फिर उलझा भाजपा नेत्री का बेटा, एफआईआर दर्ज: पीड़ित युवती ने अब खजराना थाने में की शिकायत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
खजराना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने भाजपा नेत्री के बेटे के खिलाफ एक बार फिर पुलिस को शिकायत की। युवती का आरोप है कि आरोपी युवक उस पर पहले से दर्ज दुष्कर्म के मामले को वापस लेने के लिए लगातार दबाव बनाते हुए धमकियां दे रहा है। इससे वह मानसिक रूप से परेशान है और घर से बाहर निकलने में भी डर महसूस कर रही है।
बुधवार रात पीड़ित युवती खजराना थाने पहुंची और अर्जुन पिता नारायण जोशी निवासी बंगाली कॉलोनी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि सितंबर 2025 में उसने अर्जुन के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था।
तभी से आरोपी उसे केस वापस लेने के लिए प्रताड़ित कर रहा है और अलग-अलग तरीकों से समझौते का दबाव बना रहा है।
पीड़िता का कहना है कि आरोपी की हरकतों के कारण उसका जीना मुश्किल हो गया और खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है।
कोर्ट परिसर में फोटो खींचने का भी मामला
इससे पहले भी भाजपा नेत्री के बेटे के खिलाफ जिला कोर्ट परिसर में दुष्कर्म पीड़िता के फोटो खींचने और उन्हें वाट्सएप ग्रुप में वायरल करने के मामले में एफआईआर दर्ज हो चुकी है। पीड़िता का आरोप है कि उसकी अनुमति के बिना फोटो लेकर उन्हें उसके भाई और अन्य लोगों को भेजा गया, जिससे उसकी छवि खराब हुई।
दो दिन पहले भी दर्ज हुई थी एफआईआर: पीड़िता ने पुलिस को बताया कि दो दिन पहले उसने अर्जुन के खिलाफ एमजी रोड थाने में भी शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि आरोपी कोर्ट परिसर तक उसका पीछा करता हुआ पहुंचा था, जहां उसकी मर्जी के बिना मोबाइल फोन से फोटो खींचे और उन्हें वाट्सएप पर वायरल कर दिया।
ये फोटो युवती के चचेरे भाई को भी भेजे गए थे। हालांकि एमजी रोड पुलिस ने उस मामले में एफआईआर तो दर्ज की, लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई। युवती का आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने समझौते के लिए फिर दबाव बनाया था।
संबंधित समाचार

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:अफसर लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

दिनदहाड़े बिल्डिंग में चोरी:नवरात्रि पूजन में गया था परिवार; जेवर और नकदी ले गए बदमाश, सीसीटीवी में 3 संदिग्ध हुए कैद

आदिवासियों के घर और फसलें उजाड़ने पर सियासी घमासान:केंद्रीय मंत्री ने जताई नाराजगी; कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से मांगा जवाब

जीत के बाद बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे टीम इंडिया के धुरंधर:भस्म आरती में हुए शामिल; मंदिर समिति ने किया स्वागत-सत्कार

रील बनाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रुपए लेकर एक्टिवा सहित फरार हुई युवती; मैनेजर बैंक में जमा कराने जा रहा था शोरूम का कलेक्शन

दशहरा महोत्सव की तैयारियां तेज:रावण के दसों मुख तैयार; अब 250 फीट ऊंची लंका का होगा निर्माण, इतने फीट ऊंचे के रावण का होगा दहन

पूर्व भाजपा विधायक की बेरहमी से हत्या:पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट; इलाज के दौरान तोड़ा दम, 70-80 लोगों पर हमले का आरोप

नर्मदा नदी में स्नान करते समय हादसा:डूबने से दो युवकों की मौत; गोताखोरों ने रेस्क्यू कर निकाले शव

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!