भाजपा नेता ने की आत्महत्या: दुकान में लगाई फांसी; सुसाइड नोट में किया बड़ा खुलासा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रतलाम।
कालूखेड़ा थाना क्षेत्र के मावता गांव में मंगलवार सुबह भाजपा नेता और किराना व्यवसायी कपिल जायसवाल (44) की दुकान के अंदर फंदे पर लटकी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दुकान से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।
दुकान में मिला शव
पुलिस के मुताबिक कपिल जायसवाल अपने घर के पास किराए की दुकान में किराना कारोबार चलाते थे।
मंगलवार सुबह उनका शव दुकान के अंदर फंदे पर लटका मिला।
मावता पुलिस चौकी प्रभारी दिनेश राठौर के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची।
पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए जावरा सरकारी अस्पताल भेजा।
सुसाइड नोट में लिखा
पुलिस को मौके से मिले सुसाइड नोट में मृतक ने मानसिक रूप से परेशान होने की बात लिखी है।
साथ ही उन्होंने अपनी इच्छा से आत्महत्या करने और परिवार को परेशान नहीं करने की बात कही है।
पुलिस ने सुसाइड नोट को जब्त कर लिया है। हालांकि, आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।
भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष थे
कपिल जायसवाल भाजपा के सुखेड़ा मंडल के उपाध्यक्ष भी थे। किराना कारोबार के साथ वे क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियों से भी जुड़े हुए थे।
परिवार में उनके माता-पिता, पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम छा गया।
पुलिस कर रही जांच
चौकी प्रभारी दिनेश राठौर ने बताया कि मौके से सुसाइड नोट मिला है। उसमें मानसिक रूप से परेशान होने का उल्लेख है।
फिलहाल मर्ग कायम कर आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कपिल जायसवाल किन परिस्थितियों को लेकर परेशान थे।
संबंधित समाचार

सीसीटीवी फुटेज से पकड़ाए आरोपी:खरीदार सुनार भी गिरफ्तार

जेल से छूटे बदमाश ने मुखबिरी के शक में किए 6 वार:दूसरी वारदात में एक घायल

ब्लैकमेलर शाहरुख कुरैशी पर मानहानि के दो केस:कोर्ट में दर्ज है प्रकरण हुआ था वारंट जारी

ऑटो से उतरते ही ड्राइवर ने दबा दिया एक्सीलेटर:पीछे छूटा गहनों और नकदी से भरा बैग; नंबर से पुलिस ने खोज निकाला

पति बोला था- आज रात खत्म कर दूंगा:पत्नी ने उसे ही मार डाला

सड़क सुरक्षा के लिए नया अभियान:गीत और शॉर्ट फिल्म से यातायात नियमों के प्रति जागरूक होंगे लोग; पुलिस कमिश्नर ने जिम्मेदार नागरिकों और संस्थाओं को किया सम्मानित

रेन वाटर हार्वेस्टिंग में लापरवाही पर कार्रवाई

कॉलेज छोड़ा:साइबर ठगों का नेटवर्क पकड़ा; डेवलपर ने बनाई इतने फर्जी फाइल, करोड़ों की ठगी का खुलासा

जर्जर सड़क और बंद स्ट्रीट लाइट पर जागा नगर निगम प्रशासन:मौके पर पहुंचे अफसर

नियमितीकरण पर आर-पार की जंग:सफाई कर्मचारियों ने किया निगम का घेराव

‘मेम साब’ माया पर भाजपा की अजब-गजब ‘माया’:केंद्रीय मंत्री के घर के सामने विधायक का धरना

संझाजी का लाड़ाजी लुगड़ो लाया जाड़ाजी:कंक्रीट के जंगलों में खो गईं संझा माता, मालवा-निमाड़ के आंगनों से विदा होती एक साझी संस्कृति

वीडियो देखिए, नेता आकाशवाणी कैंपस में धरने पर:पुलिस ने मार्च रोका तो बैरिकेड पर चढ़े; अन्य हिरासत में

जुबिन नौटियाल के कार्यक्रम के दौरान हंगामा:पुलिस और छात्रों के बीच हुई झड़प; कुर्सियां और धूल फेंकी, इस वजह से बढ़ा विवाद

किसने की घोषणा- वर्ष 2027 'युवा वर्ष' के रूप में मनाएंगे:MPPSC की दो परीक्षाएं; रिसर्च स्टूडेंट्स को हर महीने 25 हजार

भीषण सड़क हादसा:ट्रेलर में पीछे से घुसी बोलेरो; 6 लोगों की मौके पर ही मौत

हाईकोर्ट में पुलिस की ‘महंगी मशीन’ का खुला राज:वकील ने दिखा दी ऑनलाइन कीमत

बंधक प्लॉट बेचकर खरीदारों से लाखों की ठगी:50 से ज्यादा भूखंड जांच के दायरे में; 4 बिल्डरों पर केस दर्ज

देखिए वीडियो, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान पथराव:पुलिस ने संभाला मोर्चा; दो घायल

पुलिस कार्रवाई के दौरान मची भगदड़:नदी में कूदे लोग; कई की डूबने से मौत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!