दतिया में फिर हारी भाजपा: इतने वोट से जीती कांग्रेस; नरोत्तम पर लगे भीतरघात के आरोप, आशुतोष ने कहा- जो लोग भाजपा को अपनी मां कहते हैं, उन्होंने धोखा दिया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, दतिया।
दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज कर सीट बरकरार रखी है। मतगणना पूरी होने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने भाजपा के आशुतोष तिवारी को 6,056 वोटों से हरा दिया। हालांकि 13वें और 14वें राउंड के दौरान कांग्रेस की बढ़त तेजी से कम हुई, लेकिन अंतिम परिणाम में घनश्याम सिंह जीत हासिल करने में सफल रहे।
नरोत्तम पर लगे भीतरघात के आरोप
चुनावी नतीजों के बीच सबसे ज्यादा चर्चा पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के पोलिंग बूथ नंबर 121 की हो रही है। यहां कांग्रेस को 291 और भाजपा को 264 वोट मिले। यानी नरोत्तम मिश्रा के बूथ पर कांग्रेस 27 वोटों से आगे रही।
नतीजों के बाद भाजपा के भीतर कथित भीतरघात को लेकर भी राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। नरोत्तम मिश्रा पर भीतरघात के आरोप लग रहे है।
बता दें कि चुनाव से ठीक पहले उनका टिकट काट दिया गया था, जिसके बाद उनके समर्थकों द्वारा भारी विरोध किया गया था।
आशुतोष तिवारी बोले- सबको अपने किरदार मुबारक
भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने परिणाम आने के बाद कहा कि मैं भाजपा कार्यकर्ता के रूप में सेवा करता रहूंगा। उन्होंने कहा कि दुनिया की कोई बुरी नजर पहले मेरे पास आएगी, फिर कार्यकर्ता तक जाएगी।
आशुतोष तिवारी बोले कि कांग्रेस बरगालाने की राजनीति करती है। हमारे जिलाध्यक्ष का ही वीडियो जारी कर दिया गया। कांग्रेस विकास के नाम पर जनता के बीच क्यों नहीं जाती। कांग्रेस षडयंत्र की राजनीति करती है।
चुनाव में सबकी भूमिका को लेकर उन्होंने कहा कि अलग-अलग किरदार हैं। सबके किरदार हैं। सबको उनके किरदार मुबारक। मैं उचित मंच पर अपनी बात करूंगा।
संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!