खबर
Top News

आकिब नबी की शानदार गेंदबाजी: अपने ही घर में हारकर कौन सी टीम रणजी ट्रॉफी स्पर्धा से बाहर

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

09 फ़रवरी 2026, 5:04 pm
शेयर करें:
आकिब नबी की शानदार गेंदबाजी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
तेज गेंदबाज आकिब नबी के करियर के सर्वश्रेष्ठ 12 विकेट से जम्मू-कश्मीर ने रणजी ट्रॉफी क्रिकेट स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल मैच में मध्य प्रदेश को कभी न भूलने वाली पराजय के लिए मजबूर कर दिया। जम्मू कश्मीर के सामने सेमीफाइनल में बंगाल और आंध्र के बीच खेले जा रहे क्वार्टर फाइनल से आगे बढ़ने वाली टीम की चुनौती होगी।

होलकर स्टेडियम में खेले गए मुकाबले के चौथे दिन आज जम्मू-कश्मीर ने मध्य प्रदेश को 56 रन से हराया। इसी के साथ टीम ने अपने 67 साल के इतिहास में पहली बार सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

पहली पारी में सात विकेट चटकाने वाले 29 साल के नबी ने दूसरी पारी में पांच विकेट झटके जिससे जीत के लिए 291 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही 2021-22 की चैंपियन मध्य प्रदेश की टीम 234 रन पर आउट हो गई।

मध्यप्रदेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। जम्मू-कश्मीर ने अपनी पहली पारी में 194 रन बनाए थे। सलामी बल्लेबाज शुभम खजौरिया ने 60 और कप्तान पारस डोगरा ने 33 रन बनाए थे। मध्यप्रदेश के लिए कुलदीप सेन ने 5, कुमार कार्तिकेय ने 3, और आर्यन पांडे ने 2 विकेट लिए थे।

अपनी पहली पारी में मध्यप्रदेश 152 रन पर ऑलआउट होकर 42 रन से पिछड़ गई थी। मध्यप्रदेश के लिए सर्वाधिक 58 रन यश दुबे ने बनाए थे। जम्मू-कश्मीर के लिए अकिब नबी ने 7 और सुनील कुमार ने 3 विकेट लिए थे।

दूसरी पारी में जम्मू-कश्मीर 248 रन पर सिमट गई। वंशराज शर्मा ने सर्वाधिक 54 रन बनाए। इसके अलावा, आबिद मुश्ताक ने 41, अब्दुल समद ने 32, सुनील कुमार ने 26 और कन्हैया वाधवन ने 23 रन बनाए। मध्यप्रदेश के लिए कुलदीप सेन ने 4, जबकि वेंकटेश अय्यर और रामवीर सिंह गुर्जर ने 3-3 विकेट लिए।

पहली पारी में मिले 42 रन की बढ़त के आधार पर जम्मू-कश्मीर ने मध्यप्रदेश को जीत के लिए 291 रन का लक्ष्य दिया। मध्यप्रदेश की टीम ने दूसरी पारी में भी निराश किया और 234 पर सिमट गई। सारांश जैन ने सर्वाधिक 64 रन बनाए। मैच में 12 विकेट लेने वाले आकिब नबी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

संबंधित समाचार

पंद्रह ग्राम ब्राउन शुगर के मामले में सप्लायर गिरफ्तार
Top News

पंद्रह ग्राम ब्राउन शुगर के मामले में सप्लायर गिरफ्तार:बैकवर्ड लिंक से खुला नेटवर्क; आरोपी पर पहले से एनडीपीएस-आर्म्स एक्ट समेत 4 केस

1 minute ago
मंदिर परिसर में मांस के टुकड़े मिलने पर हंगामा
Top News

मंदिर परिसर में मांस के टुकड़े मिलने पर हंगामा:बजरंगियों के गंभीर आरोप; थाने में शिकायत की तैयारी

4 minutes ago
महिला डॉक्टर पर जानलेवा हमला
Top News

महिला डॉक्टर पर जानलेवा हमला:दोस्त ने तीन राउंड फायरिंग की; कनपटी को छूकर निकली गोली

15 minutes ago
छात्रा का चुपके से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल
Top News

छात्रा का चुपके से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल:आरोपी शाहनवाज हिरासत में; लोगों ने किए आपत्तिजनक कमेंट

16 minutes ago
बसों की अचानक चेकिंग से मचा हड़कंप
Top News

बसों की अचानक चेकिंग से मचा हड़कंप:3 चालक नशे में मिले; चलती बस में बीड़ी पीता दिखा ड्राइवर, 6 पर हुई कार्रवाई

31 minutes ago
क्रिकेटर ने रुपए लेकर इस संत से मिलने का आरोप नकारा
Top News

क्रिकेटर ने रुपए लेकर इस संत से मिलने का आरोप नकारा:बोले; श्रद्धा और सम्मान की वजह से जाते हैं आश्रम

about 1 hour ago
गुंडे-बदमाशों से ब्लैकमेलर शाहरुख का याराना
Top News

गुंडे-बदमाशों से ब्लैकमेलर शाहरुख का याराना:सजती थी रोटी-बोटी की महफिल

about 1 hour ago
आरबीआई ने 4 साल बाद बढ़ाई रेपो रेट
Top News

आरबीआई ने 4 साल बाद बढ़ाई रेपो रेट:लोन महंगे होने के आसार; जीडीपी ग्रोथ का अनुमान भी बढ़ाया

about 1 hour ago
17 वर्षीय नाबालिग की बेरहमी से हत्या
Top News

17 वर्षीय नाबालिग की बेरहमी से हत्या:सिर काटकर उतारा मौत के घाट; एक सप्ताह से थी लापता, आरोपी की सड़क हादसे में मौत

about 1 hour ago
मुकद्दर का सिकंदर
Top News

मुकद्दर का सिकंदर:25 साल का बेमिसाल सफर; मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक जनसेवा के नायक नरेंद्र मोदी

about 1 hour ago
आयुष्मान योजना पर स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन
Top News

आयुष्मान योजना पर स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन:90 निजी अस्पतालों को 24 घंटे का अल्टीमेटम; बिना NABH नए मरीजों का इलाज बंद

about 1 hour ago
15 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Top News

15 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:शरीर पर मिले चोट के निशान; हत्या की आशंका

about 2 hours ago
दूषित जलकांड
Top News

दूषित जलकांड:मृतकों के घर पहुंचे कांग्रेसी; परिजन को दिखाई न्यायिक आयोग की रिपोर्ट

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, संघ के वरिष्ठ प्रचारक का निधन
Top News

देखिए वीडियो, संघ के वरिष्ठ प्रचारक का निधन:75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिया अर्थी को कंधा

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, सफाईकर्मियों की हड़ताल का असर
Top News

देखिए वीडियो, सफाईकर्मियों की हड़ताल का असर:कूड़ा नहीं उठा तो खुल गई ‘नंबर वन’ सफाई की परत; सड़क पर फेंका कचरा

about 3 hours ago
तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी
Top News

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

about 20 hours ago
3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

about 20 hours ago
दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
Top News

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

about 20 hours ago
तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

about 21 hours ago
‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी
Top News

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!