खबर
Top News

पाइप डालकर सड़क की खुदाई को भर दिया कोरी गिट्‌टी से: रेस्टोरेशन के नाम पर मनमानी

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

23 दिसंबर 2025, 4:56 pm
शेयर करें:
पाइप डालकर सड़क की खुदाई को भर दिया कोरी गिट्‌टी से

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम मुख्यालय के सामने ड्रेनेज लाइन के लिए बांड सड़क की खुदाई की गई। पाइप डालने के बाद ठेकेदार ने रेस्टोरेशन के नाम पर गिट्टी भर दी। इससे शहरवासियों की मुसीबत बढ़ गई। वाहन गिट्टी में फंसकर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे है। गिट्टी उछलकर लोगों को घायल कर रही है। इसके बाद भी निगम के जिम्मेदार अफसर मूकदर्शक हैं। जल्द सुधारी नहीं गई तो बड़ा हादसा होने का अंदेशा है।

नगर निगम अफसर, नेता और ठेकेदारो की मिलीभगत से निगम में मनमानी का आलम है। अफसरों की मनमानी से शहरवासियो की मुसीबत बढ़ जाती है। निगम अफसर लोगों की परेशानी को समझने की जहमत नहीं उठाते। निगम मुख्यालय के सामने जो भी वाहन गिट्टीभरी सड़क से से निकलता है वह फंस जाता है।

कई बार तो गिट्टी धंसने ओर सडक़ के किनारे उंचे होने से दो पहिया वाहन गिरकर घायल हो गए। भीड़भाड़ वाली सडक़ पर लापरवाही पूर्वक किए गए कार्य से पूरी सडक़ पर गिट्टी ही गिट्टी बिखर गई है जिससे आनेजाने वाले वाहनों के पहिए से उछलकर गिट्टी आम राहगीरों को घायल भी कर रही है।

निगम मुख्यालय के सामने ही निगमायुक्त दिलीपकुमार यादव की नाक के नीचे ठेकेदार की लापरवाही को अब तक किसी अधिकारी ने नहीं देखा है। हालात इतने खराब हैं कि सडक़ पर बिखरी गिट्टी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। इसके बाद भी ड्रेनेज विभाग प्रभारी अश्विन जनवदे और जनकार्य प्रभारी श्रीकांत कांटे पूरी तरह लापरवाह बने हुए है।

बदहाल शहर: नगर निगम द्वारा शहरभर में पानी और ड्रेनेज की नई पाइपलाइन डालने का कार्य बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। अफसर, नेता और ठेकेदार मिलीभगत कर मनमाने तरीके से कार्य कर रहे है। इसके चलते अधिकतर सडक़ो पर जहां खुदाई की गई है, वहां रेस्टोरेशन के नाम पर मिट्टी के उपर गिट्टी भर दी गई है। कोई भी जिम्मेदार इस तरह के रेस्टोरेशन पर नकेल कसने को तैयार नहीं जबकि सडक़ पर बिखरी गिट्टी आमजन के लिए जानलेवा भी साबित हो सकती है।

घायल हुआ बाइक सवार
निगम मुख्यालय के सामने सडक़ पर बिखरी गिट्टी से होकर जब एक तेज रफ्तार कार निकली तो एक गिट्टी उछलकर एक बाइक चालक युवक के चेहरे पर लगी। इससे उसकी आंख के नीचे गहरी चोट लगी। मोके पर मोजूद लोगों ने तत्काल युवक को सुरक्षित दूर लेकर गए। घायल ने बताया बीएलओ है। इसी कार्य को कर वापस लौट रहा था।

जल्द सुधार होगा...
ठेकेदार को कहा गया है। जल्द सीमेंट के साथ मिक्स गिट्टी डलवाई जाएगी। - श्रीकांत कांटे, कार्यपालन यंत्री, जनकार्य विभाग

टैग:

संबंधित समाचार

मां बगलामुखी की शरण में पहुंचे अभिनेता विवेक ओबेरॉय
Top News

मां बगलामुखी की शरण में पहुंचे अभिनेता विवेक ओबेरॉय:गिरी महाराज से लिया आशीर्वाद

about 1 hour ago
कृष्णबाग की कार्रवाई की आड़ में अयोध्यापुरी के घरों पर भी चला प्रशासन का बुलडोजर
Top News

कृष्णबाग की कार्रवाई की आड़ में अयोध्यापुरी के घरों पर भी चला प्रशासन का बुलडोजर:लोगों की चीख- न हमारा विवाद, न नोटिस, फिर किस बात की सजा?

about 3 hours ago
उजड़ी कृष्ण बाग कॉलोनी
Top News

उजड़ी कृष्ण बाग कॉलोनी:बुलडोजर ने सिर्फ मकान नहीं तोड़े; कई परिवारों के सपने भी मलबे में दब गए

about 3 hours ago
हमारी रजिस्ट्री कराने वाले कौन थे?
Top News

हमारी रजिस्ट्री कराने वाले कौन थे?:जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब होगी; अब लोहे पर भंगार कबाड़ा कारोबारियों की नजर!

