खबर
Top News

10 के बाद अब 15 करोड़ के लोन का जाल: बड़े कारोबारी से 1.5 करोड़ की साइबर ठगी; साउथ फिल्म इंडस्ट्री तक पहुंची जांच

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

01 अगस्त 2026, 3:49 pm
शेयर करें:
10 के बाद अब 15 करोड़ के लोन का जाल

वीडियो कॉल पर नकदी से भरे कार्टन दिखाकर जीता भरोसा

200 से ज्यादा खातों में बांटी गई रकम, एक अभिनेता और अभिनेत्री की भूमिका भी जांच के दायरे में

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बड़े कारोबारियों को करोड़ों रुपए का बिजनेस लोन दिलाने का झांसा देकर साइबर ठगी करने वाले संगठित गिरोह का नेटवर्क अब पहले से भी बड़ा नजर आ रहा है। 10 करोड़ रुपए का लोन दिलाने के नाम पर एक कारोबारी से एक करोड़ रुपए ठगने का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि अब इसी गिरोह द्वारा शहर के एक नामी रोड कंस्ट्रक्शन कारोबारी को निशाना बनाने का खुलासा हुआ है। आरोप है कि इस बार ठगों ने 15 करोड़ रुपए का बिजनेस लोन मंजूर कराने का झांसा देकर कारोबारी से डेढ़ करोड़ रुपए से अधिक ऐंठ लिए।

जांच में सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि ठगी का तरीका पहले वाले मामले से हूबहू मिलता है। आरोपियों ने वीडियो कॉल पर नोटों से भरे कार्टन दिखाए, करोड़ों रुपए नकद होने का दावा किया गया और कारोबारी का भरोसा जीतने के बाद प्रोसेसिंग फीस, एडवांस ब्याज, एनओसी, रजिस्ट्रेशन और अन्य औपचारिकताओं के नाम पर चरणबद्ध तरीके से रकम वसूली जाती रही।

पीड़ित कारोबारी के अधिवक्ता रोहित जैन के अनुसार ठगों ने वीडियो कॉल पर कई कार्टन दिखाकर दावा किया कि उनमें 15 करोड़ रुपए नकद रखे हैं। कारोबारी से कहा गया कि कुछ और औपचारिकताएं पूरी कर दी जाएं तो पूरी राशि तत्काल सौंप दी जाएगी। इससे पहले सामने आए 10 करोड़ वाले मामले में भी आरोपियों ने नोटों के बंडलों का वजन तक समझाकर कारोबारी को विश्वास में लिया था।

साउथ फिल्म इंडस्ट्री का कनेक्शन जांच के घेरे में... इस पूरे रैकेट में एक नया और सनसनीखेज पहलू भी सामने आया है। जांच एजेंसियां साउथ फिल्म इंडस्ट्री के एक अभिनेता और एक अभिनेत्री की कथित भूमिका की भी जांच कर रही है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों का इस्तेमाल कारोबारियों का भरोसा मजबूत करने और नेटवर्क को विश्वसनीय दिखाने के लिए किया गया हो सकता है। हालांकि उनकी भूमिका की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई, जांच जारी है।

पहले मामले में कोर्ट ने वापस करवाए थे एक करोड़... इसी गिरोह के खिलाफ सामने आए पहले मामले में जिला कोर्ट ने साइबर सेल द्वारा फ्रीज कराई गई एक करोड़ रुपए की राशि पीड़ित कारोबारी को लौटाने का आदेश दिया था। कोर्ट के आदेश के बाद बैंक ने पूरी राशि कारोबारी के खाते में जमा कर दी थी। साइबर ठगी के मामलों में इतनी बड़ी रकम की वापसी का यह दुर्लभ मामला माना गया था।

मोबाइल लेकर डेटा स्कैन किया और फर्जी दस्तावेज बनाए
शिकायत के अनुसार गिरोह ने कारोबारी का मोबाइल कुछ समय के लिए अपने कब्जे में लेकर उसमें मौजूद ई-मेल, दस्तावेज और अन्य डेटा स्कैन किया। बाद में उसी जानकारी का इस्तेमाल कर कथित रूप से ऐसे दस्तावेज तैयार किए गए, जिन पर कारोबारी के हस्ताक्षर तक नहीं थे।

जांच में यह भी सामने आया कि कारोबारी से वसूले गए डेढ़ करोड़ रुपए को ट्रेसिंग से बचाने के लिए 200 से अधिक बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिया गया। इससे शंका और मजबूत हुई है कि यह कोई सामान्य साइबर ठग नहीं, बल्कि सुनियोजित अंतरराज्यीय नेटवर्क है।

