खबर
Top News

कचरा गाड़ी की चपेट में आई मासूम: पैर पर चढ़ा वाहन का पहिया

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

06 अक्टूबर 2026, 4:02 pm
शेयर करें:
कचरा गाड़ी की चपेट में आई मासूम

बायपास के पुमार्थ सेरेनिटी में हादसा, घायल बच्ची को बॉम्बे अस्पताल में कराया भर्ती

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एबी बायपास रोड स्थित पुमार्थ सेरेनिटी, मुंडला बाग क्षेत्र में कचरा संग्रहण वाहन की चपेट में आने से एक मासूम बालिका घायल हो गई। बताया जा रहा है कि कचरा वाहन की चपेट में आने के बाद उसका पहिया बच्ची के पैर पर चढ़ गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन तत्काल बच्ची को उपचार के लिए बॉम्बे अस्पताल लेकर पहुंचे।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना कचरा संग्रहण वाहन के क्षेत्र में आने के दौरान हुई। हादसे में बच्ची के पैर में गंभीर चोट आने की बात सामने आई है। घटना के बाद आसपास मौजूद रहवासी भी मौके पर पहुंच गए और घायल बच्ची के परिजन की मदद की। हादसे की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में कचरा संग्रहण वाहनों के संचालन को लेकर भी सवाल उठने लगे।

रहवासियों का कहना है कि रिहायशी इलाकों में कचरा वाहन लगातार आवाजाही करते हैं। ऐसे में वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है, क्योंकि इन क्षेत्रों में बच्चे और बुजुर्ग भी सड़कों पर मौजूद रहते हैं। रहवासियों में इस बात को लेकर नाराजगी है कि यदि रिहायशी क्षेत्र में वाहन की रफ्तार और संचालन पर पर्याप्त निगरानी रखी जाती तो हादसे को टाला जा सकता था।

लोगों ने मांग की है कि घटना की जांच कर वाहन चालक की जिम्मेदारी तय की जाए और लापरवाही सामने आने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।साथ ही रहवासियों ने कचरा संग्रहण वाहनों की गति पर नियंत्रण रखने, चालकों को सुरक्षा नियमों का पालन कराने और रिहायशी क्षेत्रों में वाहनों के संचालन की निगरानी बढ़ाने की मांग की है।

उनका कहना है कि कचरा उठाने की व्यवस्था जरूरी है, लेकिन इसके साथ लोगों की सुरक्षा भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। खासकर बच्चों की आवाजाही वाले क्षेत्रों में वाहन चालकों को अतिरिक्त सतर्कता बरतनी चाहिए।

संबंधित समाचार

खड़े हनुमान प्रतिमा में दिखी दरार
Top News

खड़े हनुमान प्रतिमा में दिखी दरार:भक्तों में भारी आक्रोश

13 minutes ago
हंगामे से विचलित नहीं हुए सीएम
Top News

हंगामे से विचलित नहीं हुए सीएम:सुनी युवती की बात; भाजपा कार्यकर्ता बनकर पहुंची थी बैठक में

21 minutes ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:SDM कार्यालय के बाबू पर रिश्वत मांगने के आरोप; केस दर्ज

35 minutes ago
19 अपराधों से लदे कालू पेट्रोल को फिर भेजा जेल
Top News

19 अपराधों से लदे कालू पेट्रोल को फिर भेजा जेल:हत्या के मामले में मिली जमानत हाई कोर्ट ने की निरस्त

37 minutes ago
कार के आर्म रेस्ट बॉक्स में छिपा रखी थी एमडी ड्रग्स
Top News

कार के आर्म रेस्ट बॉक्स में छिपा रखी थी एमडी ड्रग्स:दो शाहरुख से डेढ़ लाख का माल जब्त

about 1 hour ago
कपड़ा कारोबारी को सब्सिडी वाला लोन दिलाने का कहकर लिया था झांसे में
Top News

