खबर
Top News

शहर में भी बनेगा एएनटीएफ थाना: नशे के नेटवर्क पर शिकंजे की तैयारी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

13 अक्टूबर 2026, 3:51 pm
शेयर करें:
शहर में भी बनेगा एएनटीएफ थाना

नई टास्क फोर्स का मुख्यालय भी इंदौर या भोपाल में बनाने पर विचार

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
प्रदेश में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए बनने जा रही एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) में इंदौर की भूमिका अहम हो सकती है। प्रदेश में अभी नारकोटिक्स विंग का एकमात्र थाना इंदौर में संचालित है।

नई व्यवस्था के तहत इंदौर सहित आठ जिलों में नारकोटिक्स थाने स्थापित करने का प्रस्ताव है। वहीं, एएनटीएफ का मुख्यालय भोपाल या इंदौर में बनाए जाने की संभावना है, हालांकि इस पर अंतिम निर्णय होना बाकी है।

नशे के अवैध कारोबार का दायरा प्रदेश के कई जिलों तक फैलने के बीच सरकार ने कार्रवाई के लिए अलग टास्क फोर्स तैयार करने की कवायद शुरू की है। इसके लिए एएनटीएफ मुख्यालय और आठ प्रस्तावित थानों के लिए 451 स्थायी तथा 54 अस्थायी तकनीकी पदों का प्रस्ताव गृह विभाग को भेजा गया है।

वित्त विभाग की मंजूरी मिलने के बाद गठन की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। प्रदेश में फिलहाल नारकोटिक्स विंग के तहत इंदौर में एकमात्र थाना है। नई व्यवस्था में भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, मंडला, सागर, रीवा और उज्जैन में नारकोटिक्स थाने बनाने का प्रस्ताव है।

इंदौर के लिए यह बदलाव इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि यहां पहले से नारकोटिक्स थाना संचालित है। एएनटीएफ के गठन के बाद मौजूदा व्यवस्था को व्यापक स्वरूप देने की तैयारी है। हालांकि, नए थाने की कार्यप्रणाली, अधिकार क्षेत्र और इंदौर में मुख्यालय बनाने को लेकर अंतिम निर्णय अभी सामने नहीं आया है।

हॉक फोर्स के पदों से बनेगी नई टीम... एएनटीएफ के गठन में पहले से स्वीकृत पदों का इस्तेमाल किया जाएगा। नारकोटिक्स विंग के 213 पद यथावत रखने का प्रस्ताव है, जबकि हॉक फोर्स के स्वीकृत पदों में से अधिकारियों और जवानों को नई टास्क फोर्स में समायोजित किया जाएगा।

शुरुआती प्रस्ताव में डीएसपी, निरीक्षक, उपनिरीक्षक और सहायक उपनिरीक्षक स्तर के 122 पदों के साथ 203 आरक्षकों में से 116 पद शामिल करने की योजना है। इसके अलावा मुख्यालय और आठ थानों के लिए 54 तकनीकी पद संविदा पर भरे जाने का प्रस्ताव है।

इन पदों पर सालाना करीब 4.10 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। प्रस्ताव के मुताबिक यह राशि हॉक फोर्स के जोखिम भत्ते के मद से जुटाई जाएगी।

मुख्यालय पर फैसला बाकी
एएनटीएफ के गठन की पहल 26 जून को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद आगे बढ़ी। इसके बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने 3 अगस्त को राज्य सरकार को पदों और निर्धारित मानकों का प्रारूप भेजा। इसी आधार पर प्रदेश में प्रस्तावित थानों की संख्या और जरूरत के मुताबिक पदों का आकलन किया गया।

फिलहाल प्रस्ताव गृह और वित्त विभाग की प्रक्रिया से गुजरना है। ऐसे में इंदौर में नया नारकोटिक्स थाना स्थापित होने की योजना के साथ-साथ यह भी महत्वपूर्ण होगा कि प्रदेशस्तरीय टास्क फोर्स का मुख्यालय कहां बनाया जाता है। यदि मुख्यालय इंदौर में बनता है तो शहर को इस नई व्यवस्था में और महत्वपूर्ण भूमिका मिल सकती है।

संबंधित समाचार

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत
Top News

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

8 minutes ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत; बेटी सहित 5 गंभीर घायल

13 minutes ago
सरकार ने तीन नई जगह निर्धारित की
Top News

सरकार ने तीन नई जगह निर्धारित की:जंतर-मंतर को बैन करने पर भड़क गए कॉकरोच

14 minutes ago
देखिए वीडियो, जेल में महिला वेशभूषा में गरबा कर रहे पुरुष
Top News

