पुलिस टीम पर हमला: शराब के अवैध ठिकानों पर छापे के दौरान; हथियारबंद लोगों ने टीम पर किया पथराव, थाना प्रभारी समेत तीन घायल, कई पर केस दर्ज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सांवेर थाना क्षेत्र के ग्राम सगरोड (सिंगरोड) में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पुलिस दल पर हमला हो गया। देर रात की गई इस छापेमारी में पुलिस ने बड़ी मात्रा में अवैध शराब जब्त की थी, लेकिन कार्रवाई के दौरान हथियारबंद लोगों ने टीम पर पथराव और हमला कर दिया।
सांवेर थाना प्रभारी भी हुए घायल
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में सांवेर थाना प्रभारी गिरजा शंकर महोबिया, उप निरीक्षक आसिफ हुसैन और आरक्षक मनीष वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए।
तुफान सिंह चावला द्वारा अवैध शराब का कारोबार
जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव में तुफान सिंह चावला द्वारा अवैध शराब का कारोबार किया जा रहा है। इसी आधार पर रात करीब 11 बजे पुलिस टीम ने छापा मारा।
हमलावरों ने पुलिस दल को घेर लिया
कार्रवाई के दौरान अचानक हमलावरों ने पुलिस दल को घेर लिया और पथराव कर दिया, जिससे तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायलों को तत्काल मेडिकल सहायता के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है।
इन लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज
पुलिस ने इस मामले में चेतन जायसवाल, अर्पण, धीरज, वीरेंद्र, भोला धर्मेंद्र और जितेंद्र के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। वहीं, कथित सरगना तुफान सिंह चावला की तलाश की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें लगाई गई हैं।
अतिरिक्त पुलिस बल तैनात
घटना के बाद क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के कारोबार और हमले में शामिल सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच जारी है।
संबंधित समाचार

यूपीआई शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला:2000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर एमडीआर को चुनौती

हाईवे पर गायों के झुंड से टकराया तेज रफ्तार ट्रक:3 की मौत; 4 घायल, चालक हिरासत में

जर्जर मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा:दूसरे घर की दीवार गिरी; 3 की मौत, कई लोग घायल

UPI शुल्क के खिलाफ व्यापारियों का विरोध:दुकानों पर लगाएंगे पोस्टर; कारोबारी बोले- बढ़ सकती है लेन-देन की लागत

70 विदेशियों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने का खुलासा:इतने जिलों में फैला नेटवर्क; दलालों से लेकर सरकारी सत्यापन तक जांच

ऑनलाइन ठगी के 2 नए मामले:एक रुपए भेजने के नाम पर लिंक खुलवाई; खाते से उड़ाए रुपए

धर्मनगरी में युवा धर्म संसद:इतने राज्यों से पहुंचेंगे इतने विद्यार्थी; शिक्षक-शोधकर्ता और धर्माचार्य भी होंगे शामिल

यूपीआई पर विपक्ष के नेता और सरकार आमने-सामने:इस देश के दबाव का आरोप; वित्त मंत्रालय ने किया फैसले का बचाव

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; नोट लेते ही दबोचा

इस कंपनी का पूर्व सांसद पर इतने करोड़ की मानहानि का केस:घी को ‘नकली’ बताने वाले बयान से जुड़ा विवाद; इस दिन होगी अगली सुनवाई

देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने दिखाई मानवता:घायल व्यक्ति को समय पर ऑटो से पहुंचाया अस्पताल; ड्यूटी के साथ दिखाई इंसानियत

शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन:मोबाइल टावर पर चढ़ीं; लगाए ये गंभीर आरोप

पीएफ के लिए बेसिक सैलरी लिमिट बढ़कर इतने हजार:इतने साल बाद बदलाव; इतने लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा, बढ़ेगी बचत और पेंशन कवरेज

समय पर नहीं जागती पुलिस तो सैकड़ों लोगों की जान जाती:शिवांजय राजपूत केवल दो पेटियां ही खपा पाया था

पूरे प्रदेश के नगर निगमों में यह सबसे कमाऊ:अकेले इतने करोड़ की वसूली;16 निगमों ने मिलकर जुटाए इतने रुपए

पुलिस नहीं ले रही पीड़ितों के बयान:37 मौतों का मामला; राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य से शिकायत

देखिए वीडियो:छात्रों की गूंज; युवाओं के बीच पहुंच रही कांग्रेस, कहीं गिटार-जामिंग तो कहीं टैटू

शहर के 10 प्रमुख मार्गों और चौराहों का बदला जाएगा नाम:नामकरण समिति की बैठक में प्रस्ताव स्वीकृत; अंतिम मंजूरी के लिए एमआईसी भेजा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशासन की फीस व्यवस्था पर उठाए सवाल:कहा- मुद्दा रकम नहीं; परंपरा का है, हम 10 लाख क्या और ज्यादा दे देते

बिल्डर्स को नगर निगम का 200 करोड़ का झटका:70 से अधिक निर्माणकर्ताओं को थमाए टैक्स नोटिस; मामला पहुंचा हाई कोर्ट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!