खबर
Top News

एयरपोर्ट का ट्रैफिक डाउन: पहले 3 महीने उड़ान भरी; फिर लगातार गिरा ग्राफ, 9 महीने में इतने लाख यात्री घटे

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

04 अक्टूबर 2026, 3:58 pm
शेयर करें:
एयरपोर्ट का ट्रैफिक डाउन

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट पर वर्ष 2026 की शुरुआत यात्री ट्रैफिक के लिहाज से अच्छी रही, लेकिन अप्रैल के बाद तस्वीर तेजी से बदल गई।

जनवरी से मार्च तक यात्रियों की संख्या पिछले साल की समान अवधि से ज्यादा रही, लेकिन इसके बाद लगातार छह महीनों तक गिरावट दर्ज होती रही।

नतीजा यह रहा कि जनवरी से सितंबर 2026 तक एयरपोर्ट पर पिछले साल की तुलना में 1 लाख 14 हजार 709 यात्री कम रहे। इसी अवधि में उड़ानों की संख्या भी 1,762 घट गई।

एयरपोर्ट प्रबंधन के मुताबिक, जनवरी से सितंबर 2025 के दौरान कुल 32 लाख 61 हजार 348 यात्री आए-जाए थे। इस साल इसी अवधि में यह संख्या घटकर 31 लाख 46 हजार 639 रह गई। यानी यात्री संख्या में करीब 3.5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

जनवरी से मार्च तक एयरपोर्ट का ग्राफ रहा ऊपर
साल के शुरुआती तीन महीने इंदौर एयरपोर्ट के लिए बेहतर रहे। जनवरी 2025 में 3 लाख 77 हजार 207 यात्रियों की तुलना में जनवरी 2026 में 3 लाख 97 हजार 98 यात्री दर्ज हुए।

फरवरी में भी यात्री संख्या 3 लाख 71 हजार 437 से बढ़कर 3 लाख 82 हजार 343 हो गई, जबकि मार्च में 3 लाख 46 हजार 8 की तुलना में 3 लाख 58 हजार 979 यात्री दर्ज किए गए।

तीनों महीनों को मिलाकर जनवरी-मार्च 2026 में एयरपोर्ट पर 11 लाख 37 हजार 420 यात्री रहे, जबकि 2025 में यह संख्या 10 लाख 94 हजार 652 थी। यानी पहली तिमाही में 42 हजार 768 यात्रियों की बढ़त मिली।

उड़ानों के लिहाज से भी इस दौरान स्थिति स्थिर रही। जनवरी में 2,861 के मुकाबले 2,882 उड़ानें, फरवरी में 2,642 के मुकाबले 2,815 और मार्च में 2,569 के मुकाबले 2,608 उड़ानें संचालित हुईं।

अप्रैल से बदला पूरा ट्रेंड
अप्रैल से एयरपोर्ट के यात्री ग्राफ में गिरावट शुरू हो गई। इस महीने 2025 में 3 लाख 62 हजार 458 यात्रियों के मुकाबले 2026 में 3 लाख 45 हजार 359 यात्री दर्ज हुए। मई में भी आंकड़ा नीचे रहा। पिछले साल के 3 लाख 69 हजार 372 यात्रियों की तुलना में इस बार 3 लाख 62 हजार 789 यात्री रहे।

जून में गिरावट और तेज हो गई। 2025 में 3 लाख 63 हजार 107 यात्रियों के मुकाबले 2026 में सिर्फ 3 लाख 23 हजार 484 यात्री रहे। जुलाई में भी पिछले साल के 3 लाख 58 हजार 809 की तुलना में इस बार 3 लाख 21 हजार 31 यात्री दर्ज किए गए।

अगस्त में 3 लाख 61 हजार 30 के मुकाबले 3 लाख 30 हजार 731 और सितंबर में 3 लाख 35 हजार 933 के मुकाबले सिर्फ 3 लाख 10 हजार 765 यात्री रहे।

छह महीने की गिरावट ने पहली तिमाही की बढ़त मिटाई
अप्रैल से सितंबर के बीच इंदौर एयरपोर्ट पर कुल 20 लाख 9 हजार 219 यात्री दर्ज हुए, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह संख्या 21 लाख 66 हजार 696 थी। यानी केवल छह महीनों में 1 लाख 57 हजार 477 यात्रियों की कमी रही।

