कार्रवाई होती, उससे पूर्व ही एयू मल्टीप्लेक्स बंद
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राजेंद्र नगर में ह्युंडई शोरूम के ऊपर नियमों के विरुद्ध चल रहे एयू मल्टीप्लेक्स को आखिरकार बंद कर दिया गया है। इस मल्टीप्लेक्स को लेकर खुलासा फर्स्ट ने गड़बड़ियों का खुलासा किया था।
इसका मामला कलेक्टर कोर्ट में है और 16 जुलाई को फैसला संभावित था। कोई कार्रवाई होती, उससे पूर्व ही मल्टीप्लेक्स पर ताले डाल दिए गए। बहाना रिनोवेशन का लिया गया है। कहा जा रहा है कि तीन माह बाद मल्टीप्लेक्स को पुन: खोला जाएगा।
सवाल ये है कि जब इसे बंद ही करना था तो फिर गत शुक्रवार को यहां वेलकम टू जंगल फिल्म क्यों लगाई गई? तीन दिन चलाकर इसे बंद कर दिया गया। रिनोवेशन के लिए तीन माह का वक्त बताया जा रहा है, जबकि ये काम अधिकतम डेढ़ माह में पूरा हो सकता है।
कहा जा रहा है कि 16 जुलाई को कलेक्टर कोर्ट द्वारा एयू मल्टीप्लैक्स को लेकर फैसला दिया जाने वाला है। इससे पूर्व ही इसे बंद कर सामान निकालने की कोशिश की जा सकती है।
इस मल्टीप्लेक्स को लेकर शिकायत दो साल पहले फिल्म व्यावसायी वाहिद नूर ने की थी। तब से वे लगातार अधिकारियों से इस संबंध में चर्चा कर रहे थे।
नूर ने बताया कि जिस बिल्डिंग में ये मल्टीप्लेक्स चल रहा था, उसके टीएनसी के दस्तावेज में ऊपर रहवासी और नीचे दुकानों का जिक्र है। जबकि यहां नीचे ह्युंडई शोरूम है और ऊपर मल्टीप्लेक्स चल रहा है।
वो भी पूरी अनियमितता के साथ। बाद में शिकायतकर्ता नूर हाई कोर्ट चले गए जहां से कलेक्टर और निगमायुक्त को तीन माह में जांच करने के आदेश दिए गए थे।
फिर कलेक्टर कार्यालय में जांच शुरू हुई और एयू मल्टीप्लेक्स की तारीख कलेक्टर कोर्ट में चल रही है। नूर का कहना है कि नीचे शोरूम के साथ कार चार्जिंग पॉइंट भी है।
पूर्व में देश में कई मल्टीप्लेक्स में हादसे हो चुके हैं जिनमें आग लगने की घटना के बाद कई दर्शक जलकर मर गए थे। सूत्रों का कहना है कि मल्टीप्लेक्स संचालक ने सभी कर्मचारियों से त्यागपत्र ले लिया है।
क्या कहते हैं संचालक
मामले में मल्टीप्लेक्स संचालक आदित्य चौकसे ने कहा कि मल्टीप्लेक्स उनका नहीं है। वो तो नीचे ह्युंडई शोरूम चलाने वाले का है। लेकिन उनके पास इस सवल का जवाब नहीं था कि जब मल्टीप्लेक्स उनका नहीं है तो वे कलेक्टर कोर्ट में अपने नाम से जवाब कैसे पेश कर रहे हैं?
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!