भोजशाला विवाद: 10 साल बाद पूजा-नमाज एक ही दिन; पूजा जारी, दोपहर में नमाज, 8000 पुलिसकर्मी तैनात
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, धार।
धार्मिक स्थल भोजशाला में बसंत पंचमी के अवसर पर शुक्रवार को पूजा और नमाज को लेकर विशेष प्रशासनिक व्यवस्थाएं की गई हैं। इस दिन हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों के धार्मिक अनुष्ठान एक ही परिसर में होने के कारण सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।
सूर्योदय से सूर्यास्त तक वाग्देवी की पूजा
बसंत पंचमी के पावन अवसर पर हिंदू श्रद्धालुओं ने सूर्योदय के साथ मां सरस्वती (वाग्देवी) की पूजा आरंभ की। दिनभर हवन, मंत्रोच्चार और धार्मिक पाठ किए जाएंगे, जो सूर्यास्त तक चलेंगे। भक्तों में इस अवसर को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।
दोपहर 1 से 3 बजे तक जुमे की नमाज
वहीं, भोजशाला परिसर के एक निर्धारित हिस्से में दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक जुमे की नमाज अदा की जाएगी। आमतौर पर जब बसंत पंचमी और जुमे का दिन एक साथ पड़ता है, तो स्थिति संवेदनशील हो जाती है, जिसे देखते हुए प्रशासन ने सख्त प्रबंध किए हैं।
8000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात
कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस, CRPF और रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के 8000 से ज्यादा जवान तैनात किए गए हैं। पूरे क्षेत्र में CCTV कैमरे, ड्रोन सर्विलांस, AI आधारित निगरानी प्रणाली के ज़रिए पल-पल की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मिली अनुमति
गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस की याचिका पर सुनवाई करते हुए बड़ा फैसला सुनाया। कोर्ट ने हिंदू पक्ष को सूर्योदय से सूर्यास्त तक पूजा की अनुमति मुस्लिम पक्ष को दोपहर 1 से 3 बजे तक नमाज अदा करने की छूट दी है। साथ ही, अदालत ने प्रशासन को शांति, सुरक्षा और सौहार्द बनाए रखने के स्पष्ट निर्देश दिए थे।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!