युवती से मोबाइल पर बात करने को लेकर विवाद: परिवार पर युवकों ने किया हमला; कई घायल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
आजाद नगर थाना क्षेत्र से मंगलवार रात मोबाइल विवाद के कारण मारपीट और तोड़फोड़ का गंभीर मामला सामने आया। जानकारी के अनुसार, एक परिवार लड़की से मोबाइल पर बात को लेकर एक युवक को समझाने गया था, लेकिन युवक ने अपने साथियों को बुलाकर उन पर हमला कर दिया।
मामला किया दर्ज
पुलिस के अनुसार, गोविंद पुत्र हरिप्रसाद, निवासी देवास की शिकायत पर लक्की कदम (पुत्र संतोष कदम, निवासी मूसाखेड़ी) और उसके साथी आकाश (पुत्र विश्राम जाटव), भय्यू और चीनी (पुत्र बबलू, निवासी शिवनगर) के खिलाफ मारपीट और तोड़फोड़ का मामला दर्ज किया गया है।
समझाने पहुंचा था परिवार
गोविंद अपने भाई दिलीप, बहन रेखा, भाभी सरोज और अन्य रिश्तेदारों के साथ टवेरा कार में रिश्तेदार संतोष कदम के घर पहुंचे। बताया जा रहा है कि संतोष का बेटा लक्की उनकी बेटी से मोबाइल पर बातचीत करता था, जिस पर परिवार उसे समझाने गया।
इस दौरान, लक्की ने अपने दोस्तों को बुलाया और अचानक हमला कर दिया। आरोपियों ने गाली-गलौज के साथ ईंट-पत्थर फेंकना शुरू किया। जब परिवार अपनी सुरक्षा के लिए कार में बैठा, तो आरोपी कार पर भी पथराव करके उसे क्षतिग्रस्त कर दिया।
घायल और नुकसान
मारपीट में गोविंद, उसका भाई दिलीप, भाभी सरोज, बहन रेखा सहित अन्य रिश्तेदार घायल हुए। घटना के कारण परिवार में डर का माहौल है।
पुलिस की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलने पर आजाद नगर पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। इतना ही नहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है जल्द ही और गिरफ्तारी हो सकती है।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!