नियमितीकरण पर आर-पार की जंग: सफाई कर्मचारियों ने किया निगम का घेराव
KHULASA FIRST
संवाददाता

महिलाओं ने दफ्तर के गेट पर फेंकी चूड़ियां, 5 दिन की हड़ताल का ऐलान, संगठनों ने दूरी बनाई
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
स्वच्छता में देश के सिरमौर इंदौर में कल सफाई कर्मचारियों का आक्रोश देखा गया। वर्षों से नियमितीकरण की राह देख रहे इन कर्मचारियों ने नगर निगम मुख्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया।
चार घंटे तक चले इस घेराव के बाद कर्मचारियों ने पांच दिवसीय प्रदेशव्यापी हड़ताल की घोषणा कर दी। हालांकि, निगम के अन्य कर्मचारी संगठनों ने इस प्रदर्शन से दूरी बनाए रखी और इसे राजनीतिक रूप से प्रेरित बताया।
कमिश्नर दफ्तर के बाहर जमावड़ा और नारेबाजी
सुबह करीब 11 बजे सैकड़ों कर्मचारी निगम मुख्यालय परिसर में एकत्र हुए। कर्मचारियों ने मुख्य गेट के सामने जमीन पर बैठकर नारेबाजी शुरू कर दी। प्रदर्शनकारी “बाहर आकर बात करो’, "निगम कमिश्नर इस्तीफा दो’, "जातिवाद बंद करो’ और “निगम कमिश्नर हाय-हाय’ के नारे लगाते हुए शीर्ष अधिकारियों को बाहर बुलाने की मांग पर अड़े रहे।
प्रदर्शन के दौरान माहौल तनावपूर्ण हुआ... प्रदर्शन के दौरान माहौल उस वक्त और अधिक तनावपूर्ण हो गया जब आक्रोशित सफाई मित्र महिलाओं ने नारेबाजी करते हुए अपने हाथों से चूड़ियां निकाल लीं।
अधिकारियों के बाहर न आने से नाराज महिलाओं ने ये चूड़ियां सीधे निगम आयुक्त दफ्तर के मुख्य चैनल गेट पर फेंक दीं। महिलाओं ने अपनी व्यथा सुनाते हुए आरोप लगाया कि लंबे समय से उनकी मांगों को दबाया जा रहा है।
अतिरिक्त कर्मचारियों के माध्यम से शहर की सफाई व्यवस्था सुचारु
इस मामले में नगर निगम के अपर आयुक्त प्रखर सिंह ने कहा कि जो कर्मचारी हड़ताल पर रहे, उन्हें काम पर नहीं लिया गया है। नगर निगम के पास मौजूद अतिरिक्त कर्मचारियों के माध्यम से शहर की सफाई व्यवस्था को सुचारू रखा गया।
यदि हड़ताल आगे भी जारी रहती है तो शहर की स्वच्छता प्रभावित न हो, इसके लिए अन्य वैकल्पिक इंतजाम किए जाएंगे। कर्मचारियों की जो भी समस्याएं हैं, उनका निराकरण नियमानुसार ही किया जाएगा। काम छोड़ चुके कर्मचारियों की काम पर वापसी के लिए पूर्व में दो दिवसीय शिविर भी लगाया गया था और प्राप्त वास्तविक आवेदनों पर पुनर्गठन व बहाली की प्रक्रिया जारी है।
15-20 साल की सेवा के बाद भी महज 10,500 रुपए मानदेय
प्रदर्शन में शामिल सफाई मित्र रजनी धावरी और पायल बाई ने बताया कि वे बीते 15 से 20 वर्षों से निरंतर शहर की सफाई व्यवस्था संभाल रही हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें अब तक स्थायी नहीं किया गया।
उन्होंने कहा कि जब नौकरी की शुरुआत की थी, तब मात्र 3,450 रुपए मिलते थे और इतने सालों की सेवा के बाद भी वेतन केवल 10,500 रुपए तक ही पहुंच सका है।
राजनीतिक उकसावे का आरोप
इस पूरे प्रदर्शन से निगम के स्थापित कर्मचारी संगठनों ने खुद को अलग रखा। संगठनों के प्रतिनिधियों का आरोप है कि इस आंदोलन के पीछे प्रशासनिक या सेवा संबंधी मुद्दों से ज्यादा राजनीतिक मंशा है। उनका दावा है कि कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी से जुड़े नेता कर्मचारियों को गुमराह करके उग्र प्रदर्शन के लिए भड़का रहे हैं।
संबंधित समाचार

देश का फूड बॉस्केट बन चुका है मध्य प्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

इस ट्रस्ट की संपत्तियों पर कोर्ट में उठे सवाल:कौन है ट्रस्टी, कैसे होता है चुनाव; इस शहर की प्रॉपर्टी के मालिकाना हक पर भी बहस

बंजर इलाके में नर्मदा लाएगी हरियाली:1334 करोड़ की परियोजना से इसी सीजन में होगी 47000 हेक्टेयर की सिंचाई

नोटों की माला पहनकर जनसुनवाई में पहुंचा युवक:इस वजह से उठाया ये कदम

वोट चोरी का आरोप:मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ युवाओं का प्रदर्शन

देखिए वीडियो, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान:अगले साल दो बार होगी MPPSC परीक्षा: युवाओं को मिलेगा एक और मौका

कचरा गाड़ी की चपेट में आई मासूम:पैर पर चढ़ा वाहन का पहिया

खूब खाई दूध-रबड़ी अब जेल की रोटी तोड़ेगा जालसाज नवीन ओझा:पांच दिन के रिमांड में भी पूरे नेटवर्क का खुलासा नहीं कर पाई पुलिस

कोर्ट ने अभिनेता राजपाल यादव के खिलाफ जारी किया वारंट:25 लाख के चेक ने बढ़ाई मुश्किलें

बंधक जमीन बेचकर करोड़ों की ठगी:क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर 4.89 लाख उड़ाए

पुलिस का हेलमेट पहनें-सुरक्षित रहें अभियान जारी:36 कार्यक्रमों में 4550 से ज्यादा हेलमेट बांटे

किसने की अपील:गरबा आयोजनों से दूरी बनाए रखें मुस्लिम युवा; काजी-उलेमा पहुंचाएं संदेश

सीसीटीवी फुटेज से पकड़ाए आरोपी:खरीदार सुनार भी गिरफ्तार

जेल से छूटे बदमाश ने मुखबिरी के शक में किए 6 वार:दूसरी वारदात में एक घायल

ब्लैकमेलर शाहरुख कुरैशी पर मानहानि के दो केस:कोर्ट में दर्ज है प्रकरण हुआ था वारंट जारी

ऑटो से उतरते ही ड्राइवर ने दबा दिया एक्सीलेटर:पीछे छूटा गहनों और नकदी से भरा बैग; नंबर से पुलिस ने खोज निकाला

पति बोला था- आज रात खत्म कर दूंगा:पत्नी ने उसे ही मार डाला

सड़क सुरक्षा के लिए नया अभियान:गीत और शॉर्ट फिल्म से यातायात नियमों के प्रति जागरूक होंगे लोग; पुलिस कमिश्नर ने जिम्मेदार नागरिकों और संस्थाओं को किया सम्मानित

रेन वाटर हार्वेस्टिंग में लापरवाही पर कार्रवाई

कॉलेज छोड़ा:साइबर ठगों का नेटवर्क पकड़ा; डेवलपर ने बनाई इतने फर्जी फाइल, करोड़ों की ठगी का खुलासा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!