खबर
Indore

पिटती पुलिस टूटता मनोबल: खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

13 अक्टूबर 2026, 5:24 pm
शेयर करें:
पिटती पुलिस टूटता मनोबल

राजनेताओं के दबाव में अफसरों के फैसलों पर उठ रहे सवाल

लगातार हो रही घटनाओं से बदमाशों के बढ़ रहे हौंसले और थानों में पदस्थापना से बचने लगे जवान

कार्रवाई में संतुलन नहीं रहा तो पूरे महकमे में जाएगा गलत संदेश, दोष साबित होने पर कार्रवाई भी हो

मुकेश मुवाल 98934-39951, खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बदमाश पुलिस पर हाथ उठाएं, ड्यूटी कर रहे जवानों का सिर फोड़ दें, चाकू से हमला करें और आरोपियों को पकड़ने पहुंची टीम से हाथापाई करें और संबंधितों को सबक सिखाने के बजाय खाकी पर ही कार्रवाई हो तो खाकी की सुरक्षा कौन करेगा?

इंदौर में पुलिसकर्मियों पर हमलों की एक के बाद एक घटनाएं सामने आ रही हैं। दूसरी ओर, एरोड्रम थाने में पुजारी जयदीप दुबे और उनके परिजन से कथित बदसलूकी के मामले में पांच पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई के बाद महकमे में अलग ही चर्चा है।

सवाल पुलिसकर्मियों को हर हाल में बचाने का नहीं, बल्कि कार्रवाई में निष्पक्षता और संतुलन का है। अफसरों को यह समझना होगा कि जांच पूरी होने से पहले दबाव में कठोर फैसले लेने की जल्दबाजी कहीं अपने ही हाथ काटकर खाकी को कमजोर करने जैसी न साबित हो।

इससे मैदान में काम कर रहे जवानों के बीच गलत संदेश जा सकता है और लगातार हो रही घटनाओं से बदमाशों के हौंसले बढ़ रहे हैं और जवान थानों में पदस्थापना से बचने लगे हैं।

उल्लेखनीय है कि 9 अक्टूबर की शाम कार पार्किंग को लेकर पुजारी जयदीप दुबे का कुछ लोगों से विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद में पुजारी और उनकी पत्नी के साथ मारपीट की गई। इसके बाद दंपति, रिश्तेदार और एक भाजपा नेता रिपोर्ट दर्ज कराने एरोड्रम थाने पहुंचे।

आरोप लगा कि उन्हें घंटों बैठाए रखने के बाद गाली-गलौज और मारपीट की गई। देर रात विधायक गोलू शुक्ला के 400 से अधिक समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने पर प्रदर्शन किया।

बड़े आंदोलन की चेतावनी के बाद पुलिस कमिश्नर ने टीआई वेदेंद्र सिंह कुशवाह सहित एसआई, एएसआई और आरक्षकों समेत पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर लाइन अटैच कर दिया। जांच एसीपी मल्हारगंज आकाश सिंह जादौन कर रहे हैं।

नागरिकों से दुर्व्यवहार या थाने में मारपीट के आरोप गंभीर हैं और दोष साबित होने पर कार्रवाई भी होनी चाहिए, लेकिन सवाल यह है कि क्या ऐसे मामलों में फैसला जांच और साक्ष्यों के आधार पर होगा या राजनीतिक दबाव के बीच? अफसरों का दायित्व है कि वे पीड़ित को न्याय दिलाएं, साथ ही अपने अधीनस्थों के पक्ष को भी निष्पक्ष जांच में सुनें।

खाकी का मनोबल बचाना भी अफसरों की जिम्मेदारी
लगातार हमलों के बीच यदि जवानों को यह महसूस होने लगे कि अपराधियों से मोर्चा लेने के बाद भी विभाग मुश्किल समय में उनके साथ खड़ा नहीं होगा, तो इसका असर काम करने के उत्साह पर पड़ना स्वाभाविक है।

थानों में पदस्थापना से बचने की चर्चा इसी चिंता को और गंभीर बनाती है। चूंकि पुलिस विभाग को अनुशासन में रहने वाला विभाग माना जाता है। ऐसे में पुलिसकर्मी खुलकर कभी अपना विरोध दर्ज नहीं करा पाते, लेकिन कुछ पुलिसकर्मी अब वाट्सएप ग्रुपों में अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

