खबर
Indore

आठ माह में बहुत कुछ बदल जाएगी भाजपा की राजनीति

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

05 अगस्त 2026, 5:13 pm
शेयर करें:
आठ माह में बहुत कुछ बदल जाएगी भाजपा की राजनीति

इस बार 85 में से लगभग 55 सीटों पर बदले जा सकते हैं उम्मीदवार

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर भाजपा की राजनीति अगले 8 माह में बहुत कुछ बदल जाएगी। कई ताकतवर नेता कमजोर हो जाएंगे और कई कमजोर नेता ताकतवर बन जाएंगे। ये सारा गणित निगम चुनाव से बदलेगा, जो कि अगले वर्ष मई में होंगे। इससे पूर्व अप्रैल की शुरुआत में ही आचार संहिता लग जाएगी। यानी नेता जो भी करना चाहेंगे, उनके लिए अधिकतम 8 माह का समय है।

पार्टी सूत्रों का कहना है कि शुरुआती दौर में राजनीति के कच्चे खिलाड़ी माने जा रहे महापौर पुष्यमित्र भार्गव अब पूरी तरह मंज गए हैं और उन्होंने अपने समर्थकों को पूरे शहर में फैला लिया है। हर क्षेत्र में उनके समर्थक बन गए हैं। जब टिकट बंटवारे की बात होगी तो वे अपने समर्थकों के लिए लड़ेंगे।

ये उनके भावी राजनीतिक जीवन का बड़ा संघर्ष होगा। वे क्षेत्र-4 से या खरगोन से चुनाव लड़ने की प्लॉनिंग कर रहे हैं। हालांकि समर्थक पार्षदों का कहना है कि वे अगले लोकसभा उम्मीदवार भी हो सकते हैं। यानी उनकी तगड़ी प्लॉनिंग है। ऐसे में समर्थकों को निगम चुनाव में अधिकाधिक टिकट दिलाने की कोशिश होगी।

सांसद शंकर लालवानी ने पिछली बार संध्या यादव, कंचन गिदवानी और मुद्रा शास्त्री को टिकट दिलवाने में सफलता हासिल कर ली थी और तीनों को जितवाया भी था। अब वे इनकी संख्या और बढ़ाना चाहते हैं।

उनके भी समर्थकों की संख्या हर क्षेत्र में है और यदि उन्हें लोकसभा चुनाव में टिकट मिलने या न मिलने की स्थिति दोनों में अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर काम करना है, तो ज्यादा से ज्यादा समर्थकों को टिकट दिलाना होंगे।

इंदौर की बदली हुई राजनीतिक फिजा में लालवानी आजकल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के करीबी हैं। कोशिश होगी कि वे इस बार 10 से ज्यादा वार्डों में अपने समर्थकों को टिकट दिलाने की कोशिश करेंगे। मुख्यमंत्री से नजदीकी उनकी इस इच्छा में सहायक होगी।

इधर, शहर अध्यक्ष से प्रदेश भाजपा महामंत्री बनकर इंदौर की भाजपाई राजनीति में हलचल पैदा कर देने वाले गौरव रणदिवे और प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. निशांत खरे को भी अपनी ठोस राजनीतिक जमीन की तलाश है।

दोनों नेता क्षेत्र-5 से तैयारी कर रहे हैं, क्योंकि वर्तमान विधायक महेंद्र हार्डिया अब चुनाव लड़ने से इनकार कर चुके हैं। दोनों नेताओं के समर्थकों की संख्या कम नहीं है और वे भी बड़ी संख्या में निगम चुनाव में टिकट चाहेंगे। दोनों के समर्थक अधिकतर क्षेत्र-5 में निवास करते हैं। दोनों सत्ता-संगठन के शीर्ष नेतृत्व के नजदीकी हैं। वे टिकटों के लिए दबाव बनाएंगे।

मंत्री तुलसी सिलावट के टिकट पर एक तरह से दिग्विजय सिंह रोक का संकेत दे चुके हैं। गत दिनों एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात के बाद बाहर निकले दिग्विजय ने सावन सोनकर को सामने देख कहा था कि तुम सांवेर से तैयारी करो, तुलसी को इस बार टिकट नहीं मिलेगा।

इससे इंदौर से भोपाल तक हलचल मच गई थी। यदि उन्हें टिकट नहीं मिला तो अपनी राजनीतिक जमीन बनाए रखने के लिए वे विधानसभा चुनाव के पूर्व होने वाले निगम चुनाव में अपने समर्थकों को टिकट दिलाना चाहेंगे।

नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा के समर्थकों की भी भारी-भरकम संख्या शहर में बन गई है और वह भी अपने समर्थकों को निराश नहीं करना चाहेंगे। उनके सभी गुटों के नेताओं के साथ बेहतरीन समन्वय के बल पर वे समर्थकों को टिकट दिलवाने की कोशिश करेंगे।

मुख्यमंत्री का होगा सीधा दखल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर के प्रभारी मंत्री हैं। इस लिहाज से प्रत्याशियों के चयन में उनकी भूमिका बहुत ज्यादा होगी। स्थानीय नेताओं से भी ज्यादा। हालांकि वे किसी को नाराज न करने की नीति के चलते समन्वय बनाकर ही काम करेंगे।

