हथियारबंद बदमाशों का धावा: परिवार को बंधक बनाकर लूटे जेवर और नकदी; विरोध करने पर युवक पर धारदार हथियार से हमला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, कुक्षी-धार।
कुक्षी शहर के सुतार मोहल्ले में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात हथियारबंद बदमाशों ने एक घर में घुसकर परिवार को बंधक बना लिया और लाखों रुपए के आभूषण व नकदी लूटकर फरार हो गए।
वारदात रात करीब 2 बजे कैलाश मनावरिया के घर हुई। बदमाशों की संख्या 6 से 7 बताई जा रही है। उनके हाथों में धारदार हथियार, फालिया और तीर-कमान थे।
परिजन के अनुसार, बदमाश पीछे के रास्ते से घर में दाखिल हुए। घर में घुसते ही उन्होंने परिवार के सदस्यों को हथियारों के बल पर धमकाया और सभी को एक जगह बैठा दिया। इसके बाद बदमाशों ने घर में रखी नकदी और सोने-चांदी के आभूषण समेटना शुरू कर दिया।
विरोध करने पर युवक पर किया हमला
इसी दौरान कैलाश मनावरिया के पुत्र प्रकाश मनावरिया ने बदमाशों का विरोध किया। इससे नाराज बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की और धारदार हथियार से हमला कर दिया।
हमले में प्रकाश के सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। वारदात के बाद बदमाश सोने-चांदी के आभूषण और नकदी समेत करीब डेढ़ लाख रुपये से अधिक मूल्य का सामान लेकर फरार हो गए।
देर रात घर में हुई इस वारदात से सुतार मोहल्ले में दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर कुक्षी थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बदमाश किस रास्ते से आए थे और वारदात के बाद किस दिशा में भागे।
कुक्षी थाना प्रभारी दीपक सिंह चौहान के अनुसार, पुलिस ने वारदात को लेकर जांच शुरू कर दी है। उपलब्ध साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
संभावित ठिकानों पर पुलिस टीमों द्वारा दबिश भी दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!