कांग्रेस की टिफिन पार्टी में मिलकर भाजपा से लड़ने का लिया संकल्प: बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी जुटे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भाजपा के सामने पस्त और नगर निगम परिषद सम्मेलन में दो कांग्रेस पार्षदों द्वारा वंदे मातरम् गाने से इनकार करने के विवादों से घिरी कांग्रेस में कल टिफिन पार्टी हुई। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी जुटे और तय कि भाजपा से मुकाबला मिलकर करेंगे।
आयोजन जिला कांग्रेस सेवादल कार्यवाहक अध्यक्ष विवेक खंडेलवाल, शहर कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्रसिंह यादव और गिरीश जोशी ने किया था। नेहरू पार्क में आयोजित इस पार्टी में बड़ी संख्या में मौजूद कांग्रेसी घर से खाना बनाकर लाए और मिल-बांटकर खाया। इस दौरान सभी ने कहा कि न केवल संगठन को मजबूत करने की जरूरत है, बल्कि आपस विवादों को भुलाकर भाजपा से मिलकर लड़ने की जरूरत है।
एकता की बात करते पदाधिकारी बोले कि इसी के बल पर भाजपा को कड़ी चुनौती दी जा सकती है। कार्यक्रम में पदाधिकारियों ने गीत गाए, नृत्य भी किया। प्रमुख रूप से प्रदेश सचिव राजेश चौकसे, अमन बजाज, पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष निखिल वर्मा, प्रदेश प्रवक्ता नीलाभ शुक्ला, वरिष्ठ नेता अनिल यादव, प्रदेश प्रवक्ता आनंद जैन कासलीवाल, ब्लॉक अध्यक्ष पुखराज राठौर, राहुल धाकरे, रोहित जोशी, प्रवक्ता दीपू चौहान, खेल प्रकोष्ठ के अलंकार रायकवार, राहुल गांधी-प्रियंका गांधी सेना के राष्ट्रीय महासचिव रानू मालोरिया, सुंदर गुर्जर, पूर्व पार्षद राय मुनि भगत, अशोक जारवाल, विभाष शर्मा, सचिव अभिषेक करोसिया, सचिव बंटी बदलानी, मधुसूदन भलीका, रमेश घाटे, नगीन मीणा, नीलेश गौसर, विलियम साधवाने, हरीश पटेल, सुनील अवधिया, कमलेश पटेल, अमन करोड़े, अशोक नालिया, सुनील यादव, अलीम शेख, राजू शर्मा, हर्ष जोशी, विनय अग्रवाल, वीरू झांझोट मौजूद थे। ये भी तय किया गया कि एकता और समन्वय के लिए ऐसी पार्टियां होती रहेंगी।
संबंधित समाचार

आवासीय मकान तय सीमा बीत जाने के बाद भी अधूरे:प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़ा खेल

धर्मनगरी में बनेगा एकीकृत तीर्थ सर्किट:11 प्रमुख धार्मिक स्थल एक नेटवर्क से जुड़ेंगे; 1124 करोड़ की परियोजना को मंजूरी

भागीरथपुरा त्रासदी:न्यायिक रिपोर्ट में 24 मौतों का ठीकरा अफसरों पर

फर्जी डॉक्टर का मरीजों को संदेश- क्लिनिक बंद है अभी न आएं:मामला ठंडा होने का कर रहा इंतजार

सीएम मोहन यादव ने अमित शाह से की भेंट:जनकल्याणकारी योजनाओं और प्रदेश के विकास कार्यों की दी जानकारी

राजसी सवारी से पहले यह मार्ग तैयार:450 मीटर सड़क 15 मीटर चौड़ी; 90% काम पूरा, हेरिटेज लुक से बदलेगा स्वरूप

जान लेने गुंडे चला रहे हथियार तो कुछ मामूली झगड़ों में चढ़ा रहे कार:कनाड़िया में शराब पार्टी के दौरान पुरानी बात पर झगड़ा; युवक भागा तो कार से रौंदने का प्रयास

नाबालिग बेटी की हत्या के आरोप में मां-मामा गिरफ्तार:पसंद की शादी को लेकर था विवाद; दुपट्टे से गला घोंटने का आरोप, ऑनर किलिंग एंगल पर जांच

शिक्षा और भर्ती परीक्षाओं पर होगी बात:राहुल गांधी का छात्र संवाद; 12 सितंबर को नेहरू स्टेडियम में कार्यक्रम प्रस्तावित

जयवर्धन अपने पिता के दस वर्ष के शासन का आईना देखें

देखिए वीडियो:भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक; मिशन 2028-29 पर मंथन, सीएम मोहन यादव, शिवराज-सिंधिया समेत 350 नेता जुटे

एक शिवलिंग में शिव-विष्णु-शक्ति-सूर्य:विदिशा में मिली गुप्तकालीन मूर्ति

इंदौर से वाय शेप में दौड़ेगी मेट्रो:उज्जैन-पीथमपुर के साथ देवास तक नेटवर्क विस्तार की तैयारी

पीएम मोदी को उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान:ओली दाराजली डस्टलिक से नवाजा गया; यूरेनियम सप्लाई पर भी हुई चर्चा

मंदाकिनी ने दो दशक का रिकॉर्ड तोड़ा:चित्रकूट का रामघाट पुल बहा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बने शिक्षक:उत्कृष्ट विद्यालय लांजी को सांदीपनि का दर्जा देने की घोषणा

बिना नंबर की क्रेटा से नोटों से भरा बोरा बरामद:लाखों की नकदी होने का अनुमान; गिनती के लिए मंगानी पड़ीं मशीनें

आफत की बारिश:उफनती नदी में NH-39 का रास्ता बंद; वाहनों की कतार, ऐश डैक की दीवार टूटी, फसलें डूबीं

क्लिनिक की महिला कर्मचारी से मंगलसूत्र लूटा:सीसीटीवी से एक आरोपी हिरासत में; दूसरा भोपाल फरार व्यापारी को बेचा था गहना

देखिए वीडियो:संकट में जनता के साथ सरकार; कार्यक्रम रद्द कर चित्रकूट पहुंचे सीएम मोहन यादव, रात रुककर की मॉनिटरिंग, सुबह बाढ़ प्रभावितों से मिले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!