खाताधारकों को बिना बताए जारी कराया एटीएम: बैंक कर्मचारी पर धोखाधड़ी का आरोप; लाखों रुपए निकाले
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र स्थित बिजलपुर की बैंक शाखा के एक कर्मचारी पर महिला और उसके देवर के बैंक खातों से लाखों रुपए निकालने का गंभीर आरोप लगा है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक बीजलपुर निवासी द्रोपती बाई वर्मा ने शिकायत दर्ज कराई है कि बैंक की शाखा में कार्यरत कर्मचारी विष्णु शर्मा ने धोखाधड़ी करते हुए उनके देवर सत्यनारायण के खाते से लाखों रुपए निकाल लिए।
पीड़िता के अनुसार आरोपी ने सत्यनारायण की जानकारी के बिना उसका एटीएम कार्ड जारी कराया और उसे अपने पास ही रख लिया। आरोप है कि 3 अगस्त 2025 से 14 अगस्त 2025 के बीच एटीएम और बैंक ट्रांसफर के जरिए खाते से लगातार रकम निकाली गई। सत्यनारायण को यह तक पता नहीं था कि उनके नाम से एटीएम कार्ड जारी हुआ है।
महिला ने पुलिस को बताया कि 16 सितंबर 2025 को आरोपी उनके घर पहुंचा और बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक करने की बात कही। इसी दौरान उसने ओटीपी लेकर महिला के खाते से करीब 4 लाख 85 हजार रुपए ट्रांसफर कर लिए। वहीं सत्यनारायण के खाते से भी लगभग 4 लाख 89 हजार रुपए निकालने का आरोप लगाया गया है।
शिकायत में यह भी बताया गया कि आरोपी पहले सत्यनारायण की दुकान पर खाता खुलवाने पहुंचा था। उसी दौरान उसने कथित रूप से बिना जानकारी दिए एटीएम कार्ड जारी कराया और उसे अपने कब्जे में रख लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने कुछ रकम भूपेंद्र नाम के व्यक्ति के खाते में भी ट्रांसफर की थी। फिलहाल राजेंद्र नगर पुलिस ने संयुक्त एफआईआर दर्ज कर आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।
संबंधित समाचार

भीषण सड़क हादसा:ट्रेलर में पीछे से घुसी बोलेरो; 6 लोगों की मौके पर ही मौत

हाईकोर्ट में पुलिस की ‘महंगी मशीन’ का खुला राज:वकील ने दिखा दी ऑनलाइन कीमत

बंधक प्लॉट बेचकर खरीदारों से लाखों की ठगी:50 से ज्यादा भूखंड जांच के दायरे में; 4 बिल्डरों पर केस दर्ज

देखिए वीडियो, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान पथराव:पुलिस ने संभाला मोर्चा; दो घायल

पुलिस कार्रवाई के दौरान मची भगदड़:नदी में कूदे लोग; कई की डूबने से मौत

नियमितीकरण की मांग पर सफाईकर्मियों का दूसरे दिन भी प्रदर्शन:निगम मुख्यालय का घेराव; गेट पर बैठे कर्मचारी बोले- मांग पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

देखिये वीडियो, रोड पर चलती सरकारी बस में अचानक लगी आग:मौके पर मची अफरा-तफरी; जनहानि की सूचना नहीं

16 वर्षीय छात्र की मौत:स्कूल बस पकड़ने के दौरान अचानक जमीन पर गिरा; कार्डियक अरेस्ट से गई जान

दूषित पानीकांड की जांच रिपोर्ट से मचा बवाल:टेंडर से पाइपलाइन तक कई स्तरों पर लापरवाही; इतने दिनों की देरी पर उठे सवाल

मौसम ने बिगाड़ी लोगों की सेहत:वायरल के सैकड़ों मरीज रोज पहुंच रहे अस्पताल; एक्सपर्ट्स ने दी ये सलाह

धू-धूकर जलती कार में हुए जोरदार धमाके:धुआं निकलते ही चालक ने रोकी गाड़ी; तीनों सवार कूदकर बचे

कचरा गाड़ी की चपेट में आई 10 साल की बच्ची:पैर पर चढ़ा पहिया; सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद हुआ खुलासा

देखिए वीडियो, ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’ में दिखा आक्रोश:सड़क पर बैठे विपक्षी सांसद; इस नेता के हाथ में पोस्टर- ‘ज्ञानेश, इट्स डन ब्रो’

देखिए वीडियो, 3 साल से अटकी आरई-2 की राह हुई साफ:इतने बाधक निर्माण हटाने की कार्रवाई; इतने लोग गिरफ्तार, मीडियाकर्मियों को रोका

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!