खबर
Top News

ब्लैकमेलर शाहरुख कुरैशी पर मानहानि के दो केस: कोर्ट में दर्ज है प्रकरण हुआ था वारंट जारी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

06 अक्टूबर 2026, 3:27 pm
शेयर करें:
ब्लैकमेलर शाहरुख कुरैशी पर मानहानि के दो केस

जमानत पर रहते कर बैठा ब्लैकमेलिंग का नया अपराध

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अखबार ‘चांद पर उड़ान’ के नाम से लोगों को ब्लैकमेल करने वाले तथाकथित पत्रकार शाहरुख कुरैशी दो मानहानि के मामलों का आरोपी भी है। इसका खुलासा उस समय हुआ, जब उस पर विभिन्न थानों में तीन केस दर्ज होने की बात खुलासा फर्स्ट ने प्रकाशित की।

खुलासा फर्स्ट के एक सुधी पाठक व वकील ने बताया कि शाहरुख कुरैशी पर मानहानि के दो केस कोर्ट में भी दर्ज हैं। उसके खिलाफ वारंट भी निकला था, जिसमें वह जमानत पर है। हालांकि, जमानत अवधि में वह ब्लैकमेलिंग का एक और अपराध कर बैठा।

30 सितंबर को खजराना थाने में दर्ज धमकी और रुपए वसूलने के केस में ब्लैकमेलर शाहरुख कुरैशी फरार है। हारून कॉलोनी के शेख मोहम्मद शकील ने केस दर्ज कराया था। पुलिस ने शाहरुख कुरैशी पर प्रकरण तो दर्ज कर लिया, पर वह ये काम एक दशक से अधिक समय से करता आ रहा है।

व्यापारी पर लगाए झूठे आरोप- साल 2016 में शाहरुख कुरैशी ने ब्लैकमेलिंग की मंशा से व्यापारी मो. शाहनवाज खान पिता मो. इकबाल खान निवासी खिजराबाद कॉलोनी के खिलाफ 21 से 27 नवंबर 2016 के बीच अपने साप्ताहिक ‘चांद पर उड़ान’ के पहले, चौथे और छठे पेज पर खबर प्रकाशित की थी।

खबर में मो. शाहनवाज खान, उसके माता-पिता और भाई के खिलाफ झूठे आरोप लगाए। इसमें ‘खजराने की खुशमिजाज फिजा को खराब करने पर तुला खान परिवार’ और ‘खान से बनती जा रही डॉन फैमिली’, शाहनवाज खान को पहले भी उठा चुकी क्राइम ब्रांच’ जैसे शीर्षक से खबरें प्रकाशित कीं और संगीन आरोप लगाए थे।

मामले में शाहनवाज खान ने 13 दिसंबर 2016 को कोर्ट में प्राइवेट कंम्प्लेंट करते हुए केस दर्ज करने की मांग की थी।

प्राइवेट कम्प्लेंट लगाई- ब्लैकमेलर शाहरुख कुरैशी ने पहले 8 से 14 दिसंबर 2014 के बीच झूठी खबर प्रकाशित की थी। इससे पहले भी शाहरुख कुरैशी ने 14 जुलाई 2014 को भी मो. सुल्तान द्वारा राजा पर तलवार से किया हमला जैसी झूठी खबर भी प्रकाशित की थी।

मामले में व्यापारी मो. सुल्तान खान उर्फ बब्बू पिता मो. शेख चांद निवासी कादर कॉलोनी ने शाहरुख कुरैशी पर केस दर्ज कराने के लिए कोर्ट में प्राइवेट कम्प्लेंट लगा दी थी।

शाहनवाज खान (प्रकरण क्रमांक 3800 515 /17 शाहनवाज विरुद्ध चांद पर उड़ान, शाहरुख करुैशी) और मो. सुल्तान खान (प्रकरण क्रमांक 97/23 मो. सुल्तान खान विरुद्ध चांद पर उड़ान शाहरुख खान) के वकील अनीस कुरैशी के अनुसार मामले में न्यायालय ने शाहनवाज खान और दो गवाहों के बयान लेकर यह माना के शाहरुख कुरैशी ने अपराध किया है।

शाहरुख के विरुद्ध धारा 500 ,501 , 502 आईपीसी की धारा में प्रकरण दर्ज किया गया।

संबंधित समाचार

देश का फूड बॉस्केट बन चुका है मध्य प्रदेश
Top News

देश का फूड बॉस्केट बन चुका है मध्य प्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

3 minutes ago
इस ट्रस्ट की संपत्तियों पर कोर्ट में उठे सवाल
Top News

इस ट्रस्ट की संपत्तियों पर कोर्ट में उठे सवाल:कौन है ट्रस्टी, कैसे होता है चुनाव; इस शहर की प्रॉपर्टी के मालिकाना हक पर भी बहस

