खबर
Top News

आंसू के साथ अन्ना हजारे का मौन: अरविंद की सियासत और अभिजीत का डिजिटल प्रतिरोध

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

24 जुलाई 2026, 5:59 pm
शेयर करें:
आंसू के साथ अन्ना हजारे का मौन

क्या छात्र आंदोलन से जन्मेगा राजनीति का नया ध्रुव, लोकतंत्र में ‘आंदोलन से सत्ता' की कसौटी

गांधीवादी अनशन से सोशल मीडिया तक नागरिक असंतोष का बदलता चेहरा

डेढ़ दशक, तीन किरदार और भारतीय लोकतंत्र का ‘संवाद' संकट

2011 का रामलीला मैदान बनाम आज का डिजिटल मंच : कितना बदल गया देश

जब-जब सड़कें उबलती हैं : क्या फिर किसी नए विकल्प की आहट है?

हेमंत उपाध्याय 99930-99008 खुलासा फर्स्ट।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने कहा था- “सत्याग्रह और अहिंसक प्रतिरोध का सबसे बड़ा हथियार यह है कि वह सत्ता की ताकत को नहीं, बल्कि उसके विवेक और नैतिक चेतना को झकझोरता है।’ यह विचार आज भारतीय राजनीति के चौराहे पर फिर जीवंत हो उठा है।

जब दिल्ली के जंतर-मंतर पर अपने भविष्य और अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे छात्रों की आवाज पर शासन की चौखट से सन्नाटा मिला, तो सैकड़ों किलोमीटर दूर अहिल्या नगर (अहमद नगर) के वाडिया पार्क में एक 89 वर्षीय बुजुर्ग का मौन और उसकी आंखों से छलकते आंसू पूरे देश के विवेक को एक बार फिर झकझोरने लगे हैं।

दिल्ली के जंतर-मंतर पर अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे छात्रों के समर्थन में देश के वयोवृद्ध समाजसेवी अन्ना हजारे का एक बार फिर मैदान में उतरना केवल एक छात्र आंदोलन का समर्थन नहीं है। यह भारतीय राजनीति के उस ऐतिहासिक चक्र की याद दिलाता है, जो डेढ़ दशक पहले शुरू हुआ था।

वाडिया पार्क में अन्ना द्वारा रखा गया दो घंटे का ‘मौन आंदोलन’ और प्रदर्शनकारी छात्रों का दर्द बयां करते हुए उनकी आंखों से छलकते आंसू यह सब एक तरफ मानवीय संवेदना को दर्शाते हैं, तो दूसरी तरफ एक बड़ा सवाल खड़ा करते हैं कि क्या इतिहास खुद को दोहरा रहा है?

इतिहास का पन्ना : 2011 का ‘इंडिया अगेंस्ट करप्शन’ और अरविंद केजरीवाल का उदय... आज अन्ना के इस मौन आंदोलन का सही विश्लेषण करने के लिए 2011-12 के घटनाक्रम में जाना अनिवार्य है। 2011 में जब अन्ना हजारे ने भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन की अगुआई की, तो वे देशभर के मध्यम वर्ग और युवाओं के लिए एक नैतिक नायक बन चुके थे।

सफेद टोपी और गांधीवादी अनशन उनका प्रतीक बने। उस आंदोलन के असली रणनीतिकार अरविंद केजरीवाल थे। जब यूपीए-2 सरकार के साथ बातचीत बेनतीजा रही, तो केजरीवाल ने तर्क दिया कि व्यवस्था को बाहर से नहीं, बल्कि राजनीतिक सत्ता में शामिल होकर भीतर से बदलना होगा।

अन्ना हजारे का रुख स्पष्ट था। वे राजनीति के खिलाफ थे, लेकिन नवंबर 2012 में केजरीवाल ने ‘आम आदमी पार्टी’ (आप) का गठन कर लिया। इसके बाद हजारे आंदोलन के केंद्र से हटते चले गए। दिल्ली की सत्ता की चमक-दमक के बीच अन्ना रालेगण सिद्धि (अब अहिल्या नगर) तक सीमित होकर रह गए और राजनीतिक विमर्श में मुख्यधारा से पीछे छूट गए।

आज के दौर में अन्ना कितने प्रामाणिक और स्वीकार्य?... अहिल्या नगर में अन्ना के आंसू और मौन प्रदर्शन के बाद यह यक्ष प्रश्न उठता है कि वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में अन्ना हजारे का नैतिक प्रभाव कितना बचा है? 2011 में उनके पीछे पूरा देश खड़ा था, क्योंकि तब वह एक ‘अराजनीतिक विकल्प’ की उम्मीद थे।

