इंदौर के बाद अब यहां मिला दूषित पानी: बोरवेल के जल में मिले जानलेवा बैक्टीरिया और जहरीले रसायन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
शहर की पार्श्वनाथ कॉलोनी के बोरवेल के पानी की जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद क्षेत्र में चिंता और आक्रोश का माहौल है।
कॉलोनी के निवासियों का दावा है कि पानी के नमूनों में ई-कोलाई और कोलीफॉर्म बैक्टीरिया के साथ कई हानिकारक रासायनिक तत्व भी पाए गए हैं।
रहवासियों ने स्वयं पानी के नमूनों की जांच करवाई थी
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों से जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर रहवासियों ने भोपाल स्थित प्रयोगशाला में स्वयं पानी के नमूनों की जांच करवाई थी।
निवासियों के मुताबिक, प्रयोगशाला की रिपोर्ट में निकेल, सायनाइड, फेनोलिक यौगिक और डिटर्जेंट की मौजूदगी सामने आई है।
स्वास्थ्य समस्या का खतरा
विशेषज्ञों के हवाले से बताया गया है कि इस तरह का दूषित पानी पीने से गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।
इनमें डायरिया और हैजा जैसी बीमारियों के अलावा किडनी, लीवर और तंत्रिका तंत्र पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने का खतरा शामिल है।
भूजल में रासायनिक प्रदूषण की आशंका
जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद पार्श्वनाथ कॉलोनी के रहवासियों ने चिंता जताई है।
यह जानकारी आसपास के नागझिरी क्षेत्र तक पहुंचने के बाद वहां के लोगों में भी विरोध की तैयारी की चर्चा है।
पार्षद प्रतिनिधि बाबूलाल बाघेला ने आरोप लगाया कि औद्योगिक क्षेत्र की कुछ केमिकल कंपनियां लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ कर रही हैं।
उनका कहना है कि कुछ कारखानों से निकलने वाला रासायनिक पानी सीधे नालों में छोड़ा जा रहा है।
इसके चलते नाले के आसपास रहने वाले लोगों को चर्म रोग जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
फार्मा और केमिकल कंपनियों पर अपशिष्ट निस्तारण में लापरवाही के आरोप
स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि क्षेत्र की कुछ फार्मा और केमिकल कंपनियां अपने जहरीले अपशिष्ट पदार्थों का उचित तरीके से निस्तारण नहीं कर रही हैं।
उनका दावा है कि औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाला दूषित पानी जमीन में पहुंच रहा है, जिससे भूजल प्रभावित हो रहा है और बोरवेल तक रासायनिक प्रदूषण पहुंचने की आशंका है।
रहवासियों ने इस मामले में जिम्मेदार विभागों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं।
उनका कहना है कि समय रहते प्रदूषण के स्रोतों की पहचान कर कार्रवाई नहीं की गई तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।
स्वास्थ्य और भूजल सुरक्षा को लेकर जांच की मांग
देवास रोड औद्योगिक क्षेत्र में दूषित पानी को लेकर उठे सवालों के बीच स्थानीय लोगों ने संबंधित विभागों से निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार औद्योगिक इकाइयों पर कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्र के अन्य कारखाना संचालकों ने भी भूजल की गुणवत्ता को लेकर चिंता जताई है।
संबंधित समाचार

गौरव दिवस पर राज्यपाल ने जनजातीय परिजनों के साथ किया भोजन:केंद्रीय राज्यमंत्री भी रहीं मौजूद; बाजरे और ज्वार की रोटी के साथ पारंपरिक भाजी का लिया लुत्फ

ऑपरेशन मिडनाइट:1419 बदमाश चेक; 722 पर कार्रवाई, 289 नशेड़ी चालक पकड़े, 294 वारंट तामील, ड्रोन से निगरानी, नशाखोरी पर भी प्रहार

बेटी के नाम संपत्ति करवाकर दो करोड़ हड़पने वाला अब रिमांड पर:खरीदार को न कब्जा दिया न ही रकम लौटाई; भाई और बेटी की भूमिका भी तलाश रही पुलिस

सीलिंग की जमीन पर श्रीराम बिल्डर्स का मालिकाना हक कैसे:एक तरफ जमीन के पुराने दस्तावेजों पर सवाल; दूसरी तरफ हाईकोर्ट का बिल्डर के पक्ष में आदेश

सेना की 3100 KM की अनोखी हवाई मुहिम:पहली बार नेशनल हाईवे पर उतरेंगे माइक्रोलाइट विमान; समुद्र के ऊपर भी भरेंगे उड़ान

टीआई हत्याकांड मामला:ट्रक ड्राइवर ने हादसे के बाद सरगना को किया था फोन; हरदा से गुजरात तक फैला था नेटवर्क

तीन घंटे किसकी निगरानी में रहा रामराजा सरकार का खजाना:कलेक्टर से सीसीटीवी फुटेज; अधिकारियों की सूची और कार्रवाई के दस्तावेज सार्वजनिक करने की मांग

पुलिस ने बॉलीवुड हस्तियों की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की:गैंगस्टर की धमकियों के बीच बढ़ाई गई सतर्कता

क्रांतिसूर्य का जीवन, संघर्ष, चेतना व अन्याय के विरुद्ध लड़ाई का प्रतीक:जनजातीय गौरव सप्ताह; टंट्या मामा की प्रतिमा पर स्वच्छता अभियान

नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व हुआ प्रारंभ, आज होगा खरना:कल अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य; लौकी-भात के सात्विक प्रसाद से शुरू हुई व्रत-साधना

इंटरनेशनल ठगी रैकेट का खुलासा:ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर लगाया लोगों को चूना; लंदन के नंबर से चल रहा था खेल, दो युवक गिरफ्तार

मेट्रो के समय में बदलाव:इस दिन से लागू होगा नया शेड्यूल; यात्रा से पहले जान लें पहली और आखिरी ट्रेन का समय

जमीन विवाद में देवर ने पार की रिश्तों की हदें:पुरानी रंजिश के चलते अपनी ही भाभी की निजता से किया खिलवाड़; आरोपी हिरासत में

गुंडों के आगे सदर बाजार पुलिस ने डाले हथियार:महिलाओं को पीटने के घंटों बाद चार बदमाशों पर दर्ज किया केस; घर में घुसकर बच्चों को भी धमकाने का आरोप

धनकुबेर निकला SDO:अब तक इतने करोड़ की संपत्ति मिली; आय से 560% ज्यादा होने का आकलन

महिला की मौत से आक्रोशित परिजनों का हंगामा:लाठी-डंडों से डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ के चैंबर के कांच फोड़े

4.5 किलो गांजे के मामले का फरार आरोपी हुआ गिरफ्तार

बाइक चोर का निकाला जुलूस:बीच सड़क पर लगवाई उठक-बैठक; जेवर बेचने पहुंचे दो बदमाश भी गिरफ्तार

वीडियो देखिये, इस पार्टी के पुतला दहन के दौरान बड़ा हादसा:आग बुझाते समय पुलिसकर्मी झुलसा; कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज, अस्पताल पहुंचे SP

15 हजार रुपए का था सौदा:12 हजार लेते पंचायत सचिव गिरफ्तार; लाइसेंस पर दस्तखत के लिए मांगी रिश्वत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!