खबर
Top News

चंदर की मौत का गुस्सा: कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

08 अक्टूबर 2026, 3:57 pm
शेयर करें:
चंदर की मौत का गुस्सा

हत्या के आरोपी को देखते ही मृतक के परिवार की महिलाओं का फूटा आक्रोश, पुलिस

के घेरे में ले जाना पड़ा; 21 दिन फरारी के बाद पुराने लूट केस में किया था सरेंडर

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लसूड़िया क्षेत्र के चंदर लोहार हत्याकांड के आरोपी सूरज जाट को कल पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर जेल से कोर्ट लेकर पहुंची तो वहां मृतक के परिवार की महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। आरोपी को देखते ही महिलाओं ने उसे घेर लिया और चप्पलों से हमला कर दिया।

अचानक हुए घटनाक्रम से कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। पुलिसकर्मियों ने तत्काल महिलाओं को हटाया और सूरज को अपने घेरे में लेकर सुरक्षित किया। कुछ देर तक कोर्ट परिसर में तनाव की स्थिति बनी रही।

चंदर लोहार की हत्या के बाद से ही उसके परिजन में आरोपियों को लेकर आक्रोश है। इसी मामले में फरार चल रहे आरोपी सूरज जाट का नाम जांच के दौरान सामने आया था। पुलिस के मुताबिक 8 सितंबर को गाय को लेकर हुए विवाद के बाद चंदर के साथ मारपीट की गई थी।

चंदर गंभीर रूप से घायल हुआ और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।

गाय की तलाश से शुरू हुआ विवाद, फिर पीटा- पुलिस के मुताबिक भूरू उर्फ विजय यादव की गाय गायब हो गई थी। गाय की तलाश में सूरज जाट और भूरू पिपलिया कुमार क्षेत्र पहुंचे। यहां चंदर लोहार के बाड़े में उन्हें गाय दिखाई दी।

गाय को लेकर चंदर से विवाद हुआ। आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद सूरज और भूरू ने अपने साथियों को बुलाया और चंदर के साथ मारपीट की। लाठी-डंडों से की गई मारपीट में चंदर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चंदर को लेकर आरोपी लसूड़िया थाने पहुंचे और उस पर गाय चोरी का आरोप लगाया।

पुलिस ने उस समय चंदर के खिलाफ पशु चोरी का प्रकरण दर्ज कर लिया था। बाद में उसकी हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। चंदर की मौत के बाद पुलिस जांच की दिशा बदली और मारपीट करने वालों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया।

चंदर की मौत के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। जांच में सूरज जाट का नाम प्रमुख आरोपियों में सामने आया था। हत्या के बाद सूरज पुलिस की पकड़ से बाहर हो गया। पुलिस ने उसकी तलाश में कई जगह दबिश दी व उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार का इनाम भी घोषित किया था।

इस बीच पुलिस ने अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया। सूरज की गिरफ्तारी नहीं होने के कारण पुलिस के सामने उसकी तलाश बड़ी चुनौती बनी रही।

सख्ती से पूछताछ में हो सकता है और खुलासा
अब पुलिस सूरज से चंदर हत्याकांड को लेकर पूछताछ करेगी। खास तौर पर उसकी 21 दिन की फरारी के दौरान वह कहां रहा, किन लोगों ने उसे पनाह दी और हत्या की वारदात में उसकी वास्तविक भूमिका क्या थी, इन सवालों के जवाब तलाशे जाएंगे।

पुलिस वारदात में शामिल अन्य लोगों और मारपीट में इस्तेमाल हथियारों को लेकर भी पूछताछ कर सकती है। लेकिन इससे पहले ही कोर्ट में मृतक के परिवार का गुस्सा सामने आ गया।

सूरज को देखकर महिलाओं ने जिस तरह चप्पलों से हमला किया, उससे साफ है कि चंदर की मौत को लेकर परिवार का आक्रोश अभी शांत नहीं हुआ है। पुलिस ने समय रहते बीच-बचाव कर आरोपी को बचा लिया, वरना कोर्ट परिसर में स्थिति और बिगड़ सकती थी।

