बिना अनुमति ‘एडवेंचर कैंप’ पर प्रशासन ने की कार्रवाई: एआई के वीडियो से प्रचार; हकीकत देख भड़के लोग
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सोशल मीडिया पर आकर्षक वीडियो और तस्वीरों के जरिए एडवेंचर कैंप, प्राकृतिक स्थलों और मनोरंजक गतिविधियों का प्रचार कर लोगों को आयोजनों में बुलाने का चलन बढ़ रहा है। इसी बीच महू तहसील के कालाकुंड क्षेत्र में ‘आरंभ एडवेंचर’ के नाम से आयोजित कैंप को लेकर प्रशासन ने कार्रवाई की है। अधिकारियों के अनुसार जांच के दौरान आयोजन की अनुमति, बिजली के इस्तेमाल, कृषि भूमि के व्यावसायिक उपयोग और सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित कई अनियमितताएं सामने आईं।
आयोजकों ने सोशल मीडिया पर 2 से 4 अक्टूबर तक तीन दिवसीय म्यूजिक और कैंपिंग फेस्टिवल का प्रचार किया था। प्रचार सामग्री में कैंपिंग, ट्रेकिंग, लाइव म्यूजिक, डीजे नाइट, स्थानीय भोजन, कला-संस्कृति कार्यशाला, योग, जुंबा, खेल और अन्य साहसिक गतिविधियों का उल्लेख किया गया था। अलग-अलग पैकेज की कीमत 999 से 2800 रुपए तक रखी गई थी।
प्रचार और मौके की स्थिति को लेकर प्रतिभागियों में नाराजगी
आयोजन में पहुंचे कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर दिखाए गए प्रचार और मौके की वास्तविक स्थिति को लेकर नाराजगी जताई। प्रचार में झरने, नदी और प्राकृतिक वातावरण से जुड़ी गतिविधियों को प्रमुखता से दिखाया गया था। मौके पर पानी और अन्य सुविधाओं को लेकर कुछ प्रतिेभागियों ने असंतोष जताया। कुछ लोगों के टिकट वापस लेकर रात में ही आयोजन स्थल से लौटने की बात भी सामने आई है
एआई से तैयार प्रचार सामग्री पर भी सवाल... आयोजन के प्रचार में एआई की मदद से तैयार वीडियो इस्तेमाल किए जाने का आरोप है। आरोप है कि वीडियो में आयोजन स्थल को वास्तविक स्थिति से अधिक आकर्षक दिखाया गया।
इसके बाद यह सवाल उठ रहा है कि प्रचार सामग्री में दिखाई गई सुविधाएं और गतिविधियां वास्तव में आयोजन स्थल पर उपलब्ध थीं या नहीं। इस पूरे मामले ने सोशल मीडिया पर किए जाने वाले प्रचार, ऑनलाइन टिकट बिक्री और उपभोक्ताओं को दी जाने वाली जानकारी की विश्वसनीयता को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
बिना अनुमति आयोजन का आरोप, बिजली के उपयोग पर भी कार्रवाई... प्रशासन के अनुसार 3 अक्टूबर को कालाकुंड-गुंजारगुना क्षेत्र में राजस्व और ग्रामीण पुलिस की संयुक्त टीम ने निरीक्षण किया।
अधिकारियों के मुताबिक आयोजन के दौरान बिना अनुमति कार्यक्रम संचालित किए जाने, बिजली के अनधिकृत उपयोग और कृषि भूमि पर व्यावसायिक गतिविधि संचालित किए जाने की जानकारी सामने आई।
आयोजन स्थल जंगल से सटा होने के कारण सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी अधिकारियों ने चिंता जताई। प्रशासन के मुताबिक मौके पर महिलाएं और बच्चे भी मौजूद थे।
नदी में गतिविधियों को लेकर सुरक्षा पर सवाल
प्रशासन ने बताया कि स्विमिंग पूल जैसी सुविधा के नाम पर प्रतिभागियों को नदी की ओर भेजे जाने की बात सामने आई। अधिकारियों ने इसे सुरक्षा की दृष्टि से गंभीर माना। जांच के दौरान आयोजन में शामिल लोगों का आवश्यक रिकॉर्ड और संबंधित जानकारी उपलब्ध होने को लेकर भी सवाल उठाए गए।
पर्यटन विभाग से जुड़े दस्तावेज नहीं किए प्रस्तुत
कार्रवाई के दौरान आयोजक की ओर से मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग से संबंधित आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने की बात प्रशासन ने कही है। इसके बाद इंदौर निवासी खेत मालिक प्रेमचंद जोशी के खिलाफ कार्रवाई की गई।
प्रशासन ने आयोजन में इस्तेमाल किया जा रहा म्यूजिक सिस्टम भी जब्त किया है। कार्रवाई में एसडीएम महू राकेश परमार, थाना प्रभारी कुलदीप खत्री और तहसीलदार टप्पा सिमरोल यशदीप रावत सहित राजस्व और पुलिस विभाग का अमला मौजूद रहा।
संबंधित समाचार

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर

बंटी नागर की मौत के बाद सक्रिय डायरियों का डॉक्टर गुड्डा:लगभग हर प्रोजेक्ट के सौदों में है पार्टनर

कॉकपिट हमले के आरोपी की अलकायदा ने की तारीफ:इन देशों के विमानों को निशाना बनाने की अपील

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण; शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

अग्नि सुरक्षा नियम तोड़ने पर चार व्यावसायिक परिसर सील:नगर निगम की कार्रवाई; कई बैंकों समेत दर्जनों क्लिनिक-दफ्तरों पर गिरी गाज

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां; जिम्मेदार बेखबर

दुष्कर्म से परेशान होकर नाबालिग को पीना पड़ा जहर:जिले के देहात क्षेत्र में उत्पीड़न के दो मामलों का खुलासा, महिला को शादी का झांसा देकर किया गलत काम

एयरपोर्ट का ट्रैफिक डाउन:पहले 3 महीने उड़ान भरी; फिर लगातार गिरा ग्राफ, 9 महीने में इतने लाख यात्री घटे

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

इस समाज ने पीसीसी चीफ पर लगाया भ्रामक वीडियो चलाने का आरोप:एफआईआर की मांग
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!