र की सैफी नगर झोपड़पट्टी में करवा चौथ पर दुर्गेश पिता रमेश पंवार (21) पड़ोसी मौसेरे भाई रोहित उर्फ बिट्टू पिता तुलसीराम पंवार दोस्तों के साथ मिलकर मारपीट कर चाकू मारकर हत्या कर दी।

13 अक्टूबर को तुकोगंज थाना क्षेत्र के न्यू पलासिया में पिता साहेबसिंह चावड़ा से मारपीट कर घर में तोडफ़ोड़ करने से रोकने पर बेटे जितेंद्र ने चचेरे भाई धर्मेंद्र पिता बनेसिंह चावडा (50) को चाकू मार दिया था। इलाज के दौरान 20 अक्टूबर की रात धर्मेंद्र की मौत हो गई।

28 अप्रैल को राजेंद्र नगर क्षेत्र में फौजी पिता कैलाश गामडे (35) निवासी रेतीमंडी झोपड़पट्टी की उसके साढ़ू नारू उर्फ नरेंद्र पिता सीताराम वास्कले, कन्नू पिता आसाराम वैस्कुलर निवासी अहीरखेड़ी कांकड़ और पवन पिता राजू रावत निवासी कुंदन नगर मल्टी ने साथियों के साथ मिलकर तलवार, पाइप और डंडे से हमला कर हत्या की। एक दिन पहले दोनों का पारिवारिक समारोह में झगड़ा हुआ था।

5 जून को निर्दयी मां वर्षा पति अविनाश निवासी प्रजापत नगर ने सात माह की मासूम बेटी मायरा को हौज में डुबोकर मार डाला। गिरफ्तारी पर खुलासा हुआ सास-ससुर से आए दिन विवाद होते थे। इसके चलते उसने गुस्से में अपनी मासूम बच्ची की जान ले ली। वर्षा इससे पहले भी बच्ची को हौज में डालकर हत्या का प्रयास कर चुकी थी।

11 जून को मल्हारगंज थाना क्षेत्र के साल्वी मोहल्ला इंद्रा नगर में विकास उर्फ भल्ला पिता धनराज गौहर (28) ने पैसों के लिए झगड़ा कर दादी शांतिबाई की उसी के लुगड़े से गला घोंटकर हत्या कर दी थी। शांतिबाई के गहने निकालकर शव को घर में रखी पलंग पेटी में छिपाने के बाद घर को बाहर से ताला लगा दिया था। रात में शांतिबाई के शव को ठिकाने लगाने की फिराक में था लेकिन बुआ नीलू के घर आ जाने के कारण पकड़ा गया।

4 अगस्त को एरोड्रम थाना क्षेत्र के अंबिकापुरी में रवि उर्फ गोल्डी भावसार (35) पिता सतीश भावसार ने बेटे की मोगरी से हत्या की। रवि नशे में धुत होकर अक्सर मां-बाप से विवाद करता था। घटना दिनांक को वह प्रॉपर्टी के लिए मां पर चाकू लेकर दौड़ा था। इससे गुस्साए पिता ने हमला किया था।

3 मार्च को मुकेश लांगरे निवासी पटेल नगर खजराना ने मौसी की हत्या कर दी थी। वह शादी के सालों बाद भी बच्चे नहीं होने के लिए मौसी अमानताबाई तिलवारे निवासी पटेल नगर पर टोने-टोटके की शंका करता था। अमानता बाई को कांटाफोड देवास के जंगल में ले जाकर दराते से गला रेत दिया था।

केस-1
क्राइम पेट्रोल ने सनकी बना दिया था हत्यारे को

4 अप्रैल 25 को अन्नपूर्णां थाना क्षेत्र की सिल्वर पैलेस कॉलोनी में ताराचंद खत्री (70) ने पारिवारिक कलह के चलते पत्नी सीमा खत्री (65) की कैंची से हत्या की और घर के तीसरे माले से कूदकर जान दे दी थी। 15 साल से बेरोजगार ताराचंद क्राइम पेट्रोल सीरियल देख-देख सनकी हो गया था। दिमागी संतुलन ठीक नहीं था। 15 दिन पहले से पत्नी को चाकू मारकर सुसाइड की बात कह रहा था।

केस-2
साथ नहीं चलने पर पत्नी की गला रेतकर हत्या

21 जुलाई को हीरा नगर थाना क्षेत्र के सुखलिया में बहन के घर ठहरी जनकपुर कॉलोनी निवासी दीपू की साथ नहीं चलने पर गुस्से में आकर पति कमलेश ने चाकू से गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी।

केस-3
सो रही पत्नी को जिंदा जलाया, खुद भी दी जान

1 अगस्त की रात निरंजनपुर निवासी रामबाबू करेले (60) ने मामूली बात को लेकर हुए झगड़े में सो रही पत्नी पानबाई (55) को जिंदा जला दिया था। बचाने में पोती पलक झुलस गई थी। फरार रामबाबू ने 5 अगस्त को ट्रेन से कटकर जान दे दी थी। 6 अगस्त को पान बाई और अगले दिन पोती पलक की भी मौत हो गई थी।

केस-4
अवैध संबंध में आड़े आ रही पत्नी की हत्या

13 अगस्त को कनाड़िया गांव में रानी सोनगरा (28) की गोली मारकर हत्या हुई। पुलिस ने पति ईश्वर सोनगरा, उसकी दूसरी पत्नी तोषिका सोनगरा, शूटर मुजफ्फर खान और उनके दो साथियों को गिरफ्तार किया। ईश्वर और तोषिका ने साजिश रचते हुए हत्या की सुपारी दी थी।

केस-5
पत्नी की निर्मम हत्या कर भागा पति

24 दिसंबर की शाम लसूडिया थाना क्षेत्र में संगीता चौहान (45) निवासी निरंजनपुर की उसके ड्राइवर पति रमेश ने सिर पर भारी वस्तु मारकर हत्या कर दी। पति के अवैध संबंधों को लेकर आए दिन विवाद होते थे।

केस-6
500 रुपए के विवाद में पत्नी की लात मारकर हत्या

23 दिसंबर की रात हीरा नगर थाना क्षेत्र के ग्राम जस्सा कराडि़या शंकरखेड़ी में मुकेश प्रजापत के ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले सचिन आदिवासी (25) ने पत्नी सोनम (22) की 500 रुपए देने से इनकार करने पर लातों से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। सोनम की 10 दिन पहले डिलीवरी होने से वह शारीरिक रूप से बेहद कमजोर थी।

टैग:

संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी
Top News

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

about 16 hours ago
3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

about 17 hours ago
दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
Top News

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

about 17 hours ago
तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

about 17 hours ago
‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी
Top News

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

about 17 hours ago
व्यापारिक जहाज पर हमला
Top News

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

about 17 hours ago
अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल
Indore

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

about 17 hours ago
बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार
Top News

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

about 18 hours ago
देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा
Top News

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

about 18 hours ago
तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी
Top News

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

about 18 hours ago
क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी
Top News

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

about 18 hours ago
गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद
Top News

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

about 18 hours ago
शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य
Top News

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

about 18 hours ago
बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक
Top News

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

about 18 hours ago
देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट
Top News

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

about 18 hours ago
दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत
Top News

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

about 18 hours ago
विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर
Top News

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

about 18 hours ago
अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित
Top News

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

about 19 hours ago
डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप
Top News

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

about 19 hours ago
डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन
Top News

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो

about 19 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!