21 दिन तक फरार, पुलिस के हाथ नहीं लगा
सूरज करीब 21 दिन तक फरार रहा। पुलिस उसकी तलाश में जुटी रही, लेकिन वह हाथ नहीं आया। आखिरकार 29 सितंबर को उसने हत्या के मामले में पुलिस के सामने सरेंडर करने के बजाय विजय नगर थाने के वर्ष 2020 के पुराने लूट प्रकरण में जारी वारंट के आधार पर जिला कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया।

कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया। बाद में लसूड़िया पुलिस को इसकी जानकारी मिली। हत्या के मामले में पूछताछ के लिए पुलिस ने उसे प्रोडक्शन वारंट पर लेने की प्रक्रिया शुरू की। गुरुवार को इसी कार्रवाई के तहत पुलिस सूरज को कोर्ट लेकर पहुंची थी।

संबंधित समाचार

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में शिकायत हुई दर्ज
Top News

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में शिकायत हुई दर्ज:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

2 minutes ago
टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी
Top News

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

4 minutes ago
जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा
Top News

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

7 minutes ago
दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता
Indore

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

13 minutes ago
ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा
Top News

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

18 minutes ago
पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया
Top News

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

23 minutes ago
बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री
Top News

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

32 minutes ago
तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा
Top News

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

about 1 hour ago
पटाखा बाजार में आवंटन से पहले निर्माण
Top News

पटाखा बाजार में आवंटन से पहले निर्माण:नियम अनुमति और प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल

about 1 hour ago
मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई
Indore

मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई:पंडाल में माताजी का बैनर लगाने को लेकर बवाल

about 1 hour ago
किराना दुकानदार पर  छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप
Top News

किराना दुकानदार पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप:‘आई लव यू’ लिखा पेन देने के बाद हाथ दबाने की शिकायत

about 1 hour ago
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप
Top News

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप:इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती; पुलिस ने केस दर्ज किया

about 1 hour ago
करोड़ों का कोई दावेदार नहीं
Top News

करोड़ों का कोई दावेदार नहीं:इतने लाख खातों की राशि अब भी अनक्लेम्ड

about 1 hour ago
बॉयफ्रेंड से विवाद के बाद छात्रा की मौत
Top News

बॉयफ्रेंड से विवाद के बाद छात्रा की मौत:हत्या की आशंका

about 1 hour ago
कौन बोले- गरबा में मुस्लिम युवाओं का जाना हराम
Top News

कौन बोले- गरबा में मुस्लिम युवाओं का जाना हराम:अपनी धार्मिक पहचान और परंपराओं के प्रति जागरूक रहें

about 2 hours ago
35 साल से न्याय का इंतजार
Top News

35 साल से न्याय का इंतजार:अब आईडीए दफ्तर में डेरा डालेंगे प्लॉट धारक

about 2 hours ago
कहीं हड़ताल करते तो कहीं सफाई करते दिखाई दिए सफाईकर्मी
Top News

कहीं हड़ताल करते तो कहीं सफाई करते दिखाई दिए सफाईकर्मी:आंदोलनकारी सफाई मित्रों को कांग्रेस का मिला साथ

about 2 hours ago
‘रेंट ए गरबा पार्टनर’ ट्रेंड पर विवाद
Top News

‘रेंट ए गरबा पार्टनर’ ट्रेंड पर विवाद:पुलिस ने ऑनलाइन ठगी से बचने की दी चेतावनी; संत समाज और हिंदू संगठनों ने जताई नाराजगी

about 2 hours ago
कम बारिश से जलसंकट की चिंता
Top News

कम बारिश से जलसंकट की चिंता:इस नदी के सहारे यशवंत सागर भरने की तैयारी; नए बोरिंग पर लग सकता है प्रतिबंध

about 2 hours ago
बच्चों के पसंदीदा चॉकलेट-चिप्स पर निगरानी कितनी पुख्ता
Top News

बच्चों के पसंदीदा चॉकलेट-चिप्स पर निगरानी कितनी पुख्ता:कन्फेक्शनरी फैक्ट्रियों में बार-बार मिल रही खामियां

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!