खबर
Top News

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज' से पहले संघ-भाजपा की बड़ी घेराबंदी: मालवा में युवाओं को साधने आ रहे नितिन नबीन और मोहन भागवत

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

15 सितंबर 2026, 3:49 pm
शेयर करें:
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज' से पहले संघ-भाजपा की बड़ी घेराबंदी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्य प्रदेश की सियासत में यह महीना बेहद सरगर्म रहने वाला है। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 19 सितंबर को प्रस्तावित इंदौर दौरे से ठीक पहले भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने मालवा अंचल में अपनी घेराबंदी मजबूत कर दी है। राहुल गांधी के युवाओं से जुड़े कार्यक्रम से पहले ही भाजपा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत मध्य प्रदेश प्रवास पर आ रहे हैं।

नितिन नबीन का पहला मप्र दौरा

स्वामित्व योजना, चीते और 25 लाख दीप... भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कमान संभालने के बाद नितिन नबीन 17 सितंबर को पहली बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। प्रदेश भाजपा ने उनके लिए तीन प्रमुख आयोजनों का प्रस्ताव केंद्रीय नेतृत्व को भेजा है-

इंदौर में 'स्वामित्व योजना'... इंदौर से ग्रामीण इलाकों में आवासीय जमीनों की मुफ्त रजिस्ट्री से जुड़ी ‘स्वामित्व योजना' की शुरुआत का प्रस्ताव है। इसका मकसद ग्रामीण आबादी को अपनी संपत्ति का मालिकाना हक देना है, जिससे राज्य के लगभग 50 लाख लोग लाभांवित होंगे।

गांधी सागर में चीते... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शुरू हो रहे भाजपा के ‘सेवा संकल्प अभियान' के तहत मंदसौर स्थित गांधी सागर अभयारण्य में चीतों को छोड़ने का कार्यक्रम भी उनके शेड्यूल में शामिल है।

उज्जैन में ऐतिहासिक दीपोत्सव... पीएम मोदी के जन्मदिन और उनके 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन के उपलक्ष्य में उज्जैन की क्षिप्रा नदी के घाटों और महाकाल लोक क्षेत्र में 25 लाख मिट्टी के दीये जलाए जाएंगे। नबीन इस दीपोत्सव में शिरकत कर सकते हैं।

उज्जैन में संघ प्रमुख भागवत की ‘युवा धर्म संसद'... आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत 17 और 18 सितंबर को उज्जैन प्रवास पर रहेंगे। संघ के मालवा प्रांत प्रचार प्रमुख जयशंकर शर्मा के अनुसार- 17 सितंबर दोपहर में उज्जैन पहुंचने के बाद डॉ. भागवत शाम को महाकाल परिसर स्थित अरविंद नगर में उज्जैन महानगर के स्वयंसेवकों और वरिष्ठ पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे।

18 सितंबर को सुबह 11 बजे देवास रोड स्थित गीता भवन में ‘सेवाज्ञ संस्थानम्' द्वारा आयोजित ‘युवा धर्म संसद' में वे युवाओं के साथ राष्ट्र, समाज और संस्कृति के मुद्दों पर संवाद करेंगे। उज्जैन प्रवास के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत की शिष्टाचार मुलाकात की भी प्रबल संभावना जताई जा रही है।

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज' में फंसा जगह का पेंच... दूसरी ओर, राहुल गांधी का 19 सितंबर को इंदौर में ‘छात्रों की गूंज' संवाद कार्यक्रम प्रस्तावित है। पहले यह आयोजन 12 सितंबर को होना था, लेकिन प्रशासनिक स्वीकृतियों के चलते इसकी तारीख आगे बढ़ानी पड़ी।

कांग्रेस को नेहरू स्टेडियम की अनुमति न मिलने के कारण अब रीजनल पार्क के पास स्थित आईडीए ग्राउंड को चुना गया है। कांग्रेस ने इस मैदान के लिए 10 लाख की फीस जमा करा दी है और औपचारिक अनुमति मिलने का इंतजार है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने दावा किया है कि इस कार्यक्रम के लिए अब तक 1.5 लाख से ज्यादा युवाओं का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। उन्होंने यह भी चेतावनी दी थी कि अनुमति न मिलने की स्थिति में कांग्रेस सड़कों पर कार्यक्रम आयोजित करेगी।

संबंधित समाचार

खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमार कार्रवाई
Top News

खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमार कार्रवाई:त्योहारों पर आस्था और सेहत से खिलवाड़; नामी किचनों में कॉकरोच, बिल्ली और सड़े-गले खाद्य पदार्थ मिले

