खबर
Top News

जमीन विवाद में ASI ने की फायरिंग: एक की मौत; दो भाई ICU में भर्ती

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

17 अगस्त 2026, 12:54 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, राजगढ़।
इकलेरा गांव में पट्टे की जमीन के एक प्लॉट को लेकर रविवार को विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस के एक ASI ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से दीपक मोहबे सहित चार लोग घायल हो गए।

इलाज के दौरान मौत
गंभीर रूप से घायल दीपक की शुजालपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि सतीश जाटव और मुकेश जाटव को ICU में भर्ती कराया गया है। एक अन्य घायल संतोष जाटव को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

प्लॉट को लेकर पहले से चल रहा था विवाद
बताया जा रहा है कि दीपक मोहबे का गुलाबबाई शर्मा से 30x30 फीट के प्लॉट का सौदा चल रहा था। इसी जमीन को लेकर ASI दिलीप कुंभकार से विवाद की स्थिति बनी हुई थी।

गोली मारने की धमकी दी
घायल संतोष जाटव के मुताबिक, जमीन को लेकर पहले से शिकायत भी की गई थी।संतोष का आरोप है कि 13 अगस्त को दीपक इसी शिकायत के संबंध में तलेन थाने गया था, जहां ASI दिलीप कुंभकार ने उसे गोली मारने की धमकी दी थी।

प्लॉट पर पहुंचते ही विवाद और फायरिंग

रविवार को दीपक प्लॉट पर पहुंचा, जहां उसका ASI दिलीप कुंभकार से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर सतीश, मुकेश और संतोष जाटव बीच-बचाव करने पहुंचे। आरोप है कि इसी दौरान ASI ने फायरिंग कर दी।

मुकेश की हालत गंभीर
गोली लगने से दीपक, सतीश और मुकेश घायल हो गए। इलाज के दौरान दीपक ने दम तोड़ दिया। वहीं सतीश और मुकेश की हालत गंभीर बताई जा रही है।

2021 से शाजापुर में अटैच है ASI
आरोपी ASI दिलीप कुंभकार की मूल पदस्थापना उज्जैन जिले में बताई जा रही है। वह वर्ष 2021 से शाजापुर जिले में अटैचमेंट पर सेवाएं दे रहा है। जमीन विवाद को लेकर उसके खिलाफ पहले से शिकायत होने की बात भी सामने आई है।

घटना के बाद पुलिस ने ASI को हिरासत में ले लिया है। फायरिंग का वीडियो भी सामने आया है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है।

घायलों और आरोपी से पूछताछ जारी
तलेन थाना प्रभारी धर्मवीर पलैया के मुताबिक, आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घायलों के बयान और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

संबंधित समाचार

किसानों के लिए खुशखबरी
Top News

किसानों के लिए खुशखबरी:सरकार ने दिया बड़ा तोहफा; इन 6 फसलों का MSP बढ़ाया

6 minutes ago
अतिथि शिक्षकों के लिए पांच साल का बजट मंजूर
Top News

अतिथि शिक्षकों के लिए पांच साल का बजट मंजूर:अग्निवीरों को विभिन्न बलों में 20 फीसदी आरक्षण

14 minutes ago
ये है असली पुलिसिंग
Top News

ये है असली पुलिसिंग:चाकू के 8 वार झेलकर भी नहीं छोड़ा बदमाश को

22 minutes ago
बिल्डर्स और कॉलोनाइजरों की बढ़ी मुश्किलें
Top News

बिल्डर्स और कॉलोनाइजरों की बढ़ी मुश्किलें:मास्टर प्लान; अहिल्या पथ और आश्रय निधि के नोटिस से अटका कारोबार

26 minutes ago
करोड़ों हड़पने वाले मोहने बंधु की हुई शिकायत
Top News

करोड़ों हड़पने वाले मोहने बंधु की हुई शिकायत:कमिश्नर की जनसुनवाई में पीड़ितों ने लगाई गुहार

