चरित्रहीन भी निकला ब्लैकमेलर शाहरुख कुरैशी: घर की छत से नहाती महिला का मोबाइल से बनाता था वीडियो
KHULASA FIRST
संवाददाता

अखिल भारतीय बलाई महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दर्ज कराया था केस
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अभी तक जिस तथाकथित पत्रकार शाहरुख कुरैशी को महज तीन अपराधों से लदा ब्लैकमेलर समझा जा रहा था, उसके चरित्रहीन होने की बात भी सामने आई है। पता चला है कि वह घर की छत से रोजाना महिला का नहाते समय मोबाइल से वीडियो बनाता था।
एक दिन उसकी चोरी पकड़ी गई, तो महिला ने जमकर हल्ला मचाया। चूंकि महिला दलित थी, इसलिए मामले में अखिल भारतीय बलाई महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार ने दखल देते हुए आरोपी शाहरुख कुरैशी के खिलाफ केस दर्ज कराया था। उधर, पुलिस धमकी और ब्लैकमेलिंग में फरार मुलजिम शाहरुख कुरैशी पर इनाम घोषित करवाने की तैयारी में है।
गौरतलब है कि खजराना थाने में हारून कॉलोनी के शेख मोहम्मद शकील की शिकायत पर दर्ज धमकी और जबरन वसूली के मामले में चांद पर उड़ान अखबार का ब्लैकमेलर पत्रकार शाहरुख कुरैशी पांच दिन बाद भी फरार है।
वहीं, पता चला है कि साल 2020 में शाहरुख कुरैशी पर एक दलित महिला ने जो छेड़छाड़ और एससीएसटी एक्ट का केस दर्ज कराया था वह महिला शाहरुख के घर के पास किराये से रहती थी।
शाहरुख कुरैशी घर के पहले माले से महिला का बाथरूम में नहाते हुए वीडियो बनाता था। एक दिन महिला ने उसे ऐसा करते देख लिया। महिला ने हंगामा कर दिया, लेकिन उस पर दबाव बनाकर मामले को दबाया जाने लगा।
मामला जब अखिल भारतीय बलाई महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार के पास पहुंचा तो उन्होंने मामले में हस्तक्षेप किया। दलित महिला की ओर से वह भी थाने पहुुंचे और ब्लैकमेलर शाहरुख कुरैशी के खिलाफ केस दर्ज कराया।
हालांकि अभी पता चला है कि गिरफ्तारी के बाद जेल से छूटने पर शाहरुख और उसके परिवार के हिस्ट्रीशीटर बाप-भाई ने महिला और उसके परिवार को दबाव प्रभाव बनाना शुरू किया तो घबराकर मूलत: देवास जिले की महिला को वापस अपने घर लौटना पड़ गया। ये भी पता चला है कि मामले में महिला को डरा-धमकाकर केस तक खत्म करा लिया गया है।
पुलिस ने घर पर दी दबिश
उधर, टीआई मनोज सेंधव ने बताया कि आरोपी शाहरुख कुरैशी को थाना हाजिर होने का नोटिस दिया था, लेकिन वह अब तक उपस्थित नहीं हुआ है और मोबाइल बंद कर भागता फिर रहा है।
कल एक टीम उसके घर दबिश देने भेजी थी, लेकिन वह नहीं मिला। आरोपी के खिलाफ इनाम घोषित करने की तैयारी है। जल्द ही डीसीपी जोन-2 अमन सिंह राठौड़ के पास इसका प्रतिवेदन भेजा जाएगा।
कुछ मोबाइल नंबर मिले हैं, जिनसे उसके लगातार संपर्क में होने की बात सामने आ रही है। इसके आधार पर उसकी लोकेशन निकाली जाएगी।
हिस्ट्रीशीटर भाई की थाने में पेशी
खुलासा फर्स्ट ने परसों के अंक में ब्लैकमेलर शाहरुख कुरैशी के पूरे अपराधी परिवार की क्राइम कुंडली आंकड़ों के साथ प्रकाशित की थी। इसी दिन पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने सभी थाना प्रभारियों की बैठक लेकर गुंडे-बदमाशों पर नकेल कसने के निर्देश दिए थे।
नतीजा ये हुआ कि सदर बाजार पुलिस ने कल क्षेत्र के सभी हिस्ट्रीशीटरों और बदमाशों को थाने बुलवाकर उनसे डोजियर भरवाए। खास बात यह कि पुलिस ने शाहरुख कुरैशी के 18 अपराधों से लदे हिस्ट्रीशीटर भाई रफीक कुरै शी उर्फ डालर को भी डोजियर भरवाने के लिए बुलवाया।
उद्योगपति सहित तीन अन्य ने और की शिकायतें
शाहरुख कुरैशी के खिलाफ शहर के एक बड़े उद्योगपति सहित तीन अन्य लोगों ने ब्लैकमेलिंग की लिखित शिकायत आला अफसरों से की है। जांच खजराना एसीपी आशीष पटेल तक पहुंची तो उन्होंने शिकायती आवेदनों की तथ्यात्मक जांच के निर्देश खजराना पुलिस को दिए।
शिकायतों में आरोप लगाया कि आदतन अपराधी शाहरुख कुरैशी उनके खिलाफ खबर छापने की धमकी देकर रुपयों की मांग कर रहा था।
अब संघ कार्यालय में नहीं हो सकेगी एंट्री
कल के अंक में खुलासा फर्स्ट ने ‘बिन पैंदे का लोटा शाहरुख कुरैशी’ शीर्षक से खबर प्रकाशित कर अपने पाठकों को बताया था कि ब्लैकमेलर शाहरुख कुरैशी ने संघ कार्यालय में पैठ बना ली थी।
संघ के पदाधिकारियों के नाम का दुरुपयोग कर पुलिसकर्मियों को धमकाता था। खबर का असर ये हुआ है कि संघ कार्यालय में उसकी एंट्री पर पाबंदी के निर्देश दिए गए हैं।
संबंधित समाचार

