बलाई समाज ने दिए 2.51 लाख अनिका के लिए अभियान जारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अभा बलाई महासभा के अध्यक्ष मनोज परमार के आह्वान पर समाज ने अतिगंभीर बीमारी से जूझ रही बेबी अनिका की मदद करने के लिए हाथ खोल दिए। मकर संक्रांति उत्सव में समाज के लोगों ने 2.51 लाख रुपए एकत्र किए और अनिका के परिजनों को सौंप दिए।
इस मौके पर परमार ने कहा कि बेबी अनिका के इलाज का भरोसा इंदौर से है। आपकी छोटी-सी मदद भी अनिका शर्मा की जिंदगी बचा सकती है। उन्होंने समाजजनों से एकजुट होकर सहयोग करने का निवेदन किया, जिसके बाद ताबड़तोड़ 2.51 लाख रुपए एकत्र हो गए।
मकर संक्रांति महोत्सव के रूप में परमार के नेतृत्व में श्रद्धा, उल्लास और सामाजिक समरसता के साथ मनाया गया। समाजजनों को तिल-गुड़ के लड्डू एवं खिचड़ी खिलाई गई। बच्चों को पतंग, मांझा और गिल्ली-डंडा वितरित किए गए।
कार्यक्रम में महामंडलेश्वर गुरुदेव नितिन मतकर, दादू महाराज, विहिप की माला ठाकुर, दीनदयाल शोध संस्थान के संगठन सचिव राजेश महाजन, बजरंग दल के समरसता संयोजक तन्नु शर्मा, पार्षद सीमा सोलंकी, मनोज ठाकुर, यजत्र दास महाराज, विजय रामदास महाराज आदि भी मौजूद थे।
उनके अलावा, मल्हारगंज दाल चावल व्यापारी संघ के अनिल सचदेव व गुड्डू प्रजापत द्वारा व्यापारियों से ऑनलाइन लगभग एक लाख रुपए की मदद कराई।
अनिका के लिए बड़ा कलेक्शन, राशि 4 करोड़ तक: अनिका के लिए संक्रांति पर बड़ा कलेक्शन हुआ। इसे मिलाकर कुल राशि 4 करोड़ तक पहुंच गई। चार दिनों में 42 हजार रुपए साकेत नगर में अनिल सूर्यवंशी की टीम, 11 हजार रुपए कमलेश पांचाल, 70 हजार आदित्य शर्मा मित्र मंडल, 36 हजार 610 पार्षद राजू भदौरिया की टीम, 51 हजार रुपए चुन्नू पाराशर गुरुजी व टीम अनिका के अनीश पांडे द्वारा छावनी वर्धमान के सदस्यों से चेक द्वारा प्राप्त, 26 हजार बंटी ठाकुर, 38 हजार 60 रुपए भूतनाथ बाबा रंगवासा पर श्रद्धालुओं से, 23 हजार 810 रुपए बक्षी बाग कैंप से, 12 हजार 500 रोकड़िया हनुमान मंदिर से दिकेश यादव, शुभम सोलंकी की टीम, 25 हजार संस्था हर्ष एवं रानी लक्ष्मीबाई मंडल द्वारा, 51 हजार हिमांशु भैया द्वारा चेक से प्राप्त हुए।
कल संक्रांति पर्व पर कल बड़ा गणपति से खजराना गणेश मंदिर तक पैदल रैली निकाली गई थी। इस दौरान 2,84,636 रुपए हिमांशु, नीरज संकट, दीपक कीटम ने प्राप्त किए। कल चेक और केश के माध्यम से 7,02,116 रुपए की राशि प्राप्त हुई।
संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!