सलाखों में ट्रेनी रेंजर: थानेदार की बेटी ने दर्ज कराया था दुष्कर्म का केस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट...इंदौर।
सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती प्यार के वादों से होते हुए पुलिस केस में बदल गई। इंस्टाग्राम पर पहचान के बाद ट्रेनी रेंजर ने युवती को शादी का भरोसा दिया व होटल में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी से मुकर गया। उसने युवती से हजारों रुपए भी लिए। केस दर्ज होने की भनक लगते ही आरोपी शादी के लिए तैयार हो गया, लेकिन युवती एफआईआर पर अड़ गई। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।
आजाद नगर पुलिस ने बताया कि 26 वर्षीय युवती ने शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म, आर्थिक शोषण और विरोध करने पर जान से मारने व बदनाम करने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
मैं कानूनी कार्रवाई चाहती हूं... आरोपी ने शादी के लिए सहमति जताई। उसके पिता ने भी रिश्ते के लिए हामी भर दी, पर पीड़िता ने समझौता करने से इनकार कर दिया और स्पष्ट कहा कि वह कानूनी कार्रवाई चाहती है।
पैसों की जरूरत बताकर लेता रहा आर्थिक मदद
टीआई लोकेशसिंह भदौरिया के मुताबिक पीड़िता प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है। उसकी अजय सोलंकी से इंस्टाग्राम पर पहचान हुई थी। उस समय आरोपी महाराष्ट्र की कुंडल फॉरेस्ट अकादमी में प्रशिक्षण ले रहा था। दोनों के बीच बातचीत बढ़ी तो फरवरी में वह पहली बार इंदौर आया और युवती से शादी करने का वादा किया। शिकायत के अनुसार आरोपी अक्सर पैसों की जरूरत बताकर युवती से आर्थिक मदद लेता रहा। आरोप है कि युवती ने उसे करीब 40 हजार रुपए भी दिए।
किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी
29 अप्रैल को आरोपी ने युवती को मूसाखेड़ी स्थित एक होटल में मिलने बुलाया। वहां कमरे में ले जाकर शादी का भरोसा देते हुए उसकी इच्छा के खिलाफ संबंध बनाए। युवती का आरोप है कि इसके बाद भी आरोपी ने कई बार उसका शारीरिक शोषण किया और किसी को बताने पर जान से मारने तथा समाज में बदनाम करने की धमकी दी। युवती का कहना है कि बाद में आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया। जिससे वह मानसिक रूप से टूट गई और आखिरकार अपने पिता और बड़ी बहन के साथ आजाद नगर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!