होटल में युवती के साथ पकड़ाए युवक ने की आत्महत्या की कोशिश:खाया जहर; वीडियो जारी कर किया चोंकाने वाला खुलासा

फर्जी इंस्टाग्राम आईडी पर अश्लील पोस्ट:फोटो एडिट कर किया वायरल

लाड़ली बहना योजना को लेकर बड़ा अपडेट:जानिए किस दिन आएगी 41वीं किस्त; खाते में सीधे आएंगे 1500 रुपए

चेन स्नेचिंग करने वाले दोनों बदमाश गिरफ्तार:सुनार भी धराया; 16 किमी तक 500 से अधिक कैमरों के जरिये आरोपियों तक पहुंची पुलिस

चलती कार में अचानक लगी आग:बाल-बाल बचे दो लोग

विंटेज कारों में निकली शाही शोभायात्रा:सीएम के साथ 41 राजघरानों के वंशज हुए शामिल; रानी दुर्गावती जयंती पर जुटा जनसैलाब

पोती ने दादा को बैट से पीटकर उतारा मौत के घाट

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:डोडा चूरा के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार; सप्लाई नेटवर्क की तलाश में पुलिस

रबर के महंगे उपकरण की जगह सस्ते और कमजोर वाल्व लगा दिए:नर्मदा-मालवा गंभीर लिंक परियोजना में लाखों के भ्रष्टाचार की बाढ़

60 लाख बकाया के बावजूद पटाखा बाजार को जमीन:विवादित भूमि पर अनुमति का सवाल

भारत-वेस्टइंडीज T20 की तैयारी तेज:मैच से पहले वेस्टइंडीज टीम ने की ये डिमांड

सनकी आशिक ने महिला को दी धमकी:दोस्ती के बाद बनाया शादी का दबाव; आरोपी हिरासत में

सड़क पर उतरे छात्र:टीचर पर लगाए ये गंभीर आरोप; DEO बोले- विभागीय जांच शुरू

सोशल मीडिया पर दोस्ती करना पड़ा भारी:50 से ज्यादा महिलाओं के बनाए आपत्तिजनक वीडियो; ASI-डॉक्टर और साध्वी भी हुई शिकार

सोनोग्राफी का संदिग्ध खेल या घोर लापरवाही:श्रीकृष्ण डायग्नोस्टिक सेंटर पर सील ठोंकने की मांग

CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट से राहत:निलंबन की मांग खारिज; चुनाव आयोग से मांगा जवाब

ड्रग्स के खिलाफ बजा बिगुल:पक्का इंदौरी अखबार ‘खुलासा फर्स्ट’ को ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई में मिला देश के गृहमंत्री का साथ

अज्ञात वायरस से लैब कर्मचारी की मौत:200 लोग क्वारंटीन; सैंपल वाली टेस्ट ट्यूब टूटने से फैली दहशत, जानिए कितना है खतरनाक

राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र:की ये मांग; आंदोलन और भूख हड़ताल का भी किया जिक्र

नगर निगम पर सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन:इन मांगों को लेकर धरने पर बैठे; काम बंद करने की दी चेतावनी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!