1 minute ago
हर शाम इंदौर की सड़कों पर बिखरता सब्र
Top News

हर शाम इंदौर की सड़कों पर बिखरता सब्र:ट्रैफिक जाम में जिंदगी; जरूरत सब बराबर

7 minutes ago
होर्डिंग्स पर सियासत
Top News

होर्डिंग्स पर सियासत:बीजेपी नेताओं के स्वागत द्वार देख भड़के कांग्रेस अध्यक्ष

14 minutes ago
युवक को बंधक बनाकर लूटा
Top News

युवक को बंधक बनाकर लूटा:तीन बदमाशों ने पहले बीयर मंगवाई; फिर पीटकर मोबाइल-पर्स छीना,ऑनलाइन ट्रांसफर कराए रुपए

14 minutes ago
जुए की फड़ पर पुलिस का छापा
Top News

जुए की फड़ पर पुलिस का छापा:4 जुआरी गिरफ्तार; कैश और 6 बाइक जब्त

17 minutes ago
200 साल पुराना ‘पिता-पुत्र’ मंदिर
Top News

200 साल पुराना ‘पिता-पुत्र’ मंदिर:जहां आमने-सामने विराजते हैं शिव और गणेश

27 minutes ago
मोबाइल कंपनी ने फोड़ी नर्मदा पाइप लाइन हजारों घरों में जल संकट
Top News

मोबाइल कंपनी ने फोड़ी नर्मदा पाइप लाइन हजारों घरों में जल संकट

34 minutes ago
गणेश चतुर्थी पर भक्तों ने मोदक के साथ ग्रहण की महाप्रसादी
Top News

गणेश चतुर्थी पर भक्तों ने मोदक के साथ ग्रहण की महाप्रसादी

39 minutes ago
राज्यस्तरीय बाइक चोर गैंग का खुलासा
Top News

राज्यस्तरीय बाइक चोर गैंग का खुलासा:रेकी के लिए सरदार बनकर घूमते थे; 4 आरोपी गिरफ्तार, 6 गाड़ी बरामद

40 minutes ago
शादी के 4 महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी
Top News

शादी के 4 महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी:डायरी में दर्द किया बयां; भाई ने पुलिस को सौंपे 4 पन्ने

40 minutes ago
जहरीली शराब
Top News

जहरीली शराब:मौत से बेसहारा घरों में अब रोटी का संकट

about 1 hour ago
नगर निगम का बड़ा एक्शन
Top News

नगर निगम का बड़ा एक्शन:70 बिल्डर्स को थमाए 200 करोड़ की टैक्स वसूली नोटिस

about 1 hour ago
‘आशीर्वाद का दीया’ कायम करे रिकॉर्ड सीएम डॉ. मोहन यादव
Top News

‘आशीर्वाद का दीया’ कायम करे रिकॉर्ड सीएम डॉ. मोहन यादव:सेवा-संकल्प अभियान की तैयारी की समीक्षा

about 2 hours ago
नामी अस्पताल पर पैकेज के बावजूद अतिरिक्त बिलिंग के आरोप
Top News

नामी अस्पताल पर पैकेज के बावजूद अतिरिक्त बिलिंग के आरोप:परिजन बोले- हर सुविधा के नाम पर की अलग से वसूली

about 2 hours ago
कंपनी में जोरदार धमाका
Top News

कंपनी में जोरदार धमाका:नाइट्रोजन टैंक फटा; 3 मजदूर घायल, मची अफरा-तफरी

about 2 hours ago
गणेश कैप मार्ट में सुरक्षा मापदंडों की उड़ रही धज्जियां
Top News

गणेश कैप मार्ट में सुरक्षा मापदंडों की उड़ रही धज्जियां:जोन 10 के अफसरों की शह पर पनपा खतरा, सार्वजनिक

about 2 hours ago
रबड़ी खाने से 37 लोग बीमार
Top News

रबड़ी खाने से 37 लोग बीमार:हरतालिका तीज पर खाई थी; 4 बच्चों सहित 8 अस्पताल में भर्ती

about 2 hours ago
हरतालिका तीज पर क्राइम ब्रांच की नाइट पेट्रोलिंग
Top News

हरतालिका तीज पर क्राइम ब्रांच की नाइट पेट्रोलिंग:200 से ज्यादा संदिग्धों की जांच; शराब-गांजा और ड्रिंक एंड ड्राइव पर कार्रवाई

about 2 hours ago
नौकरी के नाम पर युवती से ठगी
Top News

नौकरी के नाम पर युवती से ठगी:घर बैठे ट्यूटर जॉब का दिया झांसा; इंस्टाग्राम विज्ञापन देखकर किया था संपर्क

about 2 hours ago
हिंदू नाम का मुखौटा
Top News

हिंदू नाम का मुखौटा:दरिंदे ने 13 साल की बच्ची से किया गंदा काम

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!