ऑटो से उतरते ही ड्राइवर ने दबा दिया एक्सीलेटर: पीछे छूटा गहनों और नकदी से भरा बैग; नंबर से पुलिस ने खोज निकाला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राजस्थान से इंदौर पहुंची महिला को ऑटो से उतरने के बाद ऐसा झटका लगा कि कुछ देर के लिए परिवार में अफरा-तफरी मच गई।
गंगवाल बस स्टैंड पर सामान उतारने के दौरान ऑटो चालक कथित तौर पर एक बैग लेकर मौके से निकल गया। बैग में नकदी के साथ सोने-चांदी के गहने और जरूरी दस्तावेज रखे थे। महिला की शिकायत के बाद छत्रीपुरा पुलिस ने ऑटो नंबर के आधार पर चालक को तलाश लिया।
घटना सोमवार रात करीब 9:20 बजे गंगवाल बस स्टैंड की है। रावतभाटा, राजस्थान निवासी अख्तर बानो अपने परिजनों के साथ ऑटो नंबर MP09RA5461 से बस स्टैंड पहुंची थीं।
सामान संभाल रहे थे, चालक ऑटो लेकर निकल गया
अख्तर बानो के मुताबिक, बस स्टैंड पहुंचने के बाद परिवार ने ऑटो से दो बैग नीचे उतार लिए। इसके बाद वे बाकी सामान की जांच कर रहे थे। इसी दौरान चालक ने अचानक ऑटो स्टार्ट किया और वहां से निकल गया।
परिवार को जब तक समझ आता, ऑटो काफी दूर जा चुका था। महिला ने जब सामान चेक किया तो एक बैग गायब मिला।
बैग में नकदी के साथ सोने-चांदी के गहने
महिला के अनुसार, बैग में 30 हजार रुपए नकद, सोने की दो बालियां, सोने की एक अंगूठी, चांदी की एक जोड़ी पायल, चांदी की दो चूड़ियां, बच्ची के चांदी के दो कड़े, आधार कार्ड और राजस्थान जाने के टिकट रखे थे।
रैपिडो से मिली चालक की जानकारी
महिला ने ऑटो रैपिडो के जरिए बुक किया था। बैग गायब होने के बाद उन्होंने कंपनी से संपर्क कर चालक की जानकारी हासिल की।
चालक का मोबाइल नंबर मिलने के बाद महिला ने उसे लगातार फोन किया। बताया जा रहा है कि चालक संजय बस स्टैंड के आसपास ही था और महिला के वहां से जाने का इंतजार कर रहा था।
ऑटो नंबर बना पुलिस की पहली कड़ी
शिकायत मिलने के बाद छत्रीपुरा पुलिस ने ऑटो के नंबर MP09RA5461 के आधार पर चालक की तलाश शुरू की। पुलिस ने चालक को खोज निकाला और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की।
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में चालक संजय ने बैग अपने साथ ले जाने की बात स्वीकार की है। अब पुलिस बैग बरामद करने के साथ उसमें रखे सामान की जानकारी जुटा रही है।
संबंधित समाचार

देश का फूड बॉस्केट बन चुका है मध्य प्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

इस ट्रस्ट की संपत्तियों पर कोर्ट में उठे सवाल:कौन है ट्रस्टी, कैसे होता है चुनाव; इस शहर की प्रॉपर्टी के मालिकाना हक पर भी बहस

बंजर इलाके में नर्मदा लाएगी हरियाली:1334 करोड़ की परियोजना से इसी सीजन में होगी 47000 हेक्टेयर की सिंचाई

नोटों की माला पहनकर जनसुनवाई में पहुंचा युवक:इस वजह से उठाया ये कदम

वोट चोरी का आरोप:मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ युवाओं का प्रदर्शन

देखिए वीडियो, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान:अगले साल दो बार होगी MPPSC परीक्षा: युवाओं को मिलेगा एक और मौका

कचरा गाड़ी की चपेट में आई मासूम:पैर पर चढ़ा वाहन का पहिया

खूब खाई दूध-रबड़ी अब जेल की रोटी तोड़ेगा जालसाज नवीन ओझा:पांच दिन के रिमांड में भी पूरे नेटवर्क का खुलासा नहीं कर पाई पुलिस

कोर्ट ने अभिनेता राजपाल यादव के खिलाफ जारी किया वारंट:25 लाख के चेक ने बढ़ाई मुश्किलें

बंधक जमीन बेचकर करोड़ों की ठगी:क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर 4.89 लाख उड़ाए

पुलिस का हेलमेट पहनें-सुरक्षित रहें अभियान जारी:36 कार्यक्रमों में 4550 से ज्यादा हेलमेट बांटे

किसने की अपील:गरबा आयोजनों से दूरी बनाए रखें मुस्लिम युवा; काजी-उलेमा पहुंचाएं संदेश

सीसीटीवी फुटेज से पकड़ाए आरोपी:खरीदार सुनार भी गिरफ्तार

जेल से छूटे बदमाश ने मुखबिरी के शक में किए 6 वार:दूसरी वारदात में एक घायल

ब्लैकमेलर शाहरुख कुरैशी पर मानहानि के दो केस:कोर्ट में दर्ज है प्रकरण हुआ था वारंट जारी

पति बोला था- आज रात खत्म कर दूंगा:पत्नी ने उसे ही मार डाला

सड़क सुरक्षा के लिए नया अभियान:गीत और शॉर्ट फिल्म से यातायात नियमों के प्रति जागरूक होंगे लोग; पुलिस कमिश्नर ने जिम्मेदार नागरिकों और संस्थाओं को किया सम्मानित

रेन वाटर हार्वेस्टिंग में लापरवाही पर कार्रवाई

कॉलेज छोड़ा:साइबर ठगों का नेटवर्क पकड़ा; डेवलपर ने बनाई इतने फर्जी फाइल, करोड़ों की ठगी का खुलासा

जर्जर सड़क और बंद स्ट्रीट लाइट पर जागा नगर निगम प्रशासन:मौके पर पहुंचे अफसर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!