यही गिरावट जनवरी से मार्च की 42 हजार 768 यात्रियों की बढ़त पर भारी पड़ गई। इस वजह से नौ महीने का कुल आंकड़ा भी पिछले साल से नीचे चला गया।

उड़ानों की संख्या भी हुई कम
यात्रियों की कमी के साथ इंदौर एयरपोर्ट पर उड़ानों की संख्या भी घटी है। जनवरी से सितंबर 2025 के दौरान कुल 24,339 उड़ानें संचालित हुई थीं, जबकि 2026 में यह संख्या घटकर 22,577 रह गई। यानी 1,762 उड़ानों की कमी दर्ज हुई।

जून, जुलाई और अगस्त में उड़ानों की संख्या में विशेष गिरावट देखने को मिली। हालांकि सितंबर में उड़ानों की संख्या अगस्त की तुलना में बढ़ी, लेकिन इसके बावजूद यात्रियों की संख्या में सुधार नहीं हुआ।

सितंबर में सबसे नीचे पहुंचा यात्री ट्रैफिक
नौ महीने के आंकड़ों में सितंबर सबसे कमजोर महीनों में रहा। इस महीने सिर्फ 3 लाख 10 हजार 765 यात्री दर्ज हुए। खास बात यह है कि सितंबर में उड़ानों की संख्या अगस्त से बढ़कर 2,319 हो गई, लेकिन यात्रियों की संख्या 3 लाख 30 हजार 731 से घटकर 3 लाख 10 हजार 765 रह गई। यह संकेत देता है कि केवल उड़ानों की संख्या बढ़ाना पर्याप्त नहीं है, यात्री मांग बढ़ना भी जरूरी है।

एयरपोर्ट से जुड़े कारोबार पर भी असर
यात्री ट्रैफिक में गिरावट का असर केवल एयरलाइंस तक सीमित नहीं रहता। एयरपोर्ट से जुड़े टैक्सी ऑपरेटर, होटल, ट्रैवल एजेंसियां, पर्यटन सेवाएं और अन्य स्थानीय कारोबार भी यात्रियों की संख्या पर निर्भर करते हैं।

इंदौर एयरपोर्ट का यात्री ग्राफ लगातार छह महीने नीचे रहने से इन कारोबारों की गतिविधियों पर भी दबाव पड़ने की आशंका है। अब एयरपोर्ट और विमानन क्षेत्र की नजर आने वाले त्योहारों, पर्यटन सीजन और नई उड़ानों पर है।

आने वाले महीनों में सुधार की उम्मीद
त्योहारी मौसम और पर्यटन गतिविधियों में तेजी से यात्री संख्या बढ़ने की उम्मीद की जा रही है। नई उड़ानों, बेहतर कनेक्टिविटी और यात्रियों की मांग के बढ़ने से एयरपोर्ट का ग्राफ दोबारा ऊपर आ सकता है।

हालांकि आंकड़े बता रहे हैं कि पहली तिमाही की बढ़त के बाद अप्रैल से सितंबर तक लगातार छह महीने की गिरावट ने पूरे नौ महीने का प्रदर्शन कमजोर कर दिया है।

अब चुनौती सिर्फ उड़ानों की संख्या बढ़ाने की नहीं, बल्कि इंदौर से यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या को फिर से मजबूत स्तर पर लाने की है।

संबंधित समाचार

खड़े हनुमान प्रतिमा में दिखी दरार
Top News

खड़े हनुमान प्रतिमा में दिखी दरार:भक्तों में भारी आक्रोश

13 minutes ago
हंगामे से विचलित नहीं हुए सीएम
Top News

हंगामे से विचलित नहीं हुए सीएम:सुनी युवती की बात; भाजपा कार्यकर्ता बनकर पहुंची थी बैठक में

21 minutes ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:SDM कार्यालय के बाबू पर रिश्वत मांगने के आरोप; केस दर्ज

35 minutes ago
19 अपराधों से लदे कालू पेट्रोल को फिर भेजा जेल
Top News

19 अपराधों से लदे कालू पेट्रोल को फिर भेजा जेल:हत्या के मामले में मिली जमानत हाई कोर्ट ने की निरस्त

37 minutes ago
कार के आर्म रेस्ट बॉक्स में छिपा रखी थी एमडी ड्रग्स
Top News

कार के आर्म रेस्ट बॉक्स में छिपा रखी थी एमडी ड्रग्स:दो शाहरुख से डेढ़ लाख का माल जब्त

about 1 hour ago
कपड़ा कारोबारी को सब्सिडी वाला लोन दिलाने का कहकर लिया था झांसे में
Top News

