फेक नहीं नेक न्यूज वाले बनें: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव: माखनलाल चतुर्वेदी विवि के सत्रारंभ-अभ्युदय 2026 का शुभारंभ
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है फेक न्यूज़ के जमाने में नेक न्यूज़ वाले बनें। पत्रकारिता में सत्ता का विरोध ठीक है, लेकिन देश विरोध नहीं होना चाहिए। न्यूज़ से ऊपर नेशन हो, देशहित हम सर्वोपरि रखें।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय के सत्रारंभ - अभ्युदय 2026 के शुभारंभ सत्र को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने मां सरस्वती, भारत माता और दादा माखनलाल चतुर्वेदी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर सत्र का शुभारंभ किया।
विश्वविद्यालय के प्रकाशनों का लोकार्पण : मुख्यमंत्री ने विवि के प्रकाशनों ‘दो सदी साक्षी’, विकल्प लैब जरनल ‘मैं न्यूज़ रूम’ और भारत की टेंपल इकोनॉमी पर केंद्रित जरनल ‘इंडियन कलाईडोस्कोप’ का विमोचन किया तथा विश्वविद्यालय के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों परिधि पुजारी, तमन्ना लश्कर और शिविका गुप्ता को उनकी उपलब्धि के लिए अलंकरण प्रदान किए।
विश्वविद्यालय की प्रदर्शनी ‘100 साल से 100 सुर्खियां’ का अवलोकन किया। कुलगुरु विजय मनोहर तिवारी ने डॉ. यादव का स्वागत विश्वविद्यालय की परंपरा अनुसार पुस्तकें ‘माखन के लाल’ और ‘कार्टून कथा’ तथा अंग वस्त्रम भेंट कर किया। सुप्रसिद्ध अभिनेता, लेखक और साहित्यकार पीयूष मिश्रा और देशभर से आए विश्वविद्यालय के 50 पूर्व विद्यार्थी विशेष रूप से उपस्थित थे।
विद्यार्थियों ने देशभर में अपनी साख बनाई हैं : मुख्यमंत्री ने कहा पत्रकारिता लोकतंत्र का महत्वपूर्ण आधार है। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय विवि देश का उत्कृष्ट पत्रकारिता व संचार संस्थान बन चुका है।
यह पत्रकारों के लिए एक पवित्र मंदिर की तरह है। यहां के विद्यार्थियों ने प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और आधुनिक दौर की डिजिटल पत्रकारिता के जरिए देशभर में अपनी साख और धाक बनाई है। आजादी के दौर में दादा पं. माखनलाल चतुर्वेदी, कवि प्रदीप को उनकी रचनाओं के लिए अंग्रेजों ने सजा सुनाई थी।
हमारे साहित्यकार और पत्रकार उस दौर में निडरता के साथ सच्चाई के साथ खड़े थे और आज भी वे उसी विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। राज्य सरकार विवि के विकास के लिए संकल्पबद्ध है। कुलगुरु विजय मनोहर तिवारी और स्टॉफ ने विवि की विरासत को आगे बढ़ाया है।
आपातकाल में समाचार-पत्रों ने संघर्ष किया : मुख्यमंत्री ने कहा स्वाधीनता आंदोलन में स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर ने पत्रकार की भूमिका में महत्वूपर्ण योगदान दिया। पढ़ाई के लिए लंदन गए और 1857 के संघर्ष के सही स्वरूप को सबके सामने लाते हुए बताया यह मात्र सैनिक विद्रोह नहीं अपितु स्वतंत्रता समर था।
दो बार कालापानी की सजा मिलने पर भी उन्होंने पत्रकारिता और लेखन कार्य को जारी रखा। उन्होंने हिंदी े के लिए आंदोलन चलाया। हिंदी के स्वनामधन्य पत्रकारों की लंबी परंपरा है। आपातकाल में समाचार-पत्रों ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए तत्कालीन सत्ता का विरोध किया और अपनी असहमति स्वरूप समाचार पत्रों के संपादकीय पृष्ठ खाली छोड़ दिए थे।
संप्रेषण की सशक्त प्राचीन परंपरा
मुख्यमंत्री ने कहा भारत में प्राचीन काल से ही संप्रेषण की सशक्त परंपरा रही है। महर्षि वाल्मीकि ने लव-कुश को भगवान श्रीराम की कथा से परिचित कराया और बाद में दोनों बालकों ने अयोध्या पहुंचकर श्रीराम के दरबार में इस कथा का सस्वर गायन किया।
महर्षि वाल्मीकि भगवान श्रीराम के अतीत के स्वर्णिम पक्ष को लव और कुश के माध्यम से समाज के सामने लाए, यह कुशल संप्रेषण का ही प्रभावी तरीका था। इसी प्रकार भगवान श्रीकृष्ण के काल में देवऋषि नारद ने सूचनाओं के आदान-प्रदान से एक पत्रकार के रूप में भूमिका निभाई। भगवान श्रीकृष्ण ने मध्य प्रदेश की धरती पर 64 कला और 14 विद्याएं सीखकर हम सभी को गौरवान्वित किया है।
भगवान श्रीकृष्ण और आचार्य आदि शंकर की शिक्षा प्रदेश की धरती पर हुई : कुलगुरु विजय मनोहर तिवारी ने कहा विवि के विद्यार्थी देश के शीर्ष संस्थानों में नाम रोशन कर रहे हैं। भगवान श्रीकृष्ण और आचार्य आदि शंकर, दोनों की शिक्षा प्रदेश की धरती पर हुई थी।
विद्यार्थी नकारात्मक विचारों को कभी स्वयं पर हावी न होने दें और सकारात्मक कार्यों से देश को आगे बढ़ाएं। सुप्रसिद्ध अभिनेता, लेखक पीयूष मिश्रा ने कहा भोपाल की सुंदरता, आत्मीय बोली, लोगों का व्यवहार, खानपान और परंपराएं सहज ही आकर्षित करती हैं।
संबंधित समाचार