35 minutes ago
प्लॉट देने के नाम पर 11.70 लाख रुपए लिए
Indore

प्लॉट देने के नाम पर 11.70 लाख रुपए लिए:चक्कर काट रहा खरीदार

42 minutes ago
साध्वी का संतों पर पलटवार
Top News

साध्वी का संतों पर पलटवार:अविमुक्तेश्वरानंद समेत अन्य पर उठाए सवाल

42 minutes ago
घर में छिपा है बंटी नागर की आत्महत्या का राज
Top News

घर में छिपा है बंटी नागर की आत्महत्या का राज:दो दिन पहले तक सब ठीक था; आखिर एकदम ऐसा क्या हुआ कि देना पड़ी जान

about 1 hour ago
आम उपभोक्ताओं को महंगाई का झटका
Top News

आम उपभोक्ताओं को महंगाई का झटका:इतने रुपए महंगा हुआ दूध; होम डिलीवरी के लिए भी चुकाने होंगे एक्स्ट्रा पैसे

about 1 hour ago
पीसीसी चीफ के ‘300 फर्जी वोट’ वाले बयान पर पोलिंग एजेंट का पलटवार
Top News

पीसीसी चीफ के ‘300 फर्जी वोट’ वाले बयान पर पोलिंग एजेंट का पलटवार:बोले; बूथ पर भाजपा को मिले थे 337 वोट, रिकॉर्ड मेरे पास

about 1 hour ago
सूरज जाट ने लगा दी पुलिस की इज्जत की वाट
Top News

सूरज जाट ने लगा दी पुलिस की इज्जत की वाट:खेल भी पुराना और खिलाड़ी भी

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, शाही मस्जिद पर सख्ती
Top News

देखिए वीडियो, शाही मस्जिद पर सख्ती:500 मीटर क्षेत्र सील; मचान तैयार, सोशल मीडिया की अफवाहों पर पुलिस की नजर

about 1 hour ago
क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई
Top News

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टा गतिविधियां संचालित करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार; मोबाइल-लैपटॉप जब्त

about 1 hour ago
मस्जिद क्षेत्र सील अघोषित कर्फ्यू
Top News

मस्जिद क्षेत्र सील अघोषित कर्फ्यू:250 दुकानें बंद 10 करोड़ का कारोबार ठप; 30 उपद्रवियों को किया गिरफ्तार, अब तक आठ एफआईआर

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, युवती के अपहरण मामले में नया मोड़
Top News

देखिए वीडियो, युवती के अपहरण मामले में नया मोड़:प्रेमी के साथ अपनी मर्जी से जाने का किया दावा; दोनों ने की शादी

about 1 hour ago
3 साल की कानूनी लड़ाई के बाद रास्ता साफ
Top News

3 साल की कानूनी लड़ाई के बाद रास्ता साफ:इस मार्ग के निर्माण हटेंगे; व्यापारियों को 24 घंटे की मोहलत

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, मस्जिद उपद्रव
Top News

देखिए वीडियो, मस्जिद उपद्रव:पुलिस पर पथराव के इतने आरोपी जेल भेजे गए; अब तक इतने गिरफ्तार

about 2 hours ago
स्ट्रीट डॉग को सब्बल से पीटकर मार डाला
Top News

स्ट्रीट डॉग को सब्बल से पीटकर मार डाला:रहवासी की शिकायत पर एफआईआर

about 2 hours ago
10-10 हजार लेकर बांटे आशियाने
Top News

10-10 हजार लेकर बांटे आशियाने:नेताजी का मिला संरक्षण

about 2 hours ago
नवरात्रि से पहले हिंदू समाज के खिलाफ बड़े षड्यंत्र की आशंका
Top News

नवरात्रि से पहले हिंदू समाज के खिलाफ बड़े षड्यंत्र की आशंका:बड़ी मात्रा में गर्भपात किट मिलने का सनसनीखेज मामला

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!