बेटी को दी पढ़ाई के लिए मदद विजय की टीबी का इलाज होगा: कलेक्टर की जनसुवाई; समस्या संवेदनशीलता से सुनी और हल की
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कलेक्टोरेट में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर शिवम वर्मा ने एक बेटी को आगे की पढ़ाई के लिए आर्थिक मदद दी। इसके अलावा, एक महिला को स्वरोजगार के लिए भी मदद दी गई। एक युवक की टीबी का इलाज भी कराया जाएगा।
जनसुनवाई में आए लोगों की समस्याओं को कलेक्टर समेत अन्य अधिकारियों ने भी संवेदनशीलता से सुना और हल किया। राजेश वेद बेटी काव्या के साथ आए और बताया कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने से वे उसकी पढ़ाई करवाने में असमर्थ हैं।
कलेक्टर शिवम वर्मा ने तत्काल 20 हजार रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की। सहायता मिलने के बाद वेद भावुक हो गए और कहा कि बेटी की शिक्षा का रास्ता फिर से खुल गया है। अब वो पढ़-लिखकर नाम रोशन करेगी।
इसी तरह, मीनाबाई को उनकी इच्छा के अनुरूप स्वरोजगार शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की गई। वे आत्मनिर्भर बनकर अन्य लोगों को भी रोजगार देना चाहती हैं।
इसी तरह, विजय फांसे अपनी टीबी की समस्या को लेकर पहुुंचे। उन्होंने बताया कि इलाज इसलिए नहीं करवा पा रहा हूं, क्योंकि आर्थिक तंगी है। परिवार आर्थिक संकट का सामना कर रहा है।
कलेक्टर ने तत्काल अधिकारियों को आवश्यक उपचार उपलब्ध कराने एवं आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में विभिन्न विभागों से संबंधित 200 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए जिनमें मुख्य रूप में प्लॉट, संपत्ति, पारिवारिक विवाद, चिकित्सा सहायता और रोजगार से जुड़े प्रकरण शामिल थे।
जिला पंचायत सीईओ सिद्धार्थ जैन, अपर कलेक्टर नवजीवन विजय पंवार, रोशन राय, रिंकेश वैश्य सहित विभिन्न अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनी और निराकरण किया।
स्वतंत्रता सेनानियों ने किया सम्मान
जनसुनवाई में अभा स्वतंत्रता सेनानी परिवार कल्याण परिषद के सदस्य भी पहुंचे और कलेक्टर शिवम वर्मा का पगड़ी पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर सम्मान किया।
अध्यक्ष सुधीर सेठिया ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों के हित में निरंतर सकारात्मक कार्य किए जा रहे हैं। इसी के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए संस्था के सदस्य जनसुनवाई में पहुंचे।
संबंधित समाचार

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

शिव नगर और शिव दर्शन नगर में चली पोकलेन:आरई-2 की राह से हटे 130 से ज्यादा बाधक निर्माण

गरबा पंडाल सजा रहे हिंदुओं पर मुस्लिमों ने किया हमला:11 लोगों पर एफआईआर, बजरंग दल मैदान में
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!