देखिए वीडियो, जेल में महिला वेशभूषा में गरबा कर रहे पुरुष:बंदी खुद गाते हैं गीत और तैयार करते हैं बैंड की धुन

18 minutes ago
सुनवाई से भी सुप्रीम कोर्ट का इनकार
Top News

सुनवाई से भी सुप्रीम कोर्ट का इनकार:सीजेआई के मिलने से मना करने के बावजूद विपक्ष ने निकाला मार्च

20 minutes ago
इन जगहों के नाम तय करने पर पड़ोसी को ऐतराज
Top News

इन जगहों के नाम तय करने पर पड़ोसी को ऐतराज:फैसले को बताया गैरकानूनी; ये संवेदनशील इलाके भी सूची में शामिल

31 minutes ago
ट्रैवलर चोरी करते हुए कई वाहनों को मारी टक्कर
Top News

ट्रैवलर चोरी करते हुए कई वाहनों को मारी टक्कर

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, बेहतर पुलिसिंग के लिए 14 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित
Top News

देखिये वीडियो, बेहतर पुलिसिंग के लिए 14 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित:कमिश्नर ने दिए प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार

about 1 hour ago
सैकड़ों कमरों का पैलेस, बिजली के बिलों में चौंकाने वाले आंकड़े!
Top News

सैकड़ों कमरों का पैलेस, बिजली के बिलों में चौंकाने वाले आंकड़े!:कई कनेक्शनों पर सालभर में शून्य या नाममात्र खपत

about 1 hour ago
कैफे में कहासुनी के बाद पार्किंग में दो गुटों में जमकर चले लात-घूंसे
Top News

कैफे में कहासुनी के बाद पार्किंग में दो गुटों में जमकर चले लात-घूंसे:पटक-पटककर पीटा

about 1 hour ago
MP में दिव्यांगजनों के हजारों पदों पर भर्ती की तैयारी
Top News

MP में दिव्यांगजनों के हजारों पदों पर भर्ती की तैयारी:इस तारीख तक चलेगा विशेष अभियान; सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए निर्देश

about 1 hour ago
युवती को मैसेज करने की बात पर युवक का अपहरण कर पीटा
Top News

युवती को मैसेज करने की बात पर युवक का अपहरण कर पीटा:युवकों ने पहले रेहान को घेरकर पीटा; फिर समझाने पहुंचे पिता और चाचा पर भी किया हमला

about 1 hour ago
नगर निगम की बड़ी कार्रवाई
Top News

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई:जेसीबी से हटाए अवैध कब्जे; रेस्टोरेंट पर इतना जुर्माना, यहां चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

about 1 hour ago
ऑनलाइन कैसिनो नेटवर्क की परतें खोल रही पुलिस
Top News

ऑनलाइन कैसिनो नेटवर्क की परतें खोल रही पुलिस:मास्टर आईडी के जरिए चल रहा था खेल

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, 'तुम आतंकी हो...' एयरपोर्ट पर इस नेता का विरोध
Top News

देखिए वीडियो, 'तुम आतंकी हो...' एयरपोर्ट पर इस नेता का विरोध:लोगों ने घेरकर जमकर लगाए नारे; सुनाई जमकर खरी-खोटी

about 1 hour ago
बाप और चाचा नंबरी तो बेटी निकली दस नंबरी
Top News

बाप और चाचा नंबरी तो बेटी निकली दस नंबरी:बिजनेस के नाम पर दो करोड़ लिए; फिर आई नीयत में खोट

about 1 hour ago
क्रिकेट का बड़ा नियम बदला
Top News

क्रिकेट का बड़ा नियम बदला:MCC ने बोल्ड होने के नियम में किया बदलाव; अब इन खिलाड़ियों को नहीं माना जाएगा आउट

about 1 hour ago
शराब कारोबारी के परिवार से जुड़ी कंपनी का केस इस जज ने छोड़ा
Top News

शराब कारोबारी के परिवार से जुड़ी कंपनी का केस इस जज ने छोड़ा:हाईकोर्ट में तीन बार सूचीबद्ध हुआ मामला

about 2 hours ago
मोबाइल में आपत्तिजनक वीडियो मिले
Top News

मोबाइल में आपत्तिजनक वीडियो मिले:पुलिस ने की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

about 2 hours ago
बिजली कटौती पर किसान संघ का अल्टीमेटम
Top News

बिजली कटौती पर किसान संघ का अल्टीमेटम:सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!