थानों से निराशा:सभागार पड़ गया छोटा

स्कूल में बच्ची से बदसलूकी टीचर ने गाली देकर पीटा:पिता की शिकायत पर पुलिस ने शुरू की जांच

महिला एसआई पर दुष्कर्म केस में मनमानी करने का लगाया आरोप:तीन मंगलवार से गुहार लगा रही पीड़िता

देखिये वीडियो, छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर उग्र प्रदर्शन:छात्रों ने मुख्य गेट धक्का देकर तोडा; FIR की तैयारी

आंदोलन के बीच रेलवे ने कर डाला सर्वेक्षण वाली जमीन का सीमांकन

लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार; विभाग में मचा हड़कंप

जर्मन महिला से छेड़छाड़:सेल्फी लेते समय नशे में धुत सुरक्षा गार्ड ने की आपत्तिजनक हरकत; आरोपी गिरफ्तार

फर्जी डॉ. सज्जन सिंह ले रहा लकवा मरीजों की जान:स्वास्थ्य विभाग में सेटिंग का दावा कर दूरदराज के गांव में करता है मरीजों का इलाज

पंच केदार में कल्पेश्वर मंदिर के पीछे भारी भूस्खलन मंदिर सुरक्षित

ओम पर्वत से फिर गायब हुई बर्फ 2016 और 2024 में भी बर्फविहीन हो गया था पर्वत

निगम परिषद की बैठक में हंगामा:टैक्स बढ़ोतरी पर विपक्ष ने घेरा; कमिश्नर की गैरमौजूदगी पर अध्यक्ष भड़के

खुलासा फर्स्ट का नाम बदनाम करने की साजिश का खुलासा:कारोबारी को धमकाया; भेद खुला तो गिड़गिड़ाने लगा

मेडिकल कॉलेज में करोड़ों का घोटाला:फीस और OPD की रकम में मिली गड़बड़ी; 5 कर्मचारियों पर FIR दर्ज

हिस्ट्रीशीटर जुनैद को पुलिस ने ड्रग्स तस्करी में दबोचा

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:तत्कालीन सरपंच-सचिव सहित 3 पर FIR दर्ज; इस मामले में लिया एक्शन

इवेंट कराने का झांसा देकर 13.60 रुपए लाख की ठगी:जनसुनवाई में शिकायत

रजिस्ट्री रोकने का आदेश विधि विपरीत और अस्पष्ट:निगम की चिट्ठी के आधार पर पंजीयन पर रोक से खड़े हुए गंभीर सवाल

गर्माया रणदिवे का मंच से उठकर चले जाने का मामला:किसी भी नेता ने रोकने या मनाने की नहीं की कोशिश

सिम सप्लाई नेटवर्क का खुलासा:साइबर ठगी के लिए होती थी इस्तेमाल; 3 आरोपी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चयन प्रक्रिया में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका:नबीन की नई राष्ट्रीय टीम में मध्य प्रदेश को मिली बड़ी हिस्सेदारी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!