कुख्यात भूमाफिया इस्लाम पटेल का एक और कारनामा: 28.16 एकड़ कृषि भूमि सोसायटी को बेची; फिर परिजन के नाम करवा ली
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
खजराना क्षेत्र के कुख्यात भूमाफिया इस्लाम पटेल वाघेला की एक और करतूत का खुलासा हुआ है। उसने क्षेत्र की 28.16 एकड़ जमीन नियम विरुद्ध एक हाउसिंग सोसायटी को बेच दी, जिसने ये जमीन धवन बंधु के नाम कर दी।
बाद में वाघेला ने उक्त बेची हुई जमीन फर्जी कागजातों के आधार पर अपने परिजन के नाम करवा ली। मामले में उसके व परिजन के खिलाफ कनाड़िया और खजराना थाने में अलग-अलग प्रकरण भी दर्ज हुआ है। इस्लाम वाघेला ने इस जमीन पर अब दुकानें बनाकर किराए पर दे दी हैं।
वाघेला ने जिस जमीन की हेराफेरी की वो संचार नगर में है, जिस पर अभी प्रशांत सागर अपार्टमेंट खड़ा है। इस जमीन का मूल मालिक रशीद पटेल है। पटेल द्वारा दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया गया कि वह सत्तार पटेल का बेटा है।
रशीद ने दौलाजी पटेल का वारिस होने का प्रमाण देते हुए कहा उनके दो बेटे थे- ईदा और गुलाब, जिनकी मौत हो चुकी है। ईदा के दो बेटे दाऊद और सत्तार की भी मौत हो चुकी है।
रशीद ने बताया गुलाब पटेल रशीद के दादा के भाई थे। उनके बेटे अब्बास की भी मौत हो चुकी है। अब्बास के बेटे मुंशी आजाद व अन्य हैं।
रशीद ने खजराना थाने में दर्ज कराई गई एफआईआर में कहा कि उसकी 28.16 एकड़ कृषि भूमि संचार नगर से लगी है, जो ईदा पटेल और अब्बास के नाम पर है। बाद में ये जमीन सत्तार और दाऊद के नाम पर हो गई।
1969-70 के दस्तावेजों के आधार पर पारिवारिक बंटवारा हुआ, जो 1980 से लागू हुआ। उक्त जमीन इस्लाम पटेल वाघेला ने हरियाणा हाउसिंग सोसायटी को बेच दी, लेकिन उसका कब्जा नहीं दिया।
बाद में इसी जमीन को इस्लाम, यासीन (अब मृत) ने मिलकर 1980 के बंटवारे को गलत बताते हुए कोर्ट में केस लगाया, जिसे खारिज कर दिया गया।
इसके बाद इस्लाम के भतीजे यूसुफ (यासीन का बेटा) ने कोर्ट में 1980 के बंटवारे को फिर चुनौती दी और जमीन खुद के नाम करवा ली।
इस्लाम ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अनुबंध करवाया और फरियादी रशीद पटेल के साथ धोखाधड़ी करते हुए मनमुताबिक बंटवारा करवा लिया। इसमें उसने अब्बास की मृत बेटी शहजादी बी को जिंदा बता दिया।
इसके बाद इस्लाम पटेल वाघेला ने रशीद पटेल की बिना जानकारी के उक्त 28.16 एकड़ जमीन, जो हरियाणा सोसायटी को बेची जा चुकी थी, दोबारा राजीव और हैप्पी धवन को बेच दी। इसमें वाघेला ने फर्जी दस्तावेजों का सहारा लिया।
पटेल ने रिपोर्ट में ये भी बताया कि इस्लाम पटेल वाघेला ने बेटे इरफान के साथ मिलकर कूटरचित दस्तावेजों के जरिये कोर्ट में भी झूठी जानकारियां दीं और जमीन की धोखाधड़ी कर ली।
पटेल के मुताबिक आज भी मूल दस्तावेजों में इस जमीन के मालिक वे हैं, लेकिन इस्लाम पटेल ने फर्जी दस्तावेजों के बल पर जमीन भतीजे यूसुफ के नाम करवा ली और दुकानें बनाकर किराए पर दे दीं, जिससे वह लाखों रुपए की वसूली प्रतिमाह कर रहा है।
जमीन का मूल मालिक (रशीद पटेल) न्याय के लिए दर-दर भटक रहा है। मामले में खजराना पुलिस ने रशीद पटेल की रिपोर्ट पर भूमाफिया इस्लाम पटेल वाघेला, उसके बेटे इरफान, भतीजे यूसुफ और अन्य परिजन के खिलाफ केस दर्ज किया है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!