ये तो रिपीट होना ही हैं...कहा जा रहा है कि इस बार भाजपा 85 में से लगभग 55 सीटों पर बदलाव करेगी। यानी नए नेताओं को मौका देगी। ऐसी स्थिति में जो रिपीट होंगे, उनमें क्षेत्र-1 के शिवम यादव शामिल हैं, जो वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व पार्षद केके यादव के पुत्र हैं और जीते भी कांग्रेस के टिकट पर ही थे, लेकिन अब भाजपा के साथ हैं।

क्षेत्र-2 से पूजा पाटीदार, राजेंद्र राठौर और मनोज मिश्रा के टिकट कटना मुश्किल हैं ही। क्षेत्र-3 में गोलू शुक्ला पहली बार के विधायक हैं। उनके समर्थकों की एक बड़ी संख्या पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय के साथ है। माना जा रहा है कि वे अपने क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में नए प्रत्याशियों को मैदान में उतारेंगे। इस बार युवा नेतृत्व आगे लाने की कोशिश होगी।

विधायक मालिनी गौड़ एक बार फिर युवा और अनुभवी कार्यकर्ताओं पर भरोसा करेंगी, ऐसा माना जा रहा है। राऊ में मधु वर्मा पहली बार के विधायक हैं और माना जा रहा है कि वे भी नए नेताओं को आगे लाकर समर्थकों की बड़ी टीम तैयार करेंगे। हालांकि अभिषेक बबलू शर्मा और प्रशांत बड़वे को लेकर कहा जा रहा है कि वे निगम के बजाय विधानसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं।


संबंधित समाचार

देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:आज ‘छात्रों की गूंज; पहले म्यूजिक-डांस, फिर राहुल गांधी से संवाद, राजधानी से रवाना

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:उफनते नाले में बही श्रद्धालुओं से भरी कार; 8 की मौत, 7 श्रद्धालु इस राज्य के बताए जा रहे, एक चालक भी हादसे का शिकार

about 1 hour ago
कांग्रेस नेता के सामने उठेंगे छात्रों के मुद्दे
Top News

कांग्रेस नेता के सामने उठेंगे छात्रों के मुद्दे:होल्ड पदों से लेकर भर्ती और वेतन तक पर फीडबैक; होटल में विद्यार्थियों और शिक्षकों से मुलाकात की तैयारी

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:हजारों मेधावी छात्रों को ई-स्कूटी; खाते में पहुंची राशि, मुख्यमंत्री ने सांकेतिक रूप से सौंपी चाबी

about 2 hours ago
बड़ा हादसा
Top News

बड़ा हादसा:बरसाती नाले में बही श्रद्धालुओं से भरी कार; 8 की मौत, मृतकों में 3 बच्चे और 2 महिलाएं शामिल

about 2 hours ago
हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन
Top News

हाइड्रोलिक प्लेटफार्म से होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन:100 से ज्यादा प्रतिमा संग्रहण केंद्रों से लाई जाएंगी मूर्तियां

about 19 hours ago
किसान पर झपटा तेंदुआ
Top News

किसान पर झपटा तेंदुआ:सीने पर बैठकर किया हमला; 2 मिनट तक भिड़ता रहा शख्स, धक्का देकर खुद को छुड़ाया

about 19 hours ago
क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी
Top News

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी:भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच के टिकटों की बिक्री की तारीख का हुआ ऐलान; इस दिन से शुरू होगी बुकिंग

about 19 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ की तैयारियों के बीच मैदान में दिखा सांप; काम रोककर बुलाया स्नेक कैचर

about 20 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:खुले मैदान में रखे मिले खाद्य उत्पाद; लोगों का आरोप-ग्रामीण इलाकों में बेचने के लिए भेजा जाता है एक्सपायरी सामान

about 20 hours ago
भाजपा नेता पर हमला
Top News

भाजपा नेता पर हमला:बदमाश ने किया चाकू से वार; साथी भी घायल

about 20 hours ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे; लाखों का माल जब्त

about 20 hours ago
स्कूली वैन ने मासूम को कुचला
Top News

स्कूली वैन ने मासूम को कुचला:इलाज के दौरान मौत; हादसे के बाद ड्राइवर भाग निकला

about 20 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी
Top News

‘छात्रों की गूंज’ में एंट्री के लिए यह कार्ड जरूरी:गेट पर दिखाना होगा रजिस्ट्रेशन लिंक; बैग, पानी की बोतल, हेलमेट और ड्रोन समेत कई सामानों पर रोक

about 20 hours ago
तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को मारी टक्कर:राहगीरों ने दोनों घायलों को पहुंचाया अस्पताल; सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

about 20 hours ago
योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन
Top News

योजना के खिलाफ तीसरे दिन किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन:इस कार्यालय के बाहर सड़क पर उतरे ; कहा- मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और तेज

about 21 hours ago
उपचुनाव से पहले उलटफेर
Top News

उपचुनाव से पहले उलटफेर:सीएम से मुलाकात के बाद इस प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

about 21 hours ago
यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार
Top News

यूपीआई शुल्क के विरोध में व्यापारियों का पोस्टर वार:दुकानों के बाहर लगाए; इस दिन मनाया जाएगा 'नो UPI डे'

about 21 hours ago
क्राइम ब्रांच की कार्रवाई
Top News

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई:अनाज मंडी में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी; दो आरोपी गिरफ्तार

about 21 hours ago
साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर
Top News

साढ़े पांच लाख दीपकों से जगमगाया नगर:रामराजा मंदिर से कंचना घाट तक भव्य दीप उत्सव

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!