कपड़ा कारोबारी को सब्सिडी वाला लोन दिलाने का कहकर लिया था झांसे में:63 लाख रुपए हड़प गए जैन बंधु; क्राइम ब्रांच में शिकायत

about 1 hour ago
शहर में चोरों की धमाचौकड़ी, टांडा-बाग के तीन गिरफ्तार
Top News

शहर में चोरों की धमाचौकड़ी, टांडा-बाग के तीन गिरफ्तार:कहीं खड़ी बाइक गायब; कहीं घर-दुकान में हुई चोरी

about 1 hour ago
विबग्योर स्कूल के विद्यार्थियों ने जाना ट्रैफिक साथी एप का महत्व
Top News

विबग्योर स्कूल के विद्यार्थियों ने जाना ट्रैफिक साथी एप का महत्व:पुलिस ने हेलमेट-सीट बेल्ट और ई-चालान की दी जानकारी

about 2 hours ago
प्रतिबंधित सड़कों पर ई-रिक्शा दौड़ाया तो खैर नहीं
Top News

प्रतिबंधित सड़कों पर ई-रिक्शा दौड़ाया तो खैर नहीं:ट्रैफिक पुलिस ने चौराहों पर ई-रिक्शा चालकों को समझाए नियम

about 2 hours ago
तीन साल बाद फिर मुंबई इंडियंस की कमान संभालेंगे रोहित शर्मा
Top News

तीन साल बाद फिर मुंबई इंडियंस की कमान संभालेंगे रोहित शर्मा:हार्दिक पंड्या की जगह बने कप्तान; 5 IPL खिताब जिताए

about 2 hours ago
दोहरे हत्याकांड में हर्ष की चालाकी का हुआ खुलासा
Top News

दोहरे हत्याकांड में हर्ष की चालाकी का हुआ खुलासा:दिल्ली का टिकट, देवास में उतरा; फिर इंदौर लौटा कातिल

about 2 hours ago
देखिये वीडियो, सब्जी मंडी के लिए सड़क पर उतरी कांग्रेस
Top News

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी के लिए सड़क पर उतरी कांग्रेस:प्रदेश अध्यक्ष बोले- गोलियां मारना चाहते हो तो मारो; हम तैयार हैं, गरीबों की रोजी-रोटी पर लात मारी

about 2 hours ago
खंडेलवाल का कांग्रेस पर तीखा वार
Top News

खंडेलवाल का कांग्रेस पर तीखा वार:बोले- बाबा साहब को चुनाव हराने वाले आज संविधान बचाने की बात कर रहे

about 2 hours ago
देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद
Top News

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद:कांग्रेस का प्रदर्शन; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी सड़क पर उतरे, पुलिस से धक्का-मुक्की, डंडा छीनने की कोशिश

about 2 hours ago
जीवाजी यूनिवर्सिटी में छात्रों की जेब पर डाका
Top News

जीवाजी यूनिवर्सिटी में छात्रों की जेब पर डाका:अंतिम तारीख से पहले ही लेट फीस की वसूली

about 2 hours ago
ग्वालियर में 11 महीने में डेंगू-मलेरिया के 390 मरीज
Top News

ग्वालियर में 11 महीने में डेंगू-मलेरिया के 390 मरीज:कीवी और बकरी के दूध की बढ़ी मांग

about 3 hours ago
देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद ने पकड़ा जोर
Top News

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद ने पकड़ा जोर:कांग्रेस का पैदल मार्च; दुकान लगाने पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, बैरिकेडिंग से यातायात प्रभावित, वाहन रेंगते नजर आए

about 3 hours ago
रेलवे कर्मचारी ने शादी का सपना दिखाकर बनाए संबंध
Top News

रेलवे कर्मचारी ने शादी का सपना दिखाकर बनाए संबंध:विरोध किया तो जान से मारने की धमकी

about 3 hours ago
सब्जी मंडी विवाद में आज फिर टकराव के आसार
Top News

सब्जी मंडी विवाद में आज फिर टकराव के आसार:प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष खुद लगाएंगे दुकान; पुलिस ने की बैरिकेडिंग

about 3 hours ago
तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर:तीन लोग घायल; चालक वाहन मौके पर छोड़कर भागा

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!