बिना लाइसेंस चल रहा बिरयानी सेंटर सील: मसाले और सौंफ में आर्टिफिशियल रंग की आशंका; सैंपल जांच के लिए भेजे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में खाद्य सुरक्षा को लेकर चल रही कार्रवाई के तहत खाद्य विभाग ने भोलाराम उस्ताद मार्ग स्थित मीरा गार्डन के पास संचालित एक बिरयानी सेंटर पर छापा मारा। सीएम हेल्पलाइन पर मिली शिकायत के बाद बुधवार को टीम ने औचक निरीक्षण किया। जांच में सेंटर बिना खाद्य लाइसेंस के संचालित मिला, जिसके बाद अधिकारियों ने उसे सील कर दिया।
बिरयानी में मिला अजीनोमोटो, मसालों के लिए सैंपल
जांच के दौरान सेंटर पर वेज बिरयानी, इडली-सांभर और उपमा तैयार कर बेचा जा रहा था। अधिकारियों के मुताबिक, बिरयानी में स्वाद बढ़ाने के लिए अजीनोमोटो (एमएसजी) का इस्तेमाल किया जा रहा था।
वहीं मिर्च पाउडर और सौंफ में आर्टिफिशियल रंग मिलाए जाने की आशंका सामने आई। खाद्य विभाग की टीम ने दोनों के साथ वेज बिरयानी के भी सैंपल लिए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
शहर के दूसरे आउटलेट पर भी भेजी जा रही थी खाद्य सामग्री
अधिकारियों के अनुसार खाद्य सामग्री सर्वानंद नगर स्थित परिसर में तैयार की जा रही थी और वहां से खंडवा रोड समेत शहर के अलग-अलग आउटलेट पर भेजी जाती थी। टीम को निर्माण और बिक्री, दोनों स्थानों पर खाद्य लाइसेंस नहीं मिला।
इसके अलावा पानी की जांच रिपोर्ट और पेस्ट कंट्रोल संबंधी दस्तावेज भी मौके पर उपलब्ध नहीं कराए जा सके। खाद्य सुरक्षा विभाग ने नियमों के उल्लंघन को देखते हुए सेंटर को सील कर दिया।
रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई
खाद्य विभाग ने लिए गए सभी सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। रिपोर्ट में यदि खाद्य सामग्री में मिलावट या प्रतिबंधित रंग की पुष्टि होती है, तो संबंधित संचालक के खिलाफ खाद्य सुरक्षा कानून के तहत आगे कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!