संबंधित समाचार

यूपीआई शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला
Top News

यूपीआई शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला:2000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर एमडीआर को चुनौती

about 8 hours ago
हाईवे पर गायों के झुंड से टकराया तेज रफ्तार ट्रक
Top News

हाईवे पर गायों के झुंड से टकराया तेज रफ्तार ट्रक:3 की मौत; 4 घायल, चालक हिरासत में

about 9 hours ago
जर्जर मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा
Top News

जर्जर मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा:दूसरे घर की दीवार गिरी; 3 की मौत, कई लोग घायल

about 9 hours ago
UPI शुल्क के खिलाफ व्यापारियों का विरोध
Top News

UPI शुल्क के खिलाफ व्यापारियों का विरोध:दुकानों पर लगाएंगे पोस्टर; कारोबारी बोले- बढ़ सकती है लेन-देन की लागत

about 9 hours ago
70 विदेशियों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने का खुलासा
Top News

70 विदेशियों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने का खुलासा:इतने जिलों में फैला नेटवर्क; दलालों से लेकर सरकारी सत्यापन तक जांच

about 9 hours ago
ऑनलाइन ठगी के 2 नए मामले
Top News

ऑनलाइन ठगी के 2 नए मामले:एक रुपए भेजने के नाम पर लिंक खुलवाई; खाते से उड़ाए रुपए

about 9 hours ago
धर्मनगरी में युवा धर्म संसद
Top News

धर्मनगरी में युवा धर्म संसद:इतने राज्यों से पहुंचेंगे इतने विद्यार्थी; शिक्षक-शोधकर्ता और धर्माचार्य भी होंगे शामिल

about 9 hours ago
यूपीआई पर विपक्ष के नेता और सरकार आमने-सामने
Top News

यूपीआई पर विपक्ष के नेता और सरकार आमने-सामने:इस देश के दबाव का आरोप; वित्त मंत्रालय ने किया फैसले का बचाव

about 10 hours ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; नोट लेते ही दबोचा

about 10 hours ago
इस कंपनी का पूर्व सांसद पर इतने करोड़ की मानहानि का केस
Top News

इस कंपनी का पूर्व सांसद पर इतने करोड़ की मानहानि का केस:घी को ‘नकली’ बताने वाले बयान से जुड़ा विवाद; इस दिन होगी अगली सुनवाई

about 10 hours ago
देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने दिखाई मानवता
Top News

देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने दिखाई मानवता:घायल व्यक्ति को समय पर ऑटो से पहुंचाया अस्पताल; ड्यूटी के साथ दिखाई इंसानियत

about 10 hours ago
शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन
Top News

शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन:मोबाइल टावर पर चढ़ीं; लगाए ये गंभीर आरोप

about 10 hours ago
पीएफ के लिए बेसिक सैलरी लिमिट बढ़कर इतने हजार
Top News

पीएफ के लिए बेसिक सैलरी लिमिट बढ़कर इतने हजार:इतने साल बाद बदलाव; इतने लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा, बढ़ेगी बचत और पेंशन कवरेज

about 10 hours ago
समय पर नहीं जागती पुलिस तो सैकड़ों लोगों की जान जाती
Top News

समय पर नहीं जागती पुलिस तो सैकड़ों लोगों की जान जाती:शिवांजय राजपूत केवल दो पेटियां ही खपा पाया था

about 11 hours ago
पूरे प्रदेश के नगर निगमों में यह सबसे कमाऊ
Top News

पूरे प्रदेश के नगर निगमों में यह सबसे कमाऊ:अकेले इतने करोड़ की वसूली;16 निगमों ने मिलकर जुटाए इतने रुपए

about 11 hours ago
पुलिस नहीं ले रही पीड़ितों के बयान
Top News

पुलिस नहीं ले रही पीड़ितों के बयान:37 मौतों का मामला; राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य से शिकायत

about 11 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:छात्रों की गूंज; युवाओं के बीच पहुंच रही कांग्रेस, कहीं गिटार-जामिंग तो कहीं टैटू

about 11 hours ago
शहर के 10 प्रमुख मार्गों और चौराहों का बदला जाएगा नाम
Top News

शहर के 10 प्रमुख मार्गों और चौराहों का बदला जाएगा नाम:नामकरण समिति की बैठक में प्रस्ताव स्वीकृत; अंतिम मंजूरी के लिए एमआईसी भेजा

about 11 hours ago
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशासन की फीस व्यवस्था पर उठाए सवाल
Top News

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशासन की फीस व्यवस्था पर उठाए सवाल:कहा- मुद्दा रकम नहीं; परंपरा का है, हम 10 लाख क्या और ज्यादा दे देते

about 11 hours ago
बिल्डर्स को नगर निगम का 200 करोड़ का झटका
Top News

बिल्डर्स को नगर निगम का 200 करोड़ का झटका:70 से अधिक निर्माणकर्ताओं को थमाए टैक्स नोटिस; मामला पहुंचा हाई कोर्ट

about 11 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!