कम बारिश के बाद अलर्ट: दिसंबर तक शुरू होंगी नई पानी की टंकियां; गरबा पंडालों से जल संरक्षण का संदेश देगा निगम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
आगामी गर्मी में शहर को जलसंकट से बचाने के लिए नगर निगम ने अभी से मोर्चा संभाल लिया है। इस वर्ष शहर में सामान्य से लगभग 10 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है, जिससे भूजल स्तर अपेक्षा के अनुरूप रिचार्ज नहीं हो पाया है। जनवरी-फरवरी से कई इलाकों में जलस्तर गिरने की आशंका को देखते हुए निगम प्रशासन मिशन मोड में कार्ययोजना लागू कर रहा है।
सिटी बस कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में महापौर पुष्यमित्र भार्गव और जलकार्य प्रभारी अभिषेक शर्मा ‘बबलू' ने विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर व्यवस्थाएं जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर आयुक्त आशीष पाठक, कार्यपालन यंत्री, सहायक यंत्री, सभी जोनल अधिकारी और उपयंत्री मौजूद रहे।
मुहिम में जनभागीदारी महत्वपूर्ण
जल संकट से निपटने के लिए निगम आगामी नवदुर्गा उत्सव के दौरान शहर के प्रमुख गरबा पंडालों और आयोजनों के माध्यम से नागरिकों को जल संरक्षण और पानी के विवेकपूर्ण उपयोग के प्रति जागरूक करेगा। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने स्पष्ट किया कि जल सहेजने की इस मुहिम में जनभागीदारी सबसे महत्वपूर्ण साबित होगी।
30 मिलियन लीटर अतिरिक्त पानी रहेगा रिजर्व
जल प्रदाय व्यवस्था को मजबूत करने के लिए नौलखा, गोंदवाले, आजाद नगर, डाकिया और फल-बाग क्षेत्र की 5 प्रमुख टंकियों को दिसंबर तक हर हाल में शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। इन टंकियों के शुरू होने से शहर में 30 मिलियन लीटर प्रतिदिन अतिरिक्त पानी रिजर्व में उपलब्ध रहेगा।
इसके साथ ही फल-बाग क्षेत्र से जुड़ी अन्य 12 से 13 टंकियों के रखरखाव का कार्य भी समयसीमा में पूरा कराया जाएगा। निजी हाईड्रेंट और निजी टैंकर चालकों की बनेगी सूची आपातकालीन जल आपूर्ति व्यवस्था के तहत वर्तमान में संचालित 300 टैंकरों के रूट पुनर्गठित किए जा रहे हैं।
नगर निगम अपने टैंकरों के साथ-साथ निजी हाईड्रेंट और निजी टैंकर चालकों की भी सूची तैयार कर रहा है, ताकि जरूरत पड़ने पर उनका उपयोग किया जा सके। इसके अलावा शहर में बार-बार बंद पड़ने वाले सरकारी बोरिंग की तकनीकी जांच करवाकर उनके संधारण या बदलने की प्रक्रिया समय रहते पूरी की जाएगी।
संबंधित समाचार

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर विपक्ष का प्रदर्शन तेज:विपक्षी नेता बस से जंतर-मंतर रवाना

बीजेपी के कार्यक्रम के बीच सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन:मंत्री-विधायक के सामने महिला वर्कर ने जोड़े हाथ; कहा- 10 हजार में परिवार चलाना मुश्किल

मंत्रीजी को लगा ‘अंतर्वस्त्र’ खरीदी का अनोखा शौक!

वीआईपी नंबरों की नीलामी में घमासान:इतने दावेदार आमने-सामने; अंतिम दिन मुकाबला और बढ़ने की संभावना

स्वस्थ समाज निर्माण ही हमारा संकल्प, रमेश मेंदोला:सेवा संकल्प अभियान; विधानसभा क्षेत्र-2 में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

प्रदेश की विशेषताओं को बढ़ावा देने में करेंगे मदद:एमपीटीएम-2026 में इन्फ्लुएंसर्स से संवाद

विकसित भारत संकल्प सभा में शामिल हुए सीएम:मशाल लेकर बोले; गौरव के साथ आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश

भ्रष्टाचार…आईडीए की सड़क बनने से पहले ही उखड़ने लगी:तुलसी नगर चौराहे से बीसीएम पैराडाइज तक बन रहे मार्ग में ठेकेदार कर रहा लीपापोती

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी:धूप में चादर ओढ़कर डटे युवा; आज से शुरू किया जाएगा हस्ताक्षर अभियान

कचरे के ढेर के बीच महापौर के पोस्टर लगाकर कांग्रेस का प्रदर्शन:सफाई मित्रों के नियमितीकरण; समान वेतन और अनुकंपा नियुक्ति समेत 10 मांगें उठाईं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!