about 3 hours ago
बकाया शुल्क नहीं चुकाने पर मीट की दुकान सील
Top News

बकाया शुल्क नहीं चुकाने पर मीट की दुकान सील:बम्बई बाजार में गंदगी मिलने पर 2 हजार का जुर्माना

about 4 hours ago
आज से शराब की सप्लाई के पहले गुणवत्ता जांच जरूरी
Top News

आज से शराब की सप्लाई के पहले गुणवत्ता जांच जरूरी:मध्य प्रदेश में शराब की हर खेप पर रहेगी नजर; रासायनिक जांच रिपोर्ट के बिना नहीं होगा वितरण

about 4 hours ago
भारतीय किसान संघ का दो दिवसीय महिला सम्मेलन महेश्वर में संपन्न
Top News

भारतीय किसान संघ का दो दिवसीय महिला सम्मेलन महेश्वर में संपन्न:किसान संगठन की मजबूती में महिलाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण

about 4 hours ago
लापरवाह बाइक सवारों को बीच चौराहे रोककर काटा 1500 रुपए का चालान
Top News

लापरवाह बाइक सवारों को बीच चौराहे रोककर काटा 1500 रुपए का चालान:चलती गाड़ी पर मोबाइल से बात करने; नो पार्किंग और अमानक नंबर प्लेट वालों पर भी हुई कार्रवाई

about 4 hours ago
जैन समाज ने लिया 12 माह भोजनशाला चलाने का संकल्प
Top News

जैन समाज ने लिया 12 माह भोजनशाला चलाने का संकल्प:बड़ी संख्या में जैन समाजजन रहे मौजूद

about 4 hours ago
गाड़ी निजी, ठाट सरकारी
Top News

गाड़ी निजी, ठाट सरकारी:इमरजेंसी लाइट लगाकर घूम रहा था; ट्रैफिक पुलिस ने दिया 3 हजार का झटका

about 4 hours ago
भ्रष्ट वार्डन मंजुला जरिया सस्पेंड
Top News

भ्रष्ट वार्डन मंजुला जरिया सस्पेंड:शासकीय बालिका छात्रावास में रहते समय किया था भारी भ्रष्टाचार

about 4 hours ago
ब्राउन शुगर के साथ दोबारा पकड़ाया
Top News

ब्राउन शुगर के साथ दोबारा पकड़ाया:12 ग्राम माल जब्त

about 4 hours ago
क्या विधायक और महापौर की सियासत में उलझी सब्जी मंडी
Top News

क्या विधायक और महापौर की सियासत में उलझी सब्जी मंडी:इतने विक्रेताओं के रोजगार पर आया संकट; एक-दूसरे के पाले में गेंद डालने का आरोप

about 4 hours ago
शंका में विनय की हत्या दोस्त गिरफ्तार
Top News

शंका में विनय की हत्या दोस्त गिरफ्तार:पहचान छिपाने के लिए शव जलाया

about 5 hours ago
करोड़ों की परियोजना का लोकार्पण
Top News

करोड़ों की परियोजना का लोकार्पण:फिर भी खेत प्यासे; सूखने की कगार पर फसलें

about 5 hours ago
सात फेरों के अगले दिन ही रिश्ते से इनकार
Top News

सात फेरों के अगले दिन ही रिश्ते से इनकार:पत्नी बोली- मुझे अफसर से करनी थी शादी; पति ने लगाए ब्लैकमेलिंग के आरोप

about 5 hours ago
सरकार की आंख की किरकिरी बने प्रह्लाद पांडे
Top News

सरकार की आंख की किरकिरी बने प्रह्लाद पांडे:तड़के गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस दंपति के तेवर देख उलटे पैर लौटी

about 5 hours ago
वीडियो देखिये, लाखों खर्च कर खरीदीं ईवी गाड़ियां
Top News

वीडियो देखिये, लाखों खर्च कर खरीदीं ईवी गाड़ियां:अब पार्किंग में खड़ी-खड़ी हो रहीं कबाड़; स्मार्ट सिटी कार्यालय के बाहर धूल खा रहे इलेक्ट्रिक वाहन

about 5 hours ago
रितेश-जेनेलिया की रोमांटिक तस्वीर ने ताजा कीं राहुल गांधी की बचपन की यादें
Top News

रितेश-जेनेलिया की रोमांटिक तस्वीर ने ताजा कीं राहुल गांधी की बचपन की यादें:गाने के साथ लगाई इंस्टाग्राम स्टोरी; चर्चा में आया राजीव और सोनिया गांधी की जिंदगी से जुड़ा दिलचस्प किस्सा

about 5 hours ago
बैतूल दौरे पर अजा आयोग अध्यक्ष के सख्त तेवर
Top News

बैतूल दौरे पर अजा आयोग अध्यक्ष के सख्त तेवर:बस्तियों से लेकर थाने तक जानी जमीनी हकीकत; धर्मांतरण की शिकायतों पर जांच के निर्देश

about 5 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!