खबर
Top News

मंदिर चोरीकांड में पुलिस को बड़ी सफलता: जमीन में गाड़कर छिपाई थीं चोरी की मूर्तियां; अब तक इतने आरोपी गिरफ्त में

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

02 जून 2026, 1:38 pm
शेयर करें:
मंदिर चोरीकांड में पुलिस को बड़ी सफलता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एरोड्रम क्षेत्र स्थित जैन मंदिर में हुई बहुचर्चित चोरी की वारदात में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मंदिर से प्राचीन मूर्तियां और धार्मिक सामग्री चोरी कर फरार हुए तीन और आरोपियों को पुलिस ने तेलंगाना से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई कुछ मूर्तियां भी बरामद कर ली गई हैं, जिन्हें जमीन में गाड़कर छिपाया गया था। इस कार्रवाई के साथ ही मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। पुलिस अब चोरी की अन्य सामग्री और पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है।

3 मई की रात हुई थी बड़ी चोरी
गौरतलब है कि 3 मई की रात एरोड्रम क्षेत्र के एक जैन मंदिर में चोरों ने धावा बोलकर मूर्तियां और अन्य धार्मिक सामग्री चोरी कर ली थी। घटना सामने आने के बाद जैन समाज में भारी आक्रोश देखा गया था और पुलिस पर जल्द कार्रवाई का दबाव बढ़ गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एरोड्रम और तेजाजी नगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई थी, जिसने लगातार तकनीकी और मुखबिर तंत्र के जरिए आरोपियों की तलाश शुरू की।

तेलंगाना में छिपे थे आरोपी
पुलिस के अनुसार फरार आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदल रहे थे। वे मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के विभिन्न क्षेत्रों में छिपते हुए आखिरकार तेलंगाना पहुंच गए। डीसीपी नरेन्द्र रावत के निर्देशन में गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और लोकेशन ट्रैकिंग के आधार पर तेलंगाना के नांदेड़ क्षेत्र में दबिश दी और आरोपी लखन, दीपक चौहान तथा रामबाबू को गिरफ्तार कर लिया।

जमीन में छिपाकर रखी थीं मूर्तियां
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की गई मूर्तियों और अन्य सामान को जमीन में गाड़कर छिपाने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर पहुंचकर खुदाई कराई और वहां से चोरी की गई कुछ मूर्तियां बरामद कर लीं। अधिकारियों के अनुसार अभी अन्य सामान की बरामदगी के लिए आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले में और खुलासे होने की संभावना है।

पहले चार आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार
इससे पहले 13 मई को पुलिस ने मामले में ललित चौहान, विशाल केवट, ओमप्रकाश चौहान और गीताबाई मकवाना को गिरफ्तार किया था। इनमें तीन आरोपी खरगोन जिले के निवासी हैं, जबकि एक महिला आरोपी तेजाजी नगर क्षेत्र की रहने वाली बताई गई थी।

पूछताछ से मिला था सुराग
पहले गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ के दौरान ही पुलिस को फरार साथियों की जानकारी मिली थी। आरोपियों ने बताया था कि चोरी की गई शेष मूर्तियां और मंदिर के कलश सहित अन्य सामग्री उनके फरार साथियों के कब्जे में है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने अपनी जांच आगे बढ़ाई और आखिरकार तीनों आरोपियों तक पहुंचने में सफल रही।

सीसीटीवी फुटेज बना अहम सुराग
पूरे मामले की जांच में मंदिर परिसर के सीसीटीवी कैमरे महत्वपूर्ण साबित हुए। चोरी की पूरी वारदात कैमरों में रिकॉर्ड हो गई थी। फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान की और फिर एक-एक कर पूरे गिरोह तक पहुंच गई।

