अस्पताल में एंबुलेंस ने सात लोगों को मारी टक्कर: 18 माह की बच्ची और 6 साल का मासूम घायल; चालक के नशे में होने का दावा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी के हमीदिया अस्पताल परिसर में सरकारी एंबुलेंस की चपेट में आने से बच्चों समेत सात लोग घायल हो गए। आरोप है कि चालक ने इमरजेंसी वार्ड के सामने तेज रफ्तार और लापरवाही से एंबुलेंस दौड़ाई और वहां खड़े लोगों को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने चालक के नशे में होने का दावा किया है, हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
घटना शनिवार सुबह करीब 7:40 बजे की है। सोमवार रात इसका वीडियो सामने आने के बाद मामला सुर्खियों में आया। पुलिस ने एंबुलेंस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहले महिला को टक्कर मारी, फिर कई लोग चपेट में आए
पुलिस के मुताबिक, ईटखेड़ी निवासी पूजा अहिरवार (29) अपने पति रितिक अहिरवार का इलाज कराने जेठ दुलीचंद के साथ अस्पताल आई थीं। पति और जेठ अस्पताल के अंदर थे, जबकि पूजा इमरजेंसी वार्ड के सामने गेट के पास सामान लेकर खड़ी थीं।
इसी दौरान सरकारी एंबुलेंस एमपी02 एवी 7712 तेज रफ्तार में आई और पूजा को टक्कर मार दी। इसके बाद वहां मौजूद अन्य लोग भी एंबुलेंस की चपेट में आ गए। हादसे के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
18 माह की आलिया समेत 7 घायल
हादसे में 6 वर्षीय मुस्तकीन, 18 माह की आलिया, सोनू रैकवार, नीतू रैकवार, सबीना खान, गुड्डी अहिरवार और पूजा अहिरवार घायल हुए। किसी के सिर, पैर तो किसी की कमर में चोट आई है। सभी घायलों का हमीदिया अस्पताल में इलाज कराया गया।
चालक के नशे में होने की जांच
प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि हादसे के समय एंबुलेंस चालक नशे में था। पुलिस या मेडिकल जांच से फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पूजा की शिकायत पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब सामने आए वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!