अटल का व्यक्तित्व हिमालय जैसा: आंध्र प्रदेश के धर्मावरम में अटल ज्योति संदेश यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
आंध्र प्रदेश के धर्मावरम में अटल ज्योति संदेश यात्रा में शामिल होकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि अटलजी का व्यक्तित्व विराट था और उनकी भाषा गंगा-यमुना की तरह पवित्र।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी राष्ट्र सेवा के अद्वितीय प्रतीक थे, जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन देश की उन्नति और जनकल्याण को समर्पित किया। आंध्र प्रदेश के धर्मावरम में आयोजित अटल ज्योति संदेश यात्रा में शामिल होकर मुख्यमंत्री ने स्व. वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि अटलजी का व्यक्तित्व हिमालय जैसा विराट और उनकी भाषा-बोली गंगा-यमुना की तरह पवित्र थी।
मुख्यमंत्री ने बताया कि वाजपेयी जी के जन्मशताब्दी वर्ष में यह 15 दिवसीय यात्रा आंध्र प्रदेश के 20 जिलों तक जाएगी और 25 दिसंबर को उनकी जयंती पर यात्रा का समापन होगा। धर्मावरम में स्व. वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण भी किया गया। डॉ. यादव ने कहा कि ग्वालियर में जन्मे वाजपेयी ने अपनी प्रतिभा और सरल स्वभाव से दुनिया भर में सम्मान पाया।
उन्होंने याद किया कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के साथ वाजपेयी के अत्यंत सौहार्दपूर्ण संबंध रहे और उनके कार्यकाल में ही नायडू एनडीए के प्रेसिडेंट बने। डॉ. यादव ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वाजपेयी जी के बताए मार्ग पर देश का नेतृत्व कर रहे हैं, वहीं मध्यप्रदेश और आंध्र प्रदेश दोनों ही विकास के पथ पर तेज़ी से आगे बढ़ रहे हैं।
अटलजी के योगदानों को याद करते हुए उन्होंने पोखरण परमाणु परीक्षण, कारगिल विजय और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जैसी ऐतिहासिक पहल का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत, स्टार्ट-अप इंडिया, भारत माला, सागर माला जैसी योजनाएं प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश को आगे बढ़ा रही हैं।
कार्यक्रम में विधायक मधुसूदन रेड्डी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और स्थानीयजन उपस्थित थे। डॉ. यादव ने कहा कि अटलजी की प्रेरणा हमें सबके साथ, सबके विकास के संकल्प को मजबूत करती है। जैसा उन्होंने कहा था कि छोटे मन से कोई बड़ा नहीं होता, और टूटे मन से कोई खड़ा नहीं होता।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!