निगमों, बोर्डों और मंडलों में शीघ्र होंगी नियुक्तियां: दतिया हार से सत्ता-संगठन ने लिया सबक
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
दतिया में हुई करारी हार के बाद भाजपा संगठन और सत्ता ने नेताओं की नाराजगी दूर करने के लिए गंभीरतापूर्वक कोशिशें शुरू की हैं। इसके तहत न केवल निगमों-मंडलों-बोर्डों में नियुक्तियां की जाएंगी, बल्कि संगठन के पदाधिकारियों को भी कसा जाएगा ताकि वे जनता के ज्यादा से ज्यादा निकट जाकर काम करें। प्रशासनिक स्तर पर कसावट तो शुरू हो गई है।
दतिया की हार को संगठन अब भी अप्रत्याशित मान रहा है। प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को उम्मीद थी कि जीत जरूर मिलेगी, लेकिन पार्टी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी पराजित हो गए। ऐसे दौर में जबकि कांग्रेस संगठन मजबूत नहीं है और नेता आपस में ही लड़ रहे हैं, दतिया की जीत ने जहां कांग्रेस को उत्साह से भरा है, वहीं भाजपा को हैरत में डाल दिया है।
बहरहाल, हार के गम को भुलाकर भाजपा संगठन और सत्ता अब इस कोशिश में हैं कि नेताओं की नाराजगी दूर की जाए। इसमें सबसे पहला कदम निगमों-बोर्डों और मंडलों में नियुक्तियों का होगा। इसमें उन नेताओं को एडजस्ट किया जाएगा जो वर्षों से पार्टी का काम कर रहे हैं और उन्हें कभी कोई पद नहीं मिला, न संगठन और न सत्ता में।
वे नाराज हैं और दबे स्वरों में चेतावनी दे रहे हैं कि चुनाव में काम करना मुश्किल ही होगा। दूसरी बात ये है कि दतिया में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह है और वे अगला चुनाव दमखम से लड़ेंगे। पिछले दिनों हुए जेन-जी आंदोलन के प्रति युवाओं में अब भी सहानुभूति है और वो बतौर वोट सामने आ सकती है।
ऐसी स्थिति में भाजपा के सामने स्थिति विकट हो जाएगी। इसलिए ये नियुक्तियां जल्दी की जाएंगी। सूत्रों का कहना है कि इसी माह के अंत तक नियुक्तियां होंगी। इंदौर के कई नेताओं को प्रदेशस्तरीय पद मिल सकते हैं।
मुख्यमंत्री से मिले इंदौर के नेता, 18 को भोपाल बुलाया
निगमों-मंडलों-बोर्डों में नियुक्तियां न होने से नाराज नेताओं ने कल मुख्यमंत्री से एयरपोर्ट पर भेंट की। इस दौरान कई नेताओं ने उनसे इस बारे में बातचीत की। मुख्यमंत्री ने सबकी बात सुनी और कहा कि आप सभी लोग 18 अगस्त को भोपाल आइये, वहां भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के साथ बैठकर चर्चा करेंगे। इस दौरान नगर निगम में एल्डरमैन का मुद्दा भी उठा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी विषयों पर 18 को चर्चा करेंगे।
आईडीए का अध्यक्ष नहीं मिल रहा
सूत्रों ने बताया कि आईडीए के अध्यक्ष पद के लिए प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव किसी मजबूत नेता की तलाश कर रहे हैं। इस पद के लिए जितने नाम सामने आ रहे हैं, वो सब ऐसे नहीं जो कांग्रेस को माकूल जवाब दे सकें। सुदर्शन गुप्ता और गोपीकृष्ण नेमा का नाम चला है, लेकिन इन पर संगठन ने कभी कोई विचार नहीं किया है।
हरिनारायण यादव जरूर गंभीर दावेदार हैं, लेकिन मंत्री समर्थक होने के कारण उनका दूसरे क्षेत्र के नेता विरोध कर रहे हैं। वैसे, वो सब उपाध्यक्ष बनाए गए थे तब आईडीए बैठक में कई बार अनुपस्थित रहे थे। ये बात उनके खिलाफ जा रही है।
दीपक जैन टीनू का दावा मजबूत तो है, क्योंकि उन्हें भाजपा नगराध्यक्ष नहीं बनाया गया था, लेकिन टीनू जैन के लिए कोई बड़ा नेता पैरवी नहीं कर रहा है। वे पूर्व प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा के नजदीकी हैं। एक अन्य नाम मुकेश राजावत का है जिनके लिए कुछ पदाधिकारी व नेता भी लॉबिंग कर रहे हैं, लेकिन फिर भी उनका दावा दम नहीं पकड़ रहा।
कांग्रेस से आने वाले किसी भी नेता को ये पद नहीं मिलेगा, ये तय है। सूत्रों का कहना है कि पार्टी में रहे नेताओं में इससे नाराजगी फैलेगी। जाहिर है कि इस पद के लिए कोई दमदार नेता नहीं मिल रहा।
संबंधित समाचार