कपड़ा कारोबारी को सब्सिडी वाला लोन दिलाने का कहकर लिया था झांसे में:63 लाख रुपए हड़प गए जैन बंधु; क्राइम ब्रांच में शिकायत

about 1 hour ago
शहर में चोरों की धमाचौकड़ी, टांडा-बाग के तीन गिरफ्तार
Top News

शहर में चोरों की धमाचौकड़ी, टांडा-बाग के तीन गिरफ्तार:कहीं खड़ी बाइक गायब; कहीं घर-दुकान में हुई चोरी

about 1 hour ago
विबग्योर स्कूल के विद्यार्थियों ने जाना ट्रैफिक साथी एप का महत्व
Top News

विबग्योर स्कूल के विद्यार्थियों ने जाना ट्रैफिक साथी एप का महत्व:पुलिस ने हेलमेट-सीट बेल्ट और ई-चालान की दी जानकारी

about 2 hours ago
प्रतिबंधित सड़कों पर ई-रिक्शा दौड़ाया तो खैर नहीं
Top News

प्रतिबंधित सड़कों पर ई-रिक्शा दौड़ाया तो खैर नहीं:ट्रैफिक पुलिस ने चौराहों पर ई-रिक्शा चालकों को समझाए नियम

about 2 hours ago
तीन साल बाद फिर मुंबई इंडियंस की कमान संभालेंगे रोहित शर्मा
Top News

तीन साल बाद फिर मुंबई इंडियंस की कमान संभालेंगे रोहित शर्मा:हार्दिक पंड्या की जगह बने कप्तान; 5 IPL खिताब जिताए

about 2 hours ago
दोहरे हत्याकांड में हर्ष की चालाकी का हुआ खुलासा
Top News

दोहरे हत्याकांड में हर्ष की चालाकी का हुआ खुलासा:दिल्ली का टिकट, देवास में उतरा; फिर इंदौर लौटा कातिल

about 2 hours ago
देखिये वीडियो, सब्जी मंडी के लिए सड़क पर उतरी कांग्रेस
Top News

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी के लिए सड़क पर उतरी कांग्रेस:प्रदेश अध्यक्ष बोले- गोलियां मारना चाहते हो तो मारो; हम तैयार हैं, गरीबों की रोजी-रोटी पर लात मारी

about 2 hours ago
खंडेलवाल का कांग्रेस पर तीखा वार
Top News

खंडेलवाल का कांग्रेस पर तीखा वार:बोले- बाबा साहब को चुनाव हराने वाले आज संविधान बचाने की बात कर रहे

about 2 hours ago
देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद
Top News

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद:कांग्रेस का प्रदर्शन; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी सड़क पर उतरे, पुलिस से धक्का-मुक्की, डंडा छीनने की कोशिश

about 2 hours ago
जीवाजी यूनिवर्सिटी में छात्रों की जेब पर डाका
Top News

जीवाजी यूनिवर्सिटी में छात्रों की जेब पर डाका:अंतिम तारीख से पहले ही लेट फीस की वसूली

about 2 hours ago
ग्वालियर में 11 महीने में डेंगू-मलेरिया के 390 मरीज
Top News

ग्वालियर में 11 महीने में डेंगू-मलेरिया के 390 मरीज:कीवी और बकरी के दूध की बढ़ी मांग

about 3 hours ago
देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद ने पकड़ा जोर
Top News

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद ने पकड़ा जोर:कांग्रेस का पैदल मार्च; दुकान लगाने पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, बैरिकेडिंग से यातायात प्रभावित, वाहन रेंगते नजर आए

about 3 hours ago
रेलवे कर्मचारी ने शादी का सपना दिखाकर बनाए संबंध
Top News

रेलवे कर्मचारी ने शादी का सपना दिखाकर बनाए संबंध:विरोध किया तो जान से मारने की धमकी

about 3 hours ago
सब्जी मंडी विवाद में आज फिर टकराव के आसार
Top News

सब्जी मंडी विवाद में आज फिर टकराव के आसार:प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष खुद लगाएंगे दुकान; पुलिस ने की बैरिकेडिंग

about 3 hours ago
तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर:तीन लोग घायल; चालक वाहन मौके पर छोड़कर भागा

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!