बीजेपी सांसद के घर में चोरी: डुप्लीकेट चाबियों से खोला लॉक; आलमारी से उड़ाए 5.40 लाख
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मुंबई।
बीजेपी के वरिष्ठ नेता, दिल्ली की उत्तर पूर्वी लोकसभा सीट से सांसद और प्रसिद्ध गायक मनोज तिवारी के मुंबई स्थित आवास में चोरी का मामला सामने आया है। यह घटना अंधेरी वेस्ट के शास्त्री नगर इलाके में स्थित सुंदरबन अपार्टमेंट की है, जहां से 5.40 लाख रुपए नकद चोरी होने की पुष्टि हुई है।
पूर्व कर्मचारी पर चोरी का आरोप
इस मामले में चोरी का आरोप मनोज तिवारी के एक पूर्व कर्मचारी पर लगा है। सांसद के मैनेजर प्रमोद जोगिंदर पांडे ने अंबोली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुरेंद्रकुमार दीनानाथ शर्मा के रूप में हुई है, जिसे लगभग दो वर्ष पहले नौकरी से हटा दिया गया था।
पहले भी गायब हो चुकी थी बड़ी रकम
अंबोली पुलिस के अनुसार, प्रमोद पांडे पिछले 20 वर्षों से मनोज तिवारी के मैनेजर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि बेडरूम से कुल 5.40 लाख रुपए नकद चोरी हुए।
इसमें से 4.40 लाख रुपए जून 2025 में ही एक अलमारी से गायब हो चुके थे, लेकिन उस समय आरोपी की पहचान नहीं हो सकी थी, जिससे मामला संदिग्ध बना रहा।
CCTV फुटेज से हुआ खुलासा
लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बाद दिसंबर 2025 में घर के अंदर CCTV कैमरे लगाए गए। 15 जनवरी 2026 की रात करीब 9 बजे CCTV अलर्ट के जरिए पता चला कि पूर्व कर्मचारी सुरेंद्रकुमार शर्मा घर में घुसकर चोरी कर रहा है।
CCTV फुटेज में साफ दिखाई दिया कि आरोपी के पास घर, बेडरूम और अलमारी की डुप्लीकेट चाबियां मौजूद थीं, जिससे वह बिना किसी रुकावट के अंदर प्रवेश कर सका।
रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी
पुलिस के मुताबिक आरोपी ने उस रात करीब 1 लाख रुपए नकद चोरी किए। CCTV फुटेज के आधार पर जब उससे पूछताछ की गई तो उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। इसके बाद अंबोली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने मामले से जुड़े सभी CCTV फुटेज जब्त कर लिए हैं और आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!