12 साल पुराने मामले में 5 आरोपियों को 5-5 साल की सजा:युवक को घेरकर किया था चाकू से हमला

देखिये वीडियो, खटारा हुई नगर निगम की कचरा गाड़ी:रस्सी के सहारे चल रही व्यवस्था; कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

इस बात को लेकर नाराज हुई भाजपा पार्षद:निगम अधिकारियों को दी धमकी; अगली बार अंजाम बुरा होगा

शादी का झांसा देकर महिला आरक्षक से दुष्कर्म:5 साल तक शोषण करता रहा कांस्टेबल; फोटो-वीडियो भी बनाए

स्कूल की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप:मृत अध्यक्ष के फर्जी साइन से बनाया किरायानामा; 4 पर केस दर्ज

मृत बैगा बच्चों के परिजनों से मिले राहुल गांधी:बोले- लोकसभा में उठाएंगे मुद्दा; सरकार आने पर करेंगे मदद

अग्निशमन मानकों की धज्जियां उड़ाने पर 182 भवन किए सील

कैप्टन स्मित के जल्द स्वस्थ होने की कामना:खजराना गणेश मंदिर में पुजारियों ने की विशेष पूजा-अर्चना

सीवरेज लाइन चोक होने से सड़कों पर बह रहा गंदा पानी

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:लाखों डकारने वाले टोपीबाज लोन एजेंट नवीन ओझा पर केस

कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला:लाठी-डंडों से पीटा; गंभीर हालत में किया रेफर

फ्लैट में चोरों ने बोला धावा:लाखों के जेवर-नकदी लूटी; चादर ढंककर परिवार से की मारपीट, 3 नाबालिग सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

बच्चों को बताए सड़क सुरक्षा के नियम:स्कूलों में कहानियों और कार्टून से समझाया ट्रैफिक अनुशासन

बायपास के खाली मैदान में बना रहे थे डकैती की योजना:पेट्रोल पंप लूटने निकले 5 बदमाशों को पुलिस ने हथियारों के साथ दबोचा

उपद्रव से जुड़े भड़काऊ व वायरल कंटेंट वाले 100 से अधिक आईडी हुए ब्लॉक:संगठन से जुड़े तथ्यों की भी तलाश

करोड़ों का राशन घोटाला:गरीबों का गेहूं-चावल डकार गए बाप-बेटे; गोदाम में 10% अनाज भी नहीं मिला

हत्या के बाद अब जबरन वसूली में फंसा मानसिंह:कार खरीदने के बाद बकाया पैसे मांगने पर दे रहा था धमकी

बालाघाट पहुंचे राहुल गांधी:मृत बच्चों के परिवारों से कर रहे मुलाकात; स्कूल में की मिड-डे मील पर बात

साप्ताहिक अखबार के पत्रकार पर जबरन वसूली का केस दर्ज:चांद को जमीं पर लाकर शाहरुख के पर कुतरेगी पुलिस

पिनेकल जमीन मामले में नया मोड़:दो महिलाओं को जमानत; अब मुख्य आरोपी की अग्रिम जमानत की कोशिश!
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!