6 minutes ago
बंजर इलाके में नर्मदा लाएगी हरियाली
Top News

बंजर इलाके में नर्मदा लाएगी हरियाली:1334 करोड़ की परियोजना से इसी सीजन में होगी 47000 हेक्टेयर की सिंचाई

9 minutes ago
नोटों की माला पहनकर जनसुनवाई में पहुंचा युवक
Top News

नोटों की माला पहनकर जनसुनवाई में पहुंचा युवक:इस वजह से उठाया ये कदम

12 minutes ago
वोट चोरी का आरोप
Top News

वोट चोरी का आरोप:मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ युवाओं का प्रदर्शन

17 minutes ago
देखिए वीडियो, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान
Top News

देखिए वीडियो, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान:अगले साल दो बार होगी MPPSC परीक्षा: युवाओं को मिलेगा एक और मौका

25 minutes ago
कचरा गाड़ी की चपेट में आई मासूम
Top News

कचरा गाड़ी की चपेट में आई मासूम:पैर पर चढ़ा वाहन का पहिया

27 minutes ago
खूब खाई दूध-रबड़ी अब जेल की रोटी तोड़ेगा जालसाज नवीन ओझा
Top News

खूब खाई दूध-रबड़ी अब जेल की रोटी तोड़ेगा जालसाज नवीन ओझा:पांच दिन के रिमांड में भी पूरे नेटवर्क का खुलासा नहीं कर पाई पुलिस

34 minutes ago
कोर्ट ने अभिनेता राजपाल यादव के खिलाफ जारी किया वारंट
Top News

कोर्ट ने अभिनेता राजपाल यादव के खिलाफ जारी किया वारंट:25 लाख के चेक ने बढ़ाई मुश्किलें

42 minutes ago
बंधक जमीन बेचकर करोड़ों की ठगी
Top News

बंधक जमीन बेचकर करोड़ों की ठगी:क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर 4.89 लाख उड़ाए

about 1 hour ago
पुलिस का हेलमेट पहनें-सुरक्षित रहें अभियान जारी
Top News

पुलिस का हेलमेट पहनें-सुरक्षित रहें अभियान जारी:36 कार्यक्रमों में 4550 से ज्यादा हेलमेट बांटे

about 1 hour ago
किसने की अपील
Top News

किसने की अपील:गरबा आयोजनों से दूरी बनाए रखें मुस्लिम युवा; काजी-उलेमा पहुंचाएं संदेश

about 1 hour ago
सीसीटीवी फुटेज से पकड़ाए आरोपी
Top News

सीसीटीवी फुटेज से पकड़ाए आरोपी:खरीदार सुनार भी गिरफ्तार

about 1 hour ago
जेल से छूटे बदमाश ने मुखबिरी के शक में किए 6 वार
Indore

जेल से छूटे बदमाश ने मुखबिरी के शक में किए 6 वार:दूसरी वारदात में एक घायल

about 1 hour ago
ऑटो से उतरते ही ड्राइवर ने दबा दिया एक्सीलेटर
Top News

ऑटो से उतरते ही ड्राइवर ने दबा दिया एक्सीलेटर:पीछे छूटा गहनों और नकदी से भरा बैग; नंबर से पुलिस ने खोज निकाला

about 1 hour ago
पति बोला था- आज रात खत्म कर दूंगा
Top News

पति बोला था- आज रात खत्म कर दूंगा:पत्नी ने उसे ही मार डाला

about 1 hour ago
सड़क सुरक्षा के लिए नया अभियान
Top News

सड़क सुरक्षा के लिए नया अभियान:गीत और शॉर्ट फिल्म से यातायात नियमों के प्रति जागरूक होंगे लोग; पुलिस कमिश्नर ने जिम्मेदार नागरिकों और संस्थाओं को किया सम्मानित

about 1 hour ago
रेन वाटर हार्वेस्टिंग में लापरवाही पर कार्रवाई
Top News

रेन वाटर हार्वेस्टिंग में लापरवाही पर कार्रवाई

about 1 hour ago
कॉलेज छोड़ा
Top News

कॉलेज छोड़ा:साइबर ठगों का नेटवर्क पकड़ा; डेवलपर ने बनाई इतने फर्जी फाइल, करोड़ों की ठगी का खुलासा

about 1 hour ago
जर्जर सड़क और बंद स्ट्रीट लाइट पर जागा नगर निगम प्रशासन
Top News

जर्जर सड़क और बंद स्ट्रीट लाइट पर जागा नगर निगम प्रशासन:मौके पर पहुंचे अफसर

about 1 hour ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!