कॉपी-किताब की मोनोपोली पर प्रशासन सख्त: जबरन खरीदारी कराई तो होगी कार्रवाई; अब तक 5 केस दर्ज, हेल्पलाइन नंबर किया जारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में स्कूलों द्वारा कॉपी-किताब की कथित मोनोपोली को लेकर जिला प्रशासन सख्त रुख में नजर आ रहा है। प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है कि किसी भी अभिभावक पर एक ही दुकान से कॉपी-किताब खरीदने के लिए दबाव नहीं बनाया जा सकता। आदेश का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
शिकायतों के बाद दर्ज हुए 5 केस
अभिभावकों से मिली शिकायतों के आधार पर शहर के विभिन्न थानों में अब तक स्कूल संचालकों और स्टेशनरी व्यवसायियों के खिलाफ 5 प्रकरण दर्ज किए जा चुके हैं। प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
जबरन वसूली पर होगी सख्त कार्रवाई
कलेक्टर शिवम वर्मा ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने साफ कहा है कि शिक्षा के नाम पर किसी भी प्रकार की जबरन वसूली या दबाव स्वीकार नहीं किया जाएगा।
यदि किसी स्कूल या दुकानदार द्वारा अभिभावकों को निर्धारित दुकान से ही सामान खरीदने के लिए मजबूर किया गया, तो उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हेल्पलाइन नंबर जारी
प्रशासन ने शिकायत दर्ज कराने के लिए हेल्पलाइन नंबर (0731-2431117) भी जारी किया है। इसके साथ ही मामलों की जांच के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है, जो प्राप्त शिकायतों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करेगी।
15 अप्रैल से और सख्ती
कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि 15 अप्रैल से इस अभियान को और सख्ती से लागू किया जाएगा। उन्होंने स्कूल संचालकों को चेतावनी दी है कि आदेशों का पालन सुनिश्चित करें, अन्यथा सख्त से सख्त कार्रवाई के लिए तैयार रहें। इस कार्रवाई से अभिभावकों को राहत मिलने की उम्मीद है।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!