भाजपा नेता और अस्पताल संचालक पर छेड़छाड़ का आरोप: बेहोशी का इंजेक्शन देकर की गलत हरकत; केस दर्ज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, विदिशा।
भाजपा नेता एवं संजीवनी अस्पताल के संचालक डॉ. संजीव माथुर पर छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगे हैं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं डॉ ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए अपना पक्ष भी रखा है।
केबिन में बुलाकर की गलत हरकत
पीड़िता युवती का आरोप है कि वह इलाज के लिए सिरोंज स्थित अस्पताल गई थी। इसी दौरान डॉ. संजीव माथुर ने उसके पिता से आयुष्मान कार्ड बनवाने और अस्पताल में नौकरी करने की बात कही। छात्रा के अनुसार, नौकरी के दौरान डॉक्टर ने उसे कई बार अपने केबिन में बुलाकर उसके साथ गलत हरकत की।
इंजेक्शन देकर गलत हरकतें की गई
छात्रा ने यह भी आरोप लगाया कि अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान उसके साथ बेहोशी का इंजेक्शन देकर गलत हरकतें की गईं। इसके अलावा उसने दावा किया कि डॉक्टर इलाज के बहाने उसके घर भी पहुंचे और वहां भी उसके साथ छेड़छाड़ की।
मामला दर्ज, जांच शुरू
पीड़िता के अनुसार, उसी दौरान उसका भाई और एक दोस्त मौके पर पहुंच गए और उन्होंने डॉक्टर के साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद छात्रा ने परिजनों को पूरी जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आरोपों को पूरी तरह खारिज किया
वहीं डॉ. संजीव माथुर ने अपने ऊपर लगे आरोपों को पूरी तरह खारिज किया है। उनका कहना है कि आरोप झूठे हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि युवती की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। साथ ही उन्होंने अपने साथ हुई मारपीट को लेकर भी कार्रवाई की मांग की है।
दोनों पक्षों के आरोपों की जांच
थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह बुंदेला ने बताया कि छात्रा की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। दूसरी ओर डॉ. संजीव माथुर की ओर से भी मारपीट को लेकर एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!