हालांकि केजरीवाल और आप के गठन के बाद आम जनता के एक वर्ग में यह धारणा बनी कि अन्ना के आंदोलन का इस्तेमाल राजनीतिक सीढ़ी के रूप में हुआ। इससे अन्ना के प्रभाव का दायरा सिकुड़ गया।

भारतीय राजनीति और नागरिक आंदोलनों के तीन चरण
यदि हम 2011 से लेकर आज के दौर का तुलनात्मक अध्ययन करें, तो भारतीय राजनीति और नागरिक आंदोलनों के तीन स्पष्ट चरण दिखाई देते हैं।

पहला चरण (अन्ना हजारे- गांधीवादी नैतिक दबाव)
गैर-राजनीतिक मंच, अनशन, मौन और नैतिक प्रभाव का उपयोग करके सरकार पर दबाव बनाना।

दूसरा चरण (अरविंद केजरीवाल- आंदोलन से सत्ता)
आंदोलन की ऊर्जा को वोट बैंक और राजनीतिक दल में बदलना, चुनाव जीतना और ‘गवर्नेंस’ के जरिये व्यवस्था बदलना।

तीसरा चरण (अभिजीत दीपके व समकालीन

कार्यकर्ता- डिजिटल और नागरिक निगरानी)

आज के दौर में जब पारंपरिक आंदोलनों पर राजनीतिक ठप्पे लग जाते हैं, तब अभिजीत दीपके जैसे सोशल मीडिया व डिजिटल मंचों के सक्रिय चेहरे नए नागरिक असंतोष को आवाज दे रहे हैं और ‘डिजिटल प्रतिरोध’ के जरिये तात्कालिक जन-मुद्दों पर सरकार को घेर रहे हैं।

नैतिक प्रामाणिकता बरकरार
इसके बावजूद अन्ना की निजी ईमानदारी और उनका गांधीवादी तरीका (अहिंसा व अनशन) आज भी निर्विवाद है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे उनके पत्र में- ‘किसी मंत्री का इस्तीफा लेने से सरकार कमजोर नहीं होती, बल्कि शासन में सुधार का संदेश जाता है’ यह बात दर्शाती है कि सत्ता किसी की भी हो, अन्ना की नैतिक मांग का चरित्र नहीं बदला है।

क्या फिर वैसा ही होगा?
सवाल यह है कि क्या दिल्ली के इस छात्र आंदोलन और अन्ना के समर्थन से फिर कोई नया ‘केजरीवाल’ या नया राजनीतिक विकल्प निकलेगा? इतिहास गवाह है कि जब-जब छात्रों और युवाओं का असंतोष उबलता है, तब-तब व्यवस्था में बड़ा फेरबदल होता है।

‘संवाद’ ही लोकतंत्र का एकमात्र रास्ता
अन्ना हजारे के आंसुओं और वाडिया पार्क के दो घंटे के मौन ने यह साफ कर दिया है कि युवाओं की मांगों को केवल पुलिस कार्रवाई या प्रशासनिक बल से शांत नहीं किया जा सकता।

अन्ना आज भले ही 2011 जितनी राजनीतिक ताकत न रखते हों, लेकिन एक वरिष्ठ नागरिक और समाजसेवी के रूप में उनका ‘मौन’ आज भी देश के विवेक को झकझोरने का दम रखता है।

विश्लेषकों का कहना है कि अब यह केंद्र सरकार पर निर्भर करता है कि वह अन्ना की सलाह मानकर छात्रों के साथ सीधे और पारदर्शी ‘संवाद’ का रास्ता चुनती है या टकराव का।

संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा
Top News

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

about 5 hours ago
इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क
Top News

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

about 5 hours ago
5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी
Top News

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

about 6 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

about 6 hours ago
स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

about 6 hours ago
दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक
Top News

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

about 6 hours ago
जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन
Top News

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

about 6 hours ago
सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त
Top News

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

about 7 hours ago
अवैध शराब पर पुलिस की दबिश
Top News

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

about 7 hours ago
रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार
Top News

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

about 7 hours ago
छात्रों के लिए खुशखबरी
Top News

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

about 7 hours ago
शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन
Top News

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

about 7 hours ago
MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम
Top News

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

about 7 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

about 7 hours ago
राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’: रागिनी नायक
Top News

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

about 8 hours ago
इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान
Top News

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

about 8 hours ago
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला
Top News

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

about 8 hours ago
14 साल के बेटे से दुष्कर्म
Top News

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

about 8 hours ago
10 साल बाद टूटी चुप्पी
Indore

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

about 8 hours ago
चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी
Top News

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

about 8 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!