फरियादी की शिकायत पर आज होगा मुख्य हमलावरों पर केस दर्ज: व्यापारी पर हमला करने वाले दो बदमाशों को भेजा गया जेल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
आजाद थाना क्षेत्र में एक व्यापारी पर आधा दर्जन से ज्यादा बदमाशों ने पहले दुकान में घुसकर मारपीट और गाली-गलौज की, फिर घर तक पीछा कर घुस गए और घर पर पथराव करते हुए व्यापारी के साथ मारपीट की।
वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए है। फुटेज पुलिस को सौंपे हैं। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर ली है। मुख्य हमलावरों की तलाश जारी है। हमला करने वाले दो लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई में जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार चौधरी पार्क, मूसाखेड़ी निवासी व्यापारी विष्णु प्रसाद पिता श्रीकृष्ण ओझा पर रविवार रात करीब 9 बजे सोनू कांबले, अनिल राजपूत, राहुल, बंटी सहित आधा दर्जन से ज्यादा बदमाशों ने हमला किया। बताया गया कि आरोपी पेंटर हैं और रात में दुकान पर नाश्ता-पानी करने आए थे।
पैसे मांगने पर उन्होंने पैसे देने के बजाय मोबाइल दे दिया और वहां से चले गए। कुछ देर बाद वापस लौटकर मोबाइल रखने को लेकर विवाद करने लगे। व्यापारी ने कहा कि पैसे दे दो और मोबाइल ले जाओ। इसी बात पर आरोपियों ने दुकान में गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी।
विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने अन्य बदमाशों को भी बुला लिया। भीड़ देखकर व्यापारी विवाद से बचने के लिए घर की ओर भागा, लेकिन हमलावर वहां भी पहुंच गए। आरोपियों ने घर में घुसकर व्यापारी के साथ मारपीट की और कुछ बदमाशों ने पथराव भी किया।
घटना के बाद परिवार दहशत में है। डर के कारण बच्चे तक स्कूल नहीं जा रहे हैं। पीड़ित के अनुसार वह रविवार, सोमवार और मंगलवार तक कार्रवाई के लिए थाने के चक्कर काटता रहा, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई। सोमवार सुबह पुलिस ने एक बदमाश को पकड़ा।
इसके पूछताछ के बाद शाम को दो अन्य लोगों को थाने बुलाया गया और उन पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर जेल भेज दिया। पीड़ित का कहना है कि आरोपी थाने पर कार खड़ी कर घूमते रहे थे, जबकि मुख्य हमलावर सोनू कांबले और अनिल राजपूत भूमिगत हो गए हैं।
पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद है। पीड़ित ने पुलिस को फुटेज भी उपलब्ध कराए हैं। पीड़ित ने आजाद नगर टीआई लोकेंद्र भदौरिया से मुलाकात की, इसके बाद उसकी सुनवाई हो सकी।
मामले में टीआई लोकेश भदौरिया का कहना है हमने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों की तलाश के लिए टीमें लगाई हैं।
संबंधित समाचार

बीजेपी के कार्यक्रम के बीच सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन:मंत्री-विधायक के सामने महिला वर्कर ने जोड़े हाथ; कहा- 10 हजार में परिवार चलाना मुश्किल

मंत्रीजी को लगा ‘अंतर्वस्त्र’ खरीदी का अनोखा शौक!

वीआईपी नंबरों की नीलामी में घमासान:इतने दावेदार आमने-सामने; अंतिम दिन मुकाबला और बढ़ने की संभावना

स्वस्थ समाज निर्माण ही हमारा संकल्प, रमेश मेंदोला:सेवा संकल्प अभियान; विधानसभा क्षेत्र-2 में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

प्रदेश की विशेषताओं को बढ़ावा देने में करेंगे मदद:एमपीटीएम-2026 में इन्फ्लुएंसर्स से संवाद

विकसित भारत संकल्प सभा में शामिल हुए सीएम:मशाल लेकर बोले; गौरव के साथ आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश

भ्रष्टाचार…आईडीए की सड़क बनने से पहले ही उखड़ने लगी:तुलसी नगर चौराहे से बीसीएम पैराडाइज तक बन रहे मार्ग में ठेकेदार कर रहा लीपापोती

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी:धूप में चादर ओढ़कर डटे युवा; आज से शुरू किया जाएगा हस्ताक्षर अभियान

कचरे के ढेर के बीच महापौर के पोस्टर लगाकर कांग्रेस का प्रदर्शन:सफाई मित्रों के नियमितीकरण; समान वेतन और अनुकंपा नियुक्ति समेत 10 मांगें उठाईं

देखिए वीडियो, कचरे में मिली महापौर की तस्वीर:वायरल होते ही निगम ने उठाया ढेर; 24 घंटे से जमा कचरा कुछ घंटों में साफ

हफ्ता देने के बाद भी 1.25 लाख की अतिरिक्त वसूली:मंत्री से शिकायत; वन विभाग के सिंडिकेट का खुलासा

कम बारिश ने बढ़ाई चिंता:गर्मियों में जलसंकट का खतरा; निगम ने 6 महीने की तैयारी शुरू की

मर्डर वेपन को लेकर टीआई वर्मा को हाई कोर्ट से राहत:विभागीय जांच पर रोक

इन कंपनियों की जैकेट पहनकर गर्लफ्रेंड को धमकाने पहुंचे युवक:दो बाइक से आए इतने आरोपी; ज्वलनशील पदार्थ फेंककर भागे, इतने गिरफ्तार

बिना नंबर की गाड़ियों में माल ढुलाई का खेल कमिश्नर से माफिया पर कार्रवाई की मांग:जीएसटी-मंडी शुल्क चोरी और धमकी देने की शिकायत

मकान मालिक से विवाद की शिकायत लेकर थाने पहुंचीं महिलाएं:टीआई-एसीपी से धक्का-मुक्की का आरोप; तीनों हिरासत में

शौक पूरे करने के लिए करते थे चोरी, तीन गिरफ्तार

फर्जी क्राइम ब्रांच मामले में शाहरुख उर्फ पेट्रोल गिरफ्तार

कारोबारी को कोर्ट से झटका:अग्रिम जमानत याचिका खारिज; करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी है आरोप

मंत्री ने दिलाया ‘विकसित भारत’ का संकल्प:तिरंगा लेकर पहुंचे हजारों कार्यकर्ता; मशाल लेकर अपनी-अपनी विधानसभा के लिए निकले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!