पुलिस अफसरों को साफ संदेश
गलत करने वाले पुलिसकर्मी को बचाना नहीं है, लेकिन दबाव में बिना निष्पक्ष जांच के पूरे महकमे का मनोबल भी नहीं तोड़ना है। शिकायत पर कार्रवाई हो, मगर हमलावरों के खिलाफ भी उतनी ही तत्परता और सख्ती दिखे। खाकी की गरिमा तभी बचेगी, जब कानून सबके लिए बराबर होगा और पुलिसकर्मियों को भी निष्पक्ष प्रक्रिया पर भरोसा रहेगा।

बदमाशों के हमले झेल रहे जवान
19 जनवरी को कनाड़िया क्षेत्र के बिचौली अंडरपास के पास कार में शराब पी रहे युवकों को टोकने पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी अनुराग शर्मा पर हमला हुआ। पत्थर से उनका सिर फोड़ दिया गया। आरोप है कि खून से लथपथ हालत में शुरुआत में उनकी सुनवाई नहीं हुई, बाद में केस दर्ज किया गया।

16 अप्रैल 2026 को गौरव जैन ने पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह को शिकायत की थी कि लसूड़िया में एसआई संजय विश्नोई, हेड कांस्टेबल रणवीर कुशवाह, प्रणीत भदौरिया, दिनेश गुर्जर और दीपेंद्र मिश्रा वारंट तामीली के एक मामले में उसके घर में जबरदस्ती घुसे थे।

उन्होंने कैमरे तोड़े और फ्लैट का ताला तोड़ा। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर ग्वालियर ले गए। गौरव ने पुलिसकर्मियों पर 27 हजार रुपए वसूलने और लाखों का सोना चोरी के आरोप भी लगाए थे। महज आरोप के बाद ही पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने सभी पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया था।

जून में कनाड़िया क्षेत्र में आरक्षक विजयपाल सिकरवार और आशीष शर्मा पर हमला हुआ। 14 जुलाई को अन्नपूर्णा क्षेत्र में लूट के आरोपियों शंकर उर्फ फब्बू भाट और संजू उर्फ फब्बू भाट को पकड़ने पहुंची टीम से हाथापाई हुई। एसआई जितेंद्र सिंह से धक्का-मुक्की की गई और एक आरक्षक को काट लिया गया।

जुलाई में ही एरोड्रम क्षेत्र में क्राइम ब्रांच की टीम पर हमला हुआ। सितंबर में सदर बाजार के भोई मोहल्ले में बाणगंगा क्षेत्र के बदमाश शुभम जाट ने हेड कांस्टेबल पवन सिसोदिया पर चाकू से हमला कर दिया। बाद में आरोपी ने खुद को भी चाकू मारकर घायल कर लिया।

8 अक्टूबर को ही गांधी नगर थाना क्षेत्र में राजस्व अफसरों के साथ जमीन का कब्जा दिलाने पहुंची महिला एसआई के साथ बदसलूकी हुई थी। उनकी कॉलर तक पकड़ ली गई और हाथापाई तक हुई। मामला भाजपा नेता से जुड़ा होने के चलते एसआई को केस दर्ज करने से रोका गया। रोजनामचा रिपोर्ट भी नहीं डालने दी गई।

संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद
Top News

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

44 minutes ago
कलेक्टर का एक्शन
Top News

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

about 1 hour ago
सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई
Top News

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

about 1 hour ago
INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला
Top News

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

about 1 hour ago
मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम
Top News

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

about 1 hour ago
फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी
Top News

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

about 1 hour ago
न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान
Top News

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

about 1 hour ago
2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी
Top News

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

about 1 hour ago
मां चंद्रघंटा का संदेश
Top News

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

about 1 hour ago
दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल
Top News

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

about 1 hour ago
भक्ति रस में रमा शहर
Top News

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

about 1 hour ago
खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी
Top News

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 2 hours ago
प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस
Top News

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

about 2 hours ago
मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प
Top News

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

about 2 hours ago
आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल
Top News

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

about 2 hours ago
मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी
Top News

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

about 2 hours ago
एचआईवी के इतने नए मामले
Top News

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

about 2 hours ago
बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग
Top News

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

about 2 hours ago
इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत
Top News

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

about 2 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत; बेटी सहित 5 गंभीर घायल

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!