इंजीनियर सुसाइड केस में बड़ा खुलासा: वकील समेत तीन पर एफआईआर; लाखों की वसूली का आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
इंजीनियर लवजीत राणा के जहर खाकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस जांच के बाद बड़ा खुलासा हुआ है। गोला का मंदिर थाना पुलिस ने मर्ग जांच पूरी कर अधिवक्ता तपन त्रिवेदी समेत तीन लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने और अवैध वसूली की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। आरोपियों में एक दंपती भी शामिल है।
अप्रैल में दर्ज हुआ था केस
पुलिस जांच के अनुसार, लवजीत के खिलाफ अप्रैल 2025 में डबरा थाने में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था। आरोप है कि केस में राहत दिलाने और प्रकरण रफा-दफा कराने के नाम पर उसके परिवार से 30 लाख रुपए लिए गए। मृतक के पिता का कहना था कि बेटे का भविष्य बचाने के लिए उन्होंने यह रकम दी थी।
आरोपियों ने केस में फंसान के डर दिखाया
जांच में सामने आया कि 24 अप्रैल को 20 लाख और 7 मई को 10 लाख रुपए अधिवक्ता तपन त्रिवेदी को अलग-अलग स्थानों पर दिए गए थे। आरोप है कि इसके बावजूद आरोपियों ने दोबारा 30 लाख रुपए की मांग शुरू कर दी और केस में फंसाने का डर दिखाया।
नारायण विहार निवासी लवजीत ने 20 दिसंबर 2025 को जहर खा लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की।
पुलिस को मिले अहम तथ्य
जांच के दौरान पुलिस ने परिजनों और गवाहों के बयान लेने के साथ मोबाइल ऑडियो रिकॉर्डिंग, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) और टावर लोकेशन की भी पड़ताल की। पुलिस को कथित लेन-देन और बातचीत से जुड़े अहम तथ्य मिले।
बताया गया कि 19 दिसंबर को लवजीत को दोबारा 30 लाख रुपए मांगे जाने की जानकारी मिली थी। इसके अगले दिन उसने सुसाइड नोट लिखा। इसमें उसने खुद को निर्दोष बताते हुए कथित प्रताड़ना का जिक्र किया था। एफआईआर के बाद पुलिस अब तीनों आरोपियों की तलाश और मामले से जुड़े अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!