आगे भी जारी रहेगी जांच
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी मामले की जांच जारी है। यह पता लगाया जा रहा है कि चोरी की गई सामग्री को बेचने की क्या योजना थी और क्या गिरोह इससे पहले भी धार्मिक स्थलों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। मंदिर चोरीकांड में लगातार हो रही गिरफ्तारियों को पुलिस बड़ी उपलब्धि मान रही है, वहीं जैन समाज ने भी आरोपियों की गिरफ्तारी और मूर्तियों की बरामदगी पर संतोष व्यक्त किया है।


संबंधित समाचार

ऑनलाइन ठगी के दो मामले
Top News

ऑनलाइन ठगी के दो मामले:शेयर मार्केट में मुनाफे का लालच देकर लाखों ठगे; दूसरे के खाते से उड़ाए 51 हजार

7 minutes ago
जंगलों में पेड़ कटाई पर हाईकोर्ट की रोक
Top News

जंगलों में पेड़ कटाई पर हाईकोर्ट की रोक:रेलवे और वन विभाग को नोटिस; 2.5 लाख से अधिक पेड़ प्रभावित होने की आशंका

10 minutes ago
वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार
Top News

वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार:प्रशासनिक अनुभव से मिलेगी विभाग को मजबूती; कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

about 17 hours ago
खुलासा फर्स्ट की खबर का असर
Top News

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:रास रात्रि गरबा आयोजन की अनुमति निरस्त; परिसर किया सील

about 17 hours ago
जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद
Top News

जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद:भंडारी रिसॉर्ट के पास बायपास पर फूटी नर्मदा लाइन, 15 फीट तक उठी

about 17 hours ago
परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए
Top News

परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए:बीच सत्र में दो बच्चों को निकाला; समझौते से शिकायत खत्म कराने के आरोप

about 17 hours ago
फैमिली कोर्ट का बड़ा आदेश
Top News

फैमिली कोर्ट का बड़ा आदेश:SDM पति को पत्नी को देने होंगे इतने हजार रुपए महीना

about 17 hours ago
खुलासा फर्स्ट की खबर का असर
Top News

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:ढोली तारा गरबा महोत्सव की अनुमति निरस्त

about 17 hours ago
पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी
Top News

पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी:ये थाना रहा नंबर-1; इन्हें मिला दूसरा-तीसरा स्थान

about 18 hours ago
ABVP उज्जैन ने सिद्धार्थ यादव पर फिर जताया भरोसा
Top News

ABVP उज्जैन ने सिद्धार्थ यादव पर फिर जताया भरोसा:लगातार दूसरी बार बने महानगर मंत्री

about 18 hours ago
जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई
Top News

जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई:डोडाचूरा के साथ तस्कर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार; लाखों का नशा किया जब्त

about 18 hours ago
नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल
Top News

नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल:सड़क पर युवती से मारपीट का वीडियो वायरल; युवक-युवती ने पीटा, मदद के लिए पुकारती रही

about 18 hours ago
इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस
Top News

इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस:इतने दिन की मोहलत; इस प्रदर्शन में हुए थे शामिल

about 18 hours ago
बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस
Top News

बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस:क्लिनिक कराया बंद, संचालक और डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज

about 19 hours ago
लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज
Top News

लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज:जानिए कब से शुरू होंगे नए रजिस्ट्रेशन? दो मंत्रियों के बयानों से बढ़ा सस्पेंस, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

about 19 hours ago
लोकायुक्त की सख्ती
Top News

लोकायुक्त की सख्ती:प्रधान आरक्षक के शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश की जांच, पांच बैंक खातों भी रडार पर

about 19 hours ago
झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज
Top News

झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज:गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज; हेवी डोज से हुई थी बच्ची की मौत

about 19 hours ago
फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम
Top News

फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम:इस विभाग का नया निर्देश; अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगी जानकारी

about 19 hours ago
कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट
Top News

कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट:बहते पानी पर खामोशी और जनता से संयम की उम्मीद

about 19 hours ago
मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे
Top News

मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे:वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कल्याणे ने दी चेतावनी

about 19 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!