खबर
Top News

एमपी के लाखों शिक्षकों की बढ़ी टेंशन: इस तारीख तक TET परीक्षा पास करना जरूरी; फेल हुए तो नौकरी पर संकट

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

20 अगस्त 2026, 6:32 pm
शेयर करें:
एमपी के लाखों शिक्षकों की बढ़ी टेंशन

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कार्यरत करीब डेढ़ लाख प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) को लेकर लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने स्थिति स्पष्ट कर दी है।

परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य होगा
जिन शिक्षकों की सेवा में पांच वर्ष से अधिक समय शेष है और जिन्होंने RTE के प्रावधानों के तहत पहले TET पास नहीं की है, उन्हें निर्धारित समय में परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य होगा।

इस तारीख तक पास करनी होगी परीक्षा
DPI के मुताबिक ऐसे शिक्षकों को 31 अगस्त 2028 तक TET पास करनी होगी। तय समय सीमा में पात्रता परीक्षा पास नहीं करने पर सेवा से बाहर किए जाने या अनिवार्य सेवानिवृत्ति की कार्रवाई हो सकती है।

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ESB) की TET के लिए आवेदन प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू होगी, जबकि ऑनलाइन परीक्षा 12 अक्टूबर से आयोजित की जाएगी।

पांच साल से कम सेवा वाले शिक्षकों के लिए क्या नियम?
जिन शिक्षकों की सेवा में पांच वर्ष से कम समय बचा है, उनके लिए TET पास करना अनिवार्य नहीं किया गया है। हालांकि ऐसे शिक्षक भविष्य में पदोन्नति के पात्र नहीं होंगे। यदि वे पदोन्नति लेना चाहते हैं तो उन्हें TET परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी।

1998 से 2011 के बीच भर्ती शिक्षकों को भी देनी होगी परीक्षा
DPI ने स्पष्ट किया है कि 1998 से 2011 के बीच भर्ती किए गए शिक्षकों को भी अपनी पात्रता साबित करनी होगी। वर्ष 2005 और 2008 में व्यापमं के माध्यम से भर्ती किए गए शिक्षकों को भी TET देनी होगी, क्योंकि उस समय उनकी पात्रता परीक्षा नहीं हुई थी।

TET पास करनी होगी
वहीं, वर्ष 2011 में RTE प्रावधानों के तहत व्यापमं से पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले संविदा शिक्षकों को छूट दी गई है। हालांकि जिनके पास निर्धारित पात्रता नहीं है, उन्हें TET पास करनी होगी।

15 हजार शिक्षकों पर भी लागू होगा नियम
स्कूल शिक्षा विभाग ने वर्ष 2024 में करीब 15 हजार शिक्षकों को उच्च पद का प्रभार दिया था। इनमें प्राथमिक शिक्षकों को माध्यमिक और माध्यमिक शिक्षकों को उच्च माध्यमिक शिक्षक का प्रभार दिया गया था। DPI ने स्पष्ट किया है कि उच्च पद का प्रभार मिलने से उनका मूल पद समाप्त नहीं हुआ है।

इसलिए ऐसे शिक्षकों को अपने मूल पद की पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य होगा।

शिक्षक संगठन ने कम समय पर उठाए सवाल
शासकीय शिक्षक संगठन के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र कौशल ने कहा कि कई शिक्षक पिछले दो साल से उच्च पद पर पढ़ा रहे हैं। अब उन्हें मूल पद के लिए दोबारा परीक्षा की तैयारी करनी होगी। उनके मुताबिक परीक्षा की तैयारी के लिए करीब डेढ़ महीने का समय पर्याप्त नहीं है।

वहीं DPI आयुक्त अभिषेक सिंह ने कहा कि TET को लेकर शिक्षकों के बीच जो असमंजस था, उसे दूर कर दिया गया है। उच्च पद का प्रभार पाने वाले शिक्षकों को अपने मूल पद के लिए TET पास करनी होगी।

संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार
Top News

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

about 8 hours ago
फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा
Top News

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

about 8 hours ago
मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद
Top News

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

about 8 hours ago
किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया
Top News

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

about 9 hours ago
नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर
Top News

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

about 9 hours ago
एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या
Top News

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

about 9 hours ago
नगर निगम का घोटाला
Top News

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

about 9 hours ago
इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं
Top News

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

about 9 hours ago
जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी
Top News

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

about 9 hours ago
बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी
Top News

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

about 9 hours ago
नीलोफर हत्याकांड
Top News

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

about 9 hours ago
पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन
Top News

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

about 9 hours ago
शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली
Top News

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

about 9 hours ago
सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट
Top News

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

about 9 hours ago
जोन में संपत्ति कर घोटाला
Top News

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

about 10 hours ago
इंदौर की हरियाली पर फिर वार
Top News

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

about 10 hours ago
देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा
Top News

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

about 10 hours ago
सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं
Top News

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

about 10 hours ago
गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह
Top News

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

about 10 hours ago
गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